spot_img

बिहार फस्ट बिहारी फस्ट, दरभंगा और मधुबनी पहुंचे एलजेपी आर के अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा, बिहार को सर्वश्रेष्ठ बनाना ही लक्ष्य, हुआ भव्य स्वागत

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा और मधुबनी में एलजेपी आर के कार्यक्रम बिहार फस्ट बिहारी फस्ट के तहत फर्स्ट बिहारी फर्स्ट संकल्प यात्रा पर लोजपा रामविलास पासवान के अध्यक्ष राजू तिवारी आज मधुबनी और दरभंगा पहुंचे।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मधुबनी में जहां एक निजी होटल में कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश सचिव प्रवीण झा ने गर्मजोशी के साथ लोजपा रामविलास पासवान के अध्यक्ष राजू तिवारी का पाग डोकटा और फूलों का माला पहना कर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जोरदार स्वागत किया।

- Advertisement -

प्रदेश सचिव प्रवीण झा ने बताया कि राजू तिवारी जिले के संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं चर्चा किया। समीक्षा बैठक में सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों और बड़ी संख्या में लोजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

- Advertisement -

वहीं, दरभंगा में एलजेपी आर के कार्यक्रम बिहार फस्ट बिहारी फस्ट के तहत प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी दरभंगा पहुंचे। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से 18 प्रखंडों में सभी बूथों पर कार्यकर्ता को मजबूती से तैयारी करने का निर्देश दिया है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारा बिहार फस्ट और बिहारी फस्ट का जो विजन है उसमे बिहार को किस तरीके से सर्वश्रेष्ठ का दर्जा मिले यह हमारे पार्टी का पहला लक्ष्य है। इसके बिहार में कल कारखाना स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था,को दुरुस्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम के दौरान एलजेपी आर के प्रदेश अध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि हमारी पार्टी बिहार में 40 में से 40 लोकसभा सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ेगी। उन्होंने साफ शब्दो मे कहा हमारी पार्टी 6 सीटों पर नही समझौता करने वाली है। आगे उन्होंने कहा कि हमलोग जिस गठबंधन में रहते है पूरी तन्मयता से रहते हैं।

श्री तिवारी ने दावा करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारा के समय उनका गठबंधन टूट जाएगा। ये गठबंधन पूरी तरीके से गुब्बारे की तरह फुला हुआ है यह सीट बंटवारा समय अपने आप फुट जाएगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री पद को लेकर कहा कि गठबंधन में एक अनार सौ बीमार वाली बात है। इस गठबंधन में अभी से ही सभी अपने अपने नेता को प्रधानमंत्री का दावेदार बताने में लगे हुए है। इसलिये यह गठबंधन कभी सफल नहीं होगा।

प्रदेश अध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि NDA गठबंधन के विषय मे कहा कि इसे INDIA गठबंधन से कोई खतरा नही है। हमलोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Scholarship News: छात्रों के लिए खुशखबरी! मैट्रिक पास को मिलेगी 20 से 75,000 तक की स्कॉलरशिप, ऐसे पाएं Bihar Vidyadhan Scholarship 2026 का...

बिहार सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों के लिए एक बड़ी छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। मैट्रिक परीक्षा में 75% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को अब#BiharScholarship,#BiharEducation,#StudentScheme

Chhapra Train News: नई दिल्ली से दरभंगा आनेवाली क्लोन हमसफर एक्सप्रेस छूटी तो दूसरी में सवार, TT से विवाद… फिर हुआ ये चौंकाने...

छपरा ट्रेन न्यूज: बिहार संपर्क क्रांति छूटने के बाद क्लोन हमसफर एक्सप्रेस में सवार हुए यात्रियों का टीटी से विवाद हो गया। रेलवे ने नियमों का उल्लंघन करने पर भार#ChhapraTrainNews,#RailwayIncident,#TicketlessTravel

Pawan Singh MLC News: चौंकाने वाला खुलासा: पवन सिंह के बिहार में एक भी घर नहीं? करोड़ों की संपत्ति, लेकिन…

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के एमएलसी चुनाव हलफनामे से खुलासा हुआ है कि उनकी बिहार में कोई संपत्ति नहीं है। मुंबई और लखनऊ में करोड़ों के फ्लैट व जमीन हैं। राजनीति मे#PawanSingh,#MLCElection,#BhojpuriNews

Bihar Chamki Bukhar News: DARBHANGA से लेकर इन 12 जिलों में चमकी बुखार पर बिहार सरकार का ‘बड़ा फैसला’, अब 24 घंटे…पढ़िए

Bihar Chamki Bukhar News: बिहार सरकार ने चमकी बुखार (AES) की रोकथाम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब 12 प्रभावित जिलों में 24 घंटे डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे और एंबुलेंस#BiharChamkiBukhar,#AESNews,#BiharHealth