spot_img

Darbhanga की केवटी पुलिस का सर्च, बाइक से मिली चंडीगढ़ वाली 22 बोतल शराब, दो तस्कर गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स। केवटी थाने की पुलिस ने मंगलवार की शाम क्षेत्र के पैगंबरपुर स्थित बिहार ईंट-भट्टा के सामने सड़क पर एक अपाची बाइक रजि. नंबर बीआर 32 एडी – 8734 के डिक्की से 750 एमएल के चंडीगढ़ निर्मित 22 बोतल विदेशी शराब बरामद कर उक्त बाइक को जब्त किया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा पुलिस की सख्ती, CCTNS में हर डिटेल हो 'रियल टाइम' अपलोड, पढ़िए SSP जगुनाथ रेड्डी का क्या है इंस्ट्रक्शन...गुमशुदा से 'CriMAC' तक, हर जानकारी होगी डिजिटल

वहीं मौके से दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष रानी कुमारी ने बताया कि सूचना मिली कि दो युवक उक्त रजि. नंबर की बाइक से शराब लेकर रैयाम की ओर जा रहा है।

- Advertisement -

मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उक्त जगह के समीप पहुंचकर रैयाम की ओर जा रहे बाइक को रोक कर जब सशस्त्र बल के सहयोग से डिक्की की तालाशी ली गई तो उक्त शराब बरामद की गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जाले में घूम रहे बाइक चोर... रहिए सावधान! पढ़िए एक ही दिन में दो बाइकें गायब, पुलिस के हाथ खाली!

मौके से धंधेबाज रैयाम थाना क्षेत्र के समैला गांव निवासी श्याम लोचन सहनी और सदर थाना क्षेत्र के धोईधाट गांव निवासी शिव कुमार सहनी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में उक्त दोनों धंधेबाज एवं बाइक के स्वामी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Araria News: अररिया में Bribery राजस्व कर्मचारी बर्खास्त, DM विनोद दूहन का कड़ा एक्शन, 15 हजार में चली गईं नौकरी!

Bribery: बिहार के अररिया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भ्रष्टाचार के...

Bihar Education News: पांचवीं तक के स्कूल का समय बदला, School Timing भीषण गर्मी के चलते DM ने लिया बड़ा फैसला, पढ़िए कब...

Patna School Timing: पटना में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है और...

Bhagalpur Child Body: कूड़े में मिला बच्चे का शव, भागलपुर में सनसनी, जानें पूरा मामला!

Bhagalpur Child Body: भागलपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर...