spot_img

दो शिक्षक निकले महाठग, विजिलेंस अफसर बनकर करते थे ठगी, दोनों धराए

spot_img
- Advertisement -

मुंगेर से बड़ी खबर है जहां दो शिक्षक नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के गौवरईया गांव निवासी अनिल कुमार बड़े ठग निकले। दोनों ठग शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -

साथ में गिरफ्तार लट्टन कमार सिंह खराट गांव के गनौरी सिंह का पुत्र है। शिक्षक खुद को विजिलेंस का अधिकारी बताकर स्कूलों में निरीक्षण कर शिक्षकों से रुपए ऐठने का काम करता था। शिक्षक अनिल का पुराना रिकार्ड धोखाधड़ी से जुड़ा रहा है।

- Advertisement -

पूर्व में पकरीबरावां के पंचायत समिति की बैठक में भी मामला उठा था। नवसृजित प्राथमिक विद्यालय छोटी तालाब के शिक्षक अनिल कुमार से वेतन भुगतान के नाम पर 30 हजार के चेक से 3 लाख रुपए की निकासी कर ली थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur NEET Scam News: डॉक्टर बनने के सपने को बेचते थे! नीट फर्जीवाड़ा में 4 और गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर में हड़कंप

ठगी करने वाला अनिल कुमार नवसृजित प्राथमिक विद्यालय तरहरा में 2010 से पंचायत शिक्षक के रूप में कार्यरत है। अन्य शिक्षक की मानें तो अनिल कुमार प्रतिदिन अपने विद्यालय नहीं जाता था, बावजूद उसकी उपस्थिति दर्ज होती जाती थी। शिक्षक बताते हैं कि अनिल कुमार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार झा का चहेता था।

बीईओ और उनकी गैर मौजूदगी में भी विद्यालय का निरीक्षण कर शिक्षकों से मोटी रकम वसूलता था। गिरफ्तार लट्टन सिंह को झांसा में लेकर अपने साथ रखता था। लट्टन सिंह को शिक्षक बनने की चाहत थी। इसलिए नौकरी के झांसा में पड़कर शिक्षक का मदद कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को जिले के बरियारपुर प्रखंड में कन्या मध्य विद्यालय में दो शिक्षक पहुंच गए। दोनों को खुद को विजिलेंस का अधिकारी बताया और वहां मौजूद स्कूल की शिक्षिका से सर्टिफिकेट दिखाने के लिए कहा। साथ ही पैसे की भी डिमांड की। नहीं देने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी गई।

पीड़ित शिक्षिका स्वीटी कुमारी ने बताया कि पहले तो फोन पर उनसे पैसे मांगे गए, उसके बाद स्कूल में पहुंचकर उन्हें धमकी दी गई। जिसके बाद उन्होंने बरियारपुर थाने में मामला दर्ज कराया। मामले में तीन लोगों को नामजद किया गया था। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नवादा से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Patliputra Station News: पाटलिपुत्र स्टेशन बवाल: पुलिस ने किया बड़ा एक्शन, 6 उपद्रवी गिरफ्तार, 500 पर FIR जानिए पूरा मामला!

पाटलिपुत्र स्टेशन पर सिपाही भर्ती के छात्रों के बवाल के बाद पटना पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। 6 नामजद और 500 अज्ञात पर FIR, 6 उपद्रवी गिरफ्तार। मंत्री बिजेंद्र#PatnaNews,#BiharPolice,#PatliputraStation

Muzaffarpur NEET Scam News: डॉक्टर बनने के सपने को बेचते थे! नीट फर्जीवाड़ा में 4 और गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर में हड़कंप

मुजफ्फरपुर में नीट फर्जीवाड़ा रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने फर्जी पेपर बेचकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह के चार और सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिससे छ#MuzaffarpurNews,#NEETScam,#BiharCrime

Darbhanga Accident News: दर्दनाक! अंदामा-जोगियारा मुख्य सड़क पर नीलगाय से टोटो पलटा, 5 साल के मासूम की मौत, मां गंभीर

दरभंगा में नीलगाय से हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पांच वर्षीय मासूम रवि राज की मौत हो गई। उसकी मां और टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हैं। यह घटना अंदामा-जोगियारा मुख#DarbhangaNews,#BiharAccident,#NilgaiAccident

Bihar Kosi Bridge News: कोसी नदी पर बिहार का सबसे लंबा 7KM सिक्स-लेन मेगा ब्रिज, DPR प्रक्रिया तेज, क्या है खास?

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे पर 7 किमी कोसी मेगा ब्रिज की DPR प्रक्रिया तेज। वैज्ञानिक सर्वेक्षण से कोसी की चुनौतियों से निपटकर पुल की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, जिसस#PatnaKosiBridge,#BiharInfrastructure,#GreenfieldExpressway