spot_img

पटना में सनसनीखेज वारदात! दानापुर में छात्र को सिर में मारी गोली, तड़प-तड़पकर मौत

Bihar Crime: दानापुर के न्यू तारा चक में बुधवार सुबह बदमाशों ने 20 वर्षीय छात्र रोशन कुमार के सिर में गोली मार दी. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है और पुलिस जांच में जुटी है.

spot_img
- Advertisement -

Bihar Crime: राजधानी बिहार के पटना में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. दानापुर थाना क्षेत्र के न्यू तारा चक झपटिया मंदिर के पास बुधवार सुबह एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बाइक सवार बदमाशों ने 20 वर्षीय रोशन कुमार उर्फ किट्टू के सिर में गोली दागी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा. इस वारदात के बाद हमलावर पैदल ही फरार हो गए.

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने मौके से एक पिस्तौल और तीन जिंदा गोलियां बरामद की हैं. इस हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है. मृतक रोशन कुमार झपटिया मंदिर निवासी प्रमोद राय का पुत्र था और सर गणेशदत्त मेमोरियल कॉलेज में पढ़ाई करता था.

- Advertisement -

सुबह घर से निकला था रोशन, मिली मौत

मृतक के चाचा सुबोध कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे रोशन अपने भाई बिट्टू से बाइक की चाबी लेकर घर से निकला था. घर से थोड़ी ही दूरी पर न्यू तारा चक झपटिया मंदिर के पास घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे निशाना बनाया. गोली लगने के बाद रोशन खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा.

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार की महिलाओं के सिंदूर पर गंदी बात! यश माहेश्वरी की कॉमेडी नहीं, ये तो बेइज्जती है!

सुबोध कुमार के अनुसार, एक युवक ने उन्हें सूचना दी कि रोशन को गोली मार दी गई है और हमलावर पैदल ही भाग निकले हैं. खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. रोशन को तुरंत सगुना मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन शव को अनुमंडलीय अस्पताल ले गए.

पुलिस को मिली पिस्तौल और तीन गोलियां

दानापुर में छात्र की हत्या की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल की गहनता से जांच की और महत्वपूर्ण सुराग जुटाए. पुलिस को मौके से एक पिस्तौल और पिस्तौल में फंसी तीन गोलियां मिली हैं. पुलिस इन हथियारों को जब्त कर हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है. बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें:  बेतिया के स्कूलों में कल क्या होगा? CM सम्राट के दौरे पर बड़ा सवाल, अभिभावक हुए परेशान!

परिजनों के बयान का इंतजार, जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मृतक छात्र रोशन कुमार के परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है. परिजनों के बयान के आधार पर ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे के कारणों और वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान करने में जुटी है. इस घटना ने बिहार में कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बेतिया के स्कूलों में कल क्या होगा? CM सम्राट के दौरे पर बड़ा सवाल, अभिभावक हुए परेशान!

Bettiah School: बेतिया में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दौरे को लेकर स्कूलों के समय पर संशय गहरा गया है। पहले हाफ डे की सूचना आई, फिर शिक्षा विभाग ने इनकार कर दिया, जिससे अभिभाव#BettiahNews,#BiharEducation,#SamratChoudhary

बिहार की महिलाओं के सिंदूर पर गंदी बात! यश माहेश्वरी की कॉमेडी नहीं, ये तो बेइज्जती है!

Bihar Women: स्टैंड-अप कॉमेडियन यश माहेश्वरी ने छठ पूजा पर बिहार की महिलाओं के सिंदूर लगाने की परंपरा का मजाक उड़ाया, जिससे भारी विरोध हुआ. क्या यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता#BiharWomen,#ChhathPuja,#StandUpComedy

विपक्ष पर विजय सिन्हा का ‘खिसियानी बिल्ली’ वाला हमला: ’15 साल सिर्फ बिहार को लूटा, अब सवाल उठा रहे’

Bihar Politics: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 15 साल तक सत्ता में रहने वालों ने बिहार को लूटा और अब 'खिसियानी बिल्ली' क#BiharPolitics,#VijayKumarSinha,#NDA

बिहार में बिजली ग्राहकों की चांदी! कनेक्शन से मीटर बदलने तक, अब नहीं करना होगा इंतजार, देरी पर कंपनी को देना होगा 1000 रुपये...

Bihar Electricity: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को अब नए कनेक्शन, खराब मीटर बदलने और गलत बिल ठीक कराने के लिए इंतजार नहीं करना होगा। बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने सख्त समय-सीमा तय#BiharElectricity,#ConsumerRights,#PowerSupply