spot_img

जयनगर के नेपाली रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था सुधरेगी

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: हर हाल में यात्रियों की सुरक्षा नेपाली रेलवे का प्रथम कर्तव्य:निरंजन झा, नेपाल रेलवे के मैनेजिंग डायरेक्टर ने लिया जयनगर स्थित नेपाली रेलवे स्टेशन के सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा,कई जरूरी निर्देश भी दिये

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

 

- Advertisement -

जयनगर, मधुबनी देशज टाइम्स। नेपाली रेलवे के मैनेजिंग डायरेक्टर निरंजन झा ने रेल सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ जयनगर स्थित नेपाली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।

- Advertisement -

जनकपुर से जयनगर ट्रेन के स्पेशल सैलून से ट्रेन सुरक्षा का उन्होंने जायजा लिया। जयनगर के बीच सभी रेल स्टेशन एवं हॉल्ट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए जयनगर स्टेशन परिसर की सुरक्षा को लेकर भी उन्होंने निरीक्षण किया।

साथ ही यात्री सुविधाओं को लेकर प्लेटफार्म नंबर 1 एवं 2 का निरीक्षण, रेलवे क्वार्टर,टिकट रूम व स्टाफ क्वार्टर का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि उनका निरीक्षण यात्री सुरक्षा को लेकर है।

कुछ दिनों से उन्हें लगातार शिकायत मिल रही थी कि जयनगर स्टेशन पर छीना झपटी की घटना हो रही है। साथ ही रेल संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस संबंधित मामले को लेकर आज रेल सुरक्षा संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर जयनगर स्टेशन परिसर पर यात्री के जान माल की सुरक्षा एवं रेलवे संपत्ति की रक्षा को लेकर भारतीय अधिकारियों के साथ जल्द ही बैठक करेंगे।

उन्होंने बताया कि जयनगर नेपाली स्टेशन पर सुरक्षा का सारा मामला भारतीय सुरक्षा बल का है मगर भारतीय सुरक्षाबलों के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिस कारण नेपाली रेलयात्री एवं नेपाली रेलवे को नुकसान हो रहा है।

उन्होंने बताया कि हर हाल में यात्रियों की सुरक्षा नेपाली रेलवे का प्रथम कर्तव्य है। इस निरीक्षण के दौरान उनके साथ जयनगर रेलवे के स्टेशन मास्टर एसएल मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

‘आनंद मोहन का इरादा हत्या का नहीं था’, पप्पू यादव ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सरकार को धोया

Bihar Politics: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से सरेंडर के आदेश के बाद बिहार सरकार और कानून पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आनंद मोहन का इरादा हत्या#BiharPolitics,#PappuYadav,#AnandMohan

मोबाइल हैक किया, बैंक खाता खाली! दानापुर में 96,001 रुपये का झटका, आप भी रहें सावधान

Bihar Cyber Fraud: पटना के दानापुर में एक एनजीओ संचालक के बैंक खाते से मोबाइल हैक कर 96,001 रुपये उड़ा लिए गए। यह घटना 10 नवंबर को हुई, जिसका पता पीड़ित को 13 नवंबर को चला। पुलिस#BiharCyberFraud,#DanapurCrime,#MobileHacking

सुलतानगंज के किसानों की बल्ले-बल्ले! अब गांव में ही मिलेगी खाद, पैक्स बनेगा हर समस्या का समाधान

Sultanganj PACS: सुलतानगंज में पैक्स अब सिर्फ धान खरीद तक सीमित नहीं रहेगा। किसानों की समस्याओं को सुनने, खाद उपलब्ध कराने और कृषि कारोबार बढ़ाने के लिए नई पहल की जा रही है, जिस#SultanganjNews,#BiharFarmers,#PACS

JDU में बड़ा फेरबदल! उमेश कुशवाहा ने जारी की नई टीम, इन 23 चेहरों को मिली अहम कमान

Bihar JDU: बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपनी प्रदेश कमेटी का विस्तार किया है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने 26 नवंबर को नई टीम की सूची जारी की है, जिसमें 23 नेताओं#BiharJDU,#UmeshKushwaha,#JDUNewTeam