spot_img

Darbhanga में मारपीट, चोरी और दुर्व्यवहार की तीन FIR

spot_img
- Advertisement -
जाले, देशज टाइम्स। कमतौल थाना क्षेत्र के तीन अलग अलग गांवों में हुई मारपीट, चोरी  एवम् दुर्व्यवहार की तीन अलग अलग प्राथमिकी कमतौल थाना में बीते शुक्रवार को दर्ज की गई है।

पहली प्राथमिकी ,थाना क्षेत्र के चक मिल्की गांव निवासी अरुण यादव की पत्नी पुजादेवी ने गाली गलौज,मारपीट एवम् दुर्व्यवहार का आरोप लगा कर चक मिल्की गांव निवासी मो.

- Advertisement -

इस्लाम शेख, प्रवीण खातून, मो. कुमर एवम् मधुबनी जिला के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के मेघवन गांव निवासी मो. अबुलैस, मो. जैस एवम् मो. कैस के विरूद्ध दर्ज कराया है ।मामले की तहकीकात पुअनि राहुल कुमार कर रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Police News: सिमरी-शोभन चौक के बीच NH-27 पर रौंदे गए RAF के जवान! अतिक्रमण हटाने के दौरान मुजफ्फरपुर की बस ने कुचला, दर्दनाक हादसे में 5 घायल, एक बेहोश, मची अफरातफरी

वहीं, दूसरी प्राथमिकी थाना क्षेत्र के रमौल गांव निवासी स्व. अब्दुल अजीज के पुत्र अब्दुल सुभान ने मारपीट एवम् मानहानि का आरोप लगा कर इसी गांव के रहमत अली, हरिनंदन साह, शत्रुहन साह, तबरेज अंसारी सहित बारह नामजदों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है।

- Advertisement -

इन नामजदों के विरूद्ध संगीन आरोप यह है कि इन नामजदों ने एक पंचायती के दौरान वादी के ऊपर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाते हुए दोषी करार दिया एवम् रस्से से बांध गांव में घुमाया है। मामले की तहकीकात अनि श्रीकांत कुमार कर रहे हैं।

वहीं, तीसरी प्राथमिकी मधुबनी जिला के बिस्फी थाना क्षेत्र के दुधैल गांव निवासी स्व0 हित लाल पासवान के पुत्र शंभु पासवान ने मोबाइल चोरी कर लेने का आरोप लगाते हुए बिस्फी थाना क्षेत्र के मुरलियाचक बजराहा हाई स्कूल निवासी राजू कुमार नट के पुत्र इंदर कुमार के विरूद्ध दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: दरभंगा में कोर्ट का बड़ा फैसला: लूट, अपहरण और धोखाधड़ी के आरोपियों की जमानत याचिकाएं रद्द, जानें क्यों!

जानकारी के अनुसार, घटना घटित होने के तुरंत बाद आरोपित चोरी की मोबाइल समेत ग्रामीणों के सहयोग से गिरफ्तार भी हो गया है। जिसे शनिवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले की तहकीकात अनि सुरेश कुमार सिंह कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Transport News: सरकारी बसों में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिना टिकट यात्रा करने वालों के चेहरे को कैप्चर करेगा AI

Bihar Transport News: बिहार परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुरक्षा और राजस्व वसूली को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। अब राज्य की सभी सरकारी बसों में आर्टिफिशियल इंटे#BiharTransport,#AITechnology,#BusSafety

Bihar Bridge Quality News: बिहार में पुलों की ‘मौत’ पर CM Samrat Chaudhary का चौंकाने वाला आदेश, अब खैर नहीं!

बिहार में पुलों के धंसने की घटनाओं से चिंतित मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निर्माण कार्यों में जीरो टॉलरेंस नीति का ऐलान किया है। अब लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों#BiharNews,#BridgeCollapse,#SamratChaudhary

Shilpa Shinde News: अंगूरी भाभी का बड़ा यू-टर्न! 9 साल बाद बोलीं- झूठा था यौन उत्पीड़न वाला आरोप’, कहा – ‘ मैं करना चाहती...

टेलीविजन अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने नौ साल बाद कबूल किया है कि उन्होंने 'भाभीजी घर पर हैं' के निर्माता पर यौन उत्पीड़न का जो आरोप लगाया था, वह झूठा था। इस खुलासे#ShilpaShinde,#BhabhijiGharParHain,#TVNews

26.40 करोड़ का नया ब्रिज 10 दिन में धंसा, बिहार में हड़कंप!

रोहतास जिले में 26.40 करोड़ की लागत से बना इटारी रेलवे ओवरब्रिज महज 10 दिन में धंस गया। इस घटना ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसस#RohtasNews,#BiharBridge,#InfrastructureCollapse