spot_img

Darbhanga की रैयाम पुलिस ने Madhubani के दो युवकों को मोबाइल, स्कूटी के साथ दबोचा

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स : रैयाम थाने की पुलिस ने बलिया चौक पर से चोरी की स्कूटी रजि. नंबर डीएल 8 एससीजेड 4668 एवं मोबाइल के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक मधुबनी जिले के रहिका थाना अंतर्गत बलिया गांव निवासी स्व. उदय चन्द्र झा के पुत्र चंदन कुमार झा और उसके निशानदेही पर स्कूटी चोरी करने में सहयोगी इसी गांव के मदन मिश्रा के पुत्र विमलेश मिश्रा उर्फ मंगल मिश्रा दोनों को पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने स्कूटी एवं मोबाइल को जब्त कर लिया है ।

- Advertisement -

मालूम हो कि यह स्कूटी दो माह पूर्व सकरी से चोरी हुई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गश्ती के दौरान उक्त चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान युवक को रोककर सशस्त्र बल के सहयोग से स्कूटी व मोबाइल का सत्यापन किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: लहेरियासराय पब्लिक स्कूल में 'नारी वंदन' की धूम, बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम ने मोहा मन

सत्यापन में युवक द्वारा उपयोग किया जा रहा यह स्कूटी एवं मोबाइल चोरी का निकला। जिसे विधिवत जब्त किया गया। इस मामले में दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vi का नया पोस्टपेड प्लान: सिंगल यूजर के लिए 50GB डेटा और OTT बेनिफिट्स

Postpaid Plan: टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच Vodafone Idea (Vi) ने अपने...

Bihar Weather: 1967 के बाद सबसे भीषण आंधी-बारिश और ओले ने मचाई तबाही, पढ़िए आधे घंटे की मौसम का बदला मिजाज और तबाही का...

Bihar Weather: कुदरत जब रौद्र रूप धारण करती है, तो हर हिसाब-किताब धरे का...

Nalanda Stampede: बिहार शरीफ भगदड़ में 5 पुलिसकर्मी निलंबित, पढ़िए नालंदा घटना पर सरकार की सख्ती

Nalanda Stampede: कभी-कभी वक्त का एक छोटा सा झोंका भी बड़े बदलावों की नींव...

Bihar Skill Development: जब पटना के स्किल पार्क में अचानक पहुंचे CM Nitish, छात्रों को दिया आत्मनिर्भरता का मंत्र

Bihar Skill Development: बिहार के भविष्य की नींव बन रहे युवा, जब स्वयं मुख्यमंत्री...