spot_img

Darbhanga में दो बाइकों की भीषण टक्कर, Hayaghat के युवक की मौत, Samastipur के युवक की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा के हायाघाट में दो बाइकों की सीधी टक्कर में भीषण हादसा हो गया है। इसमें हायाघाट के एक युवक की मौत हो गई है वहीं, दूसरे समस्तीपुर के युवक की हालत नाजुक है। उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां से पीएमसीएच रेफर करने पर परिजन उसे लेकर स्थानीय एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। पढ़िए कैसे हुआ हादसा, रितेश कुमार सिन्हा की यह रिपोर्ट…

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, हायाघाट थाना क्षेत्र भरवारी इलाके में दो बाइको की आमने सामने की टक्कर में एक युवक पुरूषोत्तम कुमार की मौत हो गई। वहीं दूसरा अंकेश कुमार गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।

- Advertisement -

स्थानीय लोगों से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान एक युवक पुरूषोत्तम की मौत हो गई है। दूसरे युवक अंकेश कुमार को डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया तो उसके परिजनों ने दरभंगा के निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती करवाया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News जाले -घनश्यामपुर - बेनीपुर में गूंजा गणपति का जयकारा!उत्सव का शानदार आगाज, कन्याओं की भव्य कलश यात्रा ने बांधा समां

बताया जाता है दोनो युवकों में एक युवक हायाघाट थाना क्षेत्र के बेता निवासी विनोद सिंह के पुत्र पुरषोत्तम कुमार है जबकि दूसरा युवक समस्तीपुर जिला के वारिसनगर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव के योगेंद्र सिंह का पुत्र अंकेश कुमार है।

बताया जाता है कि डीएमसीएच इलाज के दौरान पुरषोत्तम कुमार की मौत गई है। मौत की सूचना मिलते ही मृतक के दशहरा की खुशी गम में बदल गई और घर मे कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! पटना से दिल्ली का सफर अब सिर्फ 4 घंटे में|NHSRCL ने दिल्ली- सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की DPR रेल मंत्रालय को सौंपी

घायल युवक अंकेश कुमार के परिजनों ने बताया कि वह बाइक से अपने एक सबंधी के घर मेला में घूमने गया था। रात को लौटने के दौरान दो बाइक की टक्कर हो गई है। हायाघाट के किसी व्यक्ति ने फोन करके बताया की सड़क दुर्घटना में अंकेश जख्मी हो गया है। इसी सूचना पर डीएमसीएच आये है। डॉक्टरों ने पीएमडीएच रेफर कर दिया। हमलोग इसे दरभंगा के निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाये है।

यह भी पढ़ें:  दरोगा भर्ती परीक्षा में धांधली! पटना में अभ्यर्थियों और पुलिस में हुई जोरदार झड़प, क्या रद्द होगी परीक्षा?

इस संबंध में हायाघाट थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि देर रात दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर हो गई है। इस घटना में एक युवक की मौत इलाज के दौरान हो गई है जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Urban Development बिहार के शहरों को मिलेगा नया लुक! अहमदाबाद की CEPT देगी तकनीकी मदद, ऐसे बनेंगे ‘स्मार्ट’ शहर

Bihar Urban Development: बिहार में नए और आधुनिक शहरों के विकास के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग ने अहमदाबाद की CEPT संस्था से हाथ मिलाया है। यह समझौता ग्रीनफील्ड टाउनशिप को तकनीकी मदद दे#BiharUrbanDevelopment,#GreenfieldTownship,#NitishMishra

आपकी जेब पर सीधा असर! UPI पर 2000 रुपये से ज़्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज, जानिए नया नियम कब से?

UPI Transaction Charge: भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने UPI लेनदेन के लिए नए नियम जारी किए हैं। 2000 रुपये से अधिक के व्यापारी लेनदेन पर अब 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगेग#UPINews,#TransactionCharge,#NPCIRules

पीएचडी परीक्षा में धांधली की आशंका खत्म! पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने पेश की पारदर्शिता की मिसाल

Patliputra University PhD Exam: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कुलपति प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में टी.पी.एस. कॉलेज में आयोजित इस#PatliputraUniversity,#PHDExam,#BiharEducation

जमुई में दिल दहला देने वाली घटना: तीज विसर्जन और बालू घाट पर 3 बच्चों की दर्दनाक मौत

Jamui Children Death: जमुई जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग घटनाओं में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इनमें दो सगे भाई शामिल हैं। एक बच्ची की मौत बालू घाट पर गहरे गड्ढे में डूबने से#JamuiNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident