spot_img

राइस मिल के गेट पर मुंशी की हत्या, अपराधियों ने लूटे 27 लाख, ड्राइवर को भी मारी गोली, हालत नाजुक, Muzaffarpur से लहना वसूलकर लौटने के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग

spot_img
- Advertisement -

पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर है जहां रघुनाथपुर एनएच-28 पर स्थित शिव शक्ति राइस मिल के गेट पर अंधाधुंध फायरिंग में सीतामढ़ी के बैरगनिया के निवासी मुंशी दिलीप सिंह की हत्या हो गई है।

- Advertisement -

वहीं गोली से जख्मी चालक सुरेश प्रसाद कुशवाहा को इलाज के लिए रक्सौल के एसआरपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इधर, गोली मारते हुए अपराधियों ने करीब 27 लाख रुपए लूटकर फरार हैं।

- Advertisement -

रामगढ़वा के आमोदई का निवासी चालक ने बस इतना ही पुलिस को अभी तक जानकारी दे पाया है। इसके बाद से वह बेहोश है। बदमाशों की ओर से आधा दर्जन राउंड से ज्यादा गोली चलाए जाने की सूचना है। गोलीबारी में राइस मिल का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Gaya Teacher Murder News: दहलाने वाली वारदात, गयाजी में सरकारी शिक्षक खैरूउद्दीन की निर्मम हत्या, पैर बांधकर रेलवे ट्रैक पर फेंका!

मामले को लेकर बताया जा रहा है कि मुंशी राइस मिल के वाहन से मुजफ्फरपुर से लहना वसूलकर जैसे ही मिल के गेट पर पहुंचा। इसी बीच घात लगाये बमदाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इलाज के दौरान मुंशी दिलीप की मौत हो गई।

बदमाशों की संख्या करीब पांच बताई जा रही है। मिल संचालक वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि मुंशी से 27 लाख रुपये की लूट हुई है। घटनास्थल से तीन खोखा मिला है।

एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने भी देर रात मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। बताया जाता है कि रक्सौल-काठमांडू मुख्य मार्ग के किनारे शिव शक्ति माडर्न राइस मिल स्थित है। इसके मालिक वीरेंद्र प्रसाद हैं। उनके चालक आमोदेई रामगढ़वा निवासी सुरेश कुमार व नेपाल के गौर निवासी मुंशी दिलीप कुमार सिंह टाटा सफारी से मुजफ्फरपुर से बकाया वसूलकर लौट रहे थे।

इसी दौरान मिल परिसर के दरवाजे पर पहले से घात लगाए बोलेरो सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में मुंशी दिलीप कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक सुरेश गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Illegal Nursing Home News: मुजफ्फरपुर SKMCH के बग़ल में अवैध नर्सिंग होम का सनसनीखेज खुलासा! एक्सपायरी दवा के साथ पकड़ा आरोपी कैसे भागा?

ड्राइवर की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं इस मामले को लेकर राइस मिल गेट पर तैनात गार्ड ने पुलिस को बताया कि गेट बंद था। वह गेट के अंदर था। जैसे ही मुंशी की गाड़ी आकर रुकी तो वह गेट खोलने ही वाला था।

इसी बीच अंधाधुंध फायरिंग शुरु हो गई। फायरिंग की आवाज सुन वह छुप गया। फायरिंग बंद होने पर वह गेट खोला तो दोनों जख्मी हालत में थे। वह अपने मालिक बीरेन्द्र प्रसाद को फोन पर सूचना दी । इलाज के लिये तत्काल रक्सौल भेजा गया। जिसमें मुंशी की मौत हो गयी।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर के गायघाट - बेनीबाद में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या... पढ़िए- छोटी-छोटी बात?

उधर, इस पूरे मामले को लेकर एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। कितनी की लूट हुई है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस टीम मुजफ्फरपुर, चकिया, छपवा, बेतिया आदि स्थानों पर छापेमारी कर रही है। एनएच पर लगे सीसीटीवी कैमरा भी पुलिस खंगाल रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Beat Policing: बिहार में ‘बीट पुलिसिंग’ से अपराधियों का खात्मा! महिला पुलिस भी संभालेगी कमान, जनता को मिलेगी राहत, जानिए क्या है नई...

बिहार में 'बीट पुलिसिंग' प्रणाली जल्द होगी शुरू, जिससे पुलिस सीधे जनता तक पहुंचेगी और अपराधियों पर शिकंजा कसेगा। महिला पुलिस भी निभाएगी अहम भूमिका।#BiharBeatPolicing,#BiharPolice,#CrimeControl

Muzaffarpur Illegal Nursing Home News: मुजफ्फरपुर SKMCH के बग़ल में अवैध नर्सिंग होम का सनसनीखेज खुलासा! एक्सपायरी दवा के साथ पकड़ा आरोपी कैसे भागा?

मुजफ्फरपुर में एक अवैध नर्सिंग होम पर छापेमारी के दौरान एक्सपायरी दवाएं मिलीं। संचालक को पुलिस को सौंपा गया, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से वह निजी मुचलके#MuzaffarpurNews,#IllegalNursingHome,#HealthMafia

‘ … और बिहार में हो गया 350 करोड़ का बालू घोटाला ’, सरकारी सिस्टम कैसे हो गया बाईपास? जानिए बड़ा साइबर फ्रॉड के...

बिहार के खनन विभाग में 350 करोड़ के बालू घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। जालसाजों ने 'खनन सॉफ्ट' पोर्टल में सेंध लगाकर सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया। NIC क#BiharSandScam,#EOUInvestigation,#MiningScam

Patna Khan Sir FIR News: ‘…तो यह है असली वजह? ‘, जानिए खान सर केस में क्या है नया अपडेट

पटना के मशहूर शिक्षक खान सर के खिलाफ दर्ज एफआईआर में नया मोड़ आया है। उनके वकील ने इसे बदला लेने की साजिश बताया और अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर करने की तैयार#PatnaNews,#KhanSir,#BiharPolice