spot_img

मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को बेकाबू वाहन ने कुचला, दो की ऑन द स्पॉट मौत, एक की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -

गोपालगंज से बड़ी खबर है जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को बेकाबू वाहन ने कुचल दिया। हादसे में महिला समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा मांझा थाना क्षेत्र के पथरा गांव के पास एनएच-27 की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान पथरा गांव के रहने वाले 65 वर्षीय दिनानाथ ठाकुर और 45 वर्षीय सावित्री देवी के रूप में की गई है। वहीं, जख्मी महिला शीला देवी बताई जा रही है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,मांझागढ़ थाना क्षेत्र के पथरा गांव के समीप नेशनल हाईवे 27 पर मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने जोरदार धक्का मार दिया। जिससे एक महिला और एक बुजुर्ग व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Connection! राजस्थान में पकड़ा गया Pakistani जासूस, पुलिस थानों की भेजता था जानकारी @30 साल से...

बुधवार की अहले सुबह घने कोहरे से पूरा जिला ढका हुआ था। वही पथरा और झझवा समेत अन्य गांव के लोग रोज की तरह बुधवार को भी मॉर्निंग वॉक के लिए नेशनल हाईवे 27 पर गए हुए थे।

इस बीच एक तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने नेशनल हाईवे 27 पर टहल रहें लोगों को धक्का मारते हुए फरार हो गया। हादसे में एक महिला और एक वृद्ध व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिए। जबकि एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें:  ' दोबारा होगी TET परीक्षा ' बिहार के शातिर ने 4 राज्यों की परीक्षा में मचाया 'खेल', अब पकड़ी जाएगी गर्दन! सरकार का बड़ा फैसला, जानिए

हादसे में बचे लोगों की मदद से घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी गई। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना परिवार के सदस्य समेत अन्य लोगों ने मांझागढ़ थाना की पुलिस को दी।

सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रामउग्रह प्रसाद ने बताया कि दुर्घटना में तीन लोगों को सादर अस्पताल लाया गया था, जिसमें दो लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी।

बताया जाता है कि हर रोज की तरह गांव के लोग मॉर्निंग वॉक पर टहलने के लिए निकले थे, एनएच-27 पर अचानक आई अज्ञात वाहन ने तीनों को कुचल दिया। हादसे के बाद वाहन लेकर चालक फरार हो गया।

यह भी पढ़ें:  Bihar की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका! कमाई कम, खर्च ज्यादा... CAG रिपोर्ट में सामने आया बड़ा वित्तीय संकट, पढ़िए

सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की छानबीन की। सड़क दुर्घटना में मौत की शिकार हुई लक्ष्मी मांझी के पति ने बताया कि उसकी पत्नी पहली बार सुबह में टहलने के लिए घर से निकली हुई थी।

घर से निकलने के पूर्व पति ने उसे मना किया था कि वह टहलने के लिए नहीं जाए, लेकिन वह पति की बात न मानकर टहलने के लिए निकली और हादसे की शिकार हो गईं।

एनएचएआई की एंबुलेंस से पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस घटना के बाद पीड़ित परिजनों में चीख पुकार मच गई है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने में जुटी हुई है. जल्द की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा DM का ताबड़तोड़ फैसला: 131 अधिकारियों का रातोंरात बड़ा फेरबदल, देखिए पूरी लिस्ट!

Darbhanga DM: दरभंगा के जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। उन्होंने 131 सहायक प्रशासी पदाधिकारी, प्रधान लिपिक, उच्च वर्गीय लिपिक और निम्न वर्गीय लि#DarbhangaNews,#BiharAdministration,#DMKaushalKumar

PMCH पहुंचने में अब नहीं लगेगा जाम! पटना के डबल डेकर फ्लाईओवर से मिलेगी सीधी एंट्री, जानें कब खुलेगा रैंप

Patna Flyover: पटना में अशोक राजपथ पर बने बिहार के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर से PMCH तक पहुंचने वाले एक्सेस रैंप का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इससे मरीजों और एंबुलेंस को जाम स#PatnaFlyover,#PMCHPatna,#BiharHealth

Bihar Politics Rift : बिहार में आनंद मोहन का ‘विस्फोटक’ बयान: ‘अपनी ही जाति’ के 6 सांसद अकलोल-बकलोल, बेटे को नहीं बनाया मंत्री तो...

Bihar Politics: मोतिहारी में जातीय सम्मेलन से पूर्व सांसद आनंद मोहन ने 'अपनी ही जाति' के छह सांसदों को 'अकलोल-बकलोल' कहकर बिहार की राजनीति में भूचाल ला दिया है। बेटे चेतन आनंद#BiharPolitics,#AnandMohan,#ChetanAnand

बिहार के लाखों छात्रों को बड़ी राहत! अब ‘मिशन मोड’ में मिलेंगी रुकी हुई डिग्रियां, लोक भवन का सख्त आदेश |2010 से 2024 तक...

Bihar University Degree: बिहार की स्टेट यूनिवर्सिटीज में डिग्री के लिए भटक रहे छात्रों को बड़ी राहत मिली है। लोक भवन ने सभी यूनिवर्सिटीज को 'मिशन मोड' में लंबित डिग्रियां बांटने का निर्#BiharUniversityDegree,#BiharEducation,#LokBhawan