spot_img

Darbhanga के कुशेश्वरस्थान के किसानों को रबी बुआई के दौरान नहीं होगी खाद की किल्लत

spot_img
- Advertisement -

कुशेश्वरस्थन, देशज टाइम्स। पूर्वी प्रखंड के किसानों को इसबार रबी की बुआई में किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। किसानों को बुआई के दौरान उचित मात्रा में रासायनिक खाद भी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही बुआई के समय किसी प्रकार की कोई खाद की किल्लत भी किसानों को नहीं होगा। यह बात बीएओ धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता ने आज मुख्यालय धोबोलिया के सभा भवन में आयोजित प्रखंड स्तरीय रबी कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर में कही।

- Advertisement -

उन्होंने किसानों को बीज ग्राम, तीव्र बीज विस्तार एवं कृषि यांत्रिक करण योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। वहीं सहायक तकनीकी प्रबंधक जय प्रकाश नाई ने मत्स्य पालन,मुर्गी पालन, समेकित कृषि प्रणाली, एवं जलवायु अनुकूल कृषि कार्य करने से सम्बंधित जानकारी दिए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मॉडल लड़कियों से 'किराए के पति' तक, तस्करी के नए खुलासे? | नेहा झा -शराब तस्करी में परिवार का पुराना रिकॉर्ड | दरभंगा - समस्तीपुर - मधुबनी और कथित 'परमानेंट कस्टमर'

कृषि समन्वयक अमृता कुमारी ने बीज उपचार एवं मिट्टी जांच के संबंध में जानकारी देते हुए बीज उपचार के लिए कर्वेंड जिन्स, थिरम व्वस्तीन रसायन से बीज को उपचारित बुआई करने को कही। उन्होंने किसानों को आमदनी बढ़ाने के लिए मकई के खेती के साथ मिक्स फसल के रूप में आलू की खेती करने का सलाह दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार! मधुबनी से भी जुड़ा कनेक्शन

किसान रामचन्द्र राय ने रबी के सीजन में किसानों को यूरिया सहित सभी प्रकार के रासायनिक के किल्लत नहीं होने देने की मांग की। वहीं रोशन प्रसाद सिंह ने प्रखंड में कृषि यांत्रिक किसान मेला लगाने की आवश्यकता पर बल दिया।

इससे पहले,

रबी महा अभियान 2023 के तत्वावधान में रबी कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया गया। वहीं, मौके पर कृषि समन्वयक कौशल कुमार सिंह, संजीव कुमार किसान,सलाहकार शशि भूषण राय, शिव शंकर यादव, अरुण यादव,सुरेश पासवान, दिनेश ठाकुर,जवाहर लाल राय एवं नगर पंचायत के वार्ड

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime पति पर जानलेवा हमला, सिर फोड़कर जबड़ा तोड़ा! तीन नामजदों पर केस, पीड़ित अस्पताल में भर्ती

पार्षद गौतम प्रसाद सिंह,किसान रामबली राय,लक्ष्मी राय रोशन प्रसाद सिंह,परमानन्द साह, चितरंजन प्रसाद सिंह, पांचू राय, केदार राय,उदय राय,राजेश्वर यादव, केदार राय, सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Administrative Transfer बिहार में प्रशासनिक ‘भूचाल’: 8 बिहार प्रशासनिक और 2 IAS अधिकारियों का तबादला |जानिए आपके जिले पर क्या होगा असर!

Bihar Administrative Transfer: बिहार में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 8 बिहार प्रशासनिक सेवा और 2 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है। जानिए समस्तीपुर, मधेपुरा, सिवान समेत कई जिलों में कौन-क#BiharNews,#AdministrativeReshuffle,#OfficerTransfer

बाढ़ से बेहाल बिहार को सोनू सूद का सहारा! बोले- हार मत मानना, मैं हूं साथ

Bihar Flood Sonu Sood: बिहार में बाढ़ से बिगड़े हालात के बीच बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने पीड़ितों को भावुक संदेश दिया है. उन्होंने कहा, 'हार मत मानना, हम सब साथ हैं, संभाल लेंगे', जिस#BiharFlood,#SonuSood,#BiharNews

Darbhanga Crime दरभंगा में बच्चे की बेरहमी से हत्या! मेला देखने गया था सुमन, 200 मीटर दूर मिला शव, गांव के ही दंपती और...

Darbhanga Murder: दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय सुमन कुमार की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है। मेला देखने गए सुमन का शव घर से 200 मीटर दूर मिला। पुलिस ने दंपती स#DarbhangaMurder,#BiharCrime,#KewatiNews

हाजीपुर में गंडक ने मचाया हाहाकार! बांध टूटा, 350 घर डूबे, हजारों लोग फंसे, जानिए क्यों नहीं मिली मदद

Bihar Flood News: हाजीपुर में गंडक नदी का रिंग बांध तीन से चार जगहों पर टूट गया है, जिससे उत्तरी अकीलाबाद में 350 से अधिक घर पानी में डूब गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। खान#BiharFloodNews,#Hajipur,#GandakRiver