spot_img

झंझारपुर में भोज खाकर लौट रहे 12 साल के मासूम को बाइक ने कुचला, हालत नाजुक, Darbhanga DMCH रेफर

spot_img
- Advertisement -

झंझारपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। भोज खाकर लौट रहे एक 12 वर्षीय मासूम को एक बाइक सवार ने ठोकर मारते हुए फरार हो गया। घटना भैरवस्थान थाना क्षेत्र के समिया चौक के पास एनएच 57 की है। मासूम सड़क पर घायल अवस्था में गिरकर तड़पने लगा ।

- Advertisement -

जिसे स्थानीय और परिजनों ने उठाकर झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। चिकित्सक के मुताबिक बच्चे को शरीर में चोट है, हल्की जीभ कट गयी है। वहीं, बच्चे का बांया पांव भी डैमेज हो गया है।

- Advertisement -

घायल बालक समिया गांव निवासी अशोक ठाकुर का 12 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार बताया जाता है। घायल बच्चे की मां ने बताया कि भोज खाकर लौट रहे बच्चे को बाइक सवार ठोकर मार कर दरभंगा की ओर फरार हो गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान में युवक का अपहरण, मारपीट और लूटपाट, ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश पढ़िए – Kusheshwarsthan Crime

Kusheshwarsthan Crime: बिहार के कुशेश्वरस्थान से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां...

CBSE Answer Sheet: 12वीं की कॉपियों की स्कैन कॉपी अब घर बैठे मंगाएं, जानें पूरी प्रक्रिया

CBSE Answer Sheet: अरे भाईसाहब! अगर आपको भी लग रहा था कि 12वीं की...

Darbhanga News: दरभंगा पोखर में डूबने से 9 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

पोखर में डूबने से: बिहार के दरभंगा से एक दिल दहला देने वाली खबर...