spot_img

Darbhanga के कोठराम और हलगांव के बीच मिली प्लास्टिक में लिपटी महिला की लाश

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

बिरौल, देशज टाइम्स। गौड़ाबौराम के जमालपुर थाना क्षेत्र के बड़गांव ओपी के कोठराम गांव स्थित एसएस 17 के नीचे हाई स्कूल से सौ मीटर की दूरी पर उजले रंग प्लास्टिक की बड़ी शीट में लिपटी अज्ञात महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। शव का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था।

- Advertisement -

मंगलवार की सुबह जब मॉनिंग वाक के लिए निकले उसी दौरान झाड़ी में फेंकी लाश मिलने की खबर हड़कंप मच गया।

- Advertisement -

डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि महिला की शव की पहचान करने के लिए कई थानों से संपर्क किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  NEET री-एग्जाम: दरभंगा में 16 केंद्रों पर धारा 144, जानें किन नियमों का करना होगा पालन

जानकारी के अनुसार, जमालपुर थाना के बड़गांव ओपी क्षेत्र के कोठराम और तेनुआ के समीप 46 वर्षीय महिला की लाश मिली। बड़गांव ओपी अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा डीएमसीएच भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, जिस जगह पर लाश मिली है वहां जिस ईंट से महिला को कुचला गया वह ईंट भी बरामद हुई है। साथ ही, काला रंग का एक चश्मा भी बरामद हुआ है। लाश से काफी बदबू निकल रही थी। महिलाएं वहां सुबह घास काटने गई थी।

इसी दौरान बदबू से सभी की नजर उसपर पड़ी। इसके बाद शोर मचाना शुरू कर दिया। तत्काल जुटे ग्रामीणों ने गश्ती में जुटी ग्रामीण पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। जहां से ग्रामीण पुलिस ने थाना को सूचित किया।

आशंका है कि सहरसा एवं दरभंगा जिला के सीमावर्ती क्षेत्र कोठराम में किसी ने महिला की हत्या कर शव को छुपाने के मकसद से सड़क के किनारे एक झाड़ी में फेंक दिया। किसी हत्यारे ने महिला की शव को ठिकाने लगाकर फरार हो गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga NEET री-एग्जाम के छात्रों को बड़ी राहत! दरभंगा में 16 केंद्रों के लिए चलेंगी विशेष पिंक बसें

डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि महिला की शव की पहचान करने के लिए कई थाने से संपर्क किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

NEET UG 2026: समस्तीपुर में परीक्षा पर प्रशासन की ‘तीसरी आंख’ का पहरा, अब नकलची नहीं बचेंगे!

Samastipur NEET Exam: समस्तीपुर में NEET UG 2026 परीक्षा के निष्पक्ष आयोजन के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने CCTV, जैमर और बायोमेट्रिक जांच अनिवार्य#SamastipurNews,#NEETUG2026,#BiharExam

बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए सबसे बड़ी खबर! 25 जून से कर सकेंगे मनपसंद जिले में पोस्टिंग का आवेदन, जानें नए नियम

Bihar Teacher Transfer: बिहार के सरकारी शिक्षकों को बड़ी राहत मिलने वाली है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने ऐलान किया है कि 25 जून के बाद शिक्षक अपने मनपसंद जिले का चुनाव कर सकेंगे। न#BiharTeacherTransfer,#MithileshTiwari,#BiharEducation

निर्जला एकादशी 2024: 24 या 25 जून? नोट कर लें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि!

Nirjala Ekadashi: निर्जला एकादशी 2024 की तारीख को लेकर बनी असमंजस की स्थिति अब खत्म हो गई है। जानिए 25 जून को व्रत रखने का सही समय, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि।#NirjalaEkadashi,#EkadashiVrat,#VishnuPuja

बिहार में मौसम का खौफनाक खेल: 4 की जान गई, 32 जिलों में बारिश का अलर्ट, फिर भी गर्मी से लोग बेहाल!

Bihar Weather: बिहार में मौसम का अजीब मिजाज जारी है। एक तरफ वज्रपात ने 4 लोगों की जान ले ली, वहीं 32 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। इसके बावजूद 17 जिलों में 22 जून तक लू का#BiharWeather,#LightningStrike,#HeatwaveAlert