spot_img

मां और बहन के साथ मेला घूमकर घर लौट रहे युवक की गोलीमारकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से बड़ी खबर है यहां एक युवक की हत्या अपराधियों ने कर दी है। घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बलान रोड की है। जहां, युवक और बिजली दुकानदार घोड़ासहन थाना क्षेत्र के महादेवा निवासी विदेशी महतो के 25 वर्षीय बेटे सुनील कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सुनील अपनी मां और बहन के साथ दुर्गा पूजा का मेला देखकर बीती रात घर लौट रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,अपनी मां सांभा देवी और दस साल की बहन सोनी को लेकर घोड़ासहन मेला दिखाने गया था। करीब बारह बजे रात में अपनी बाइक पर सभी को लेकर अपने घर लौट रहा था। इसी बीच बलान रोड में करीब चार की संख्या में आए अपराधियों ने घेर लिया। सुशील के पेट में गोली मार दी।

- Advertisement -

गोली लगते ही सुशील वहीं गिर गया। अपराधी वहां से फरार हो गए। बहन और मां सुनसान रात में चिल्लाती रही। सुशील दो महीने पहले से बिजली की दुकान खोला था। इसी दुकान से घर का खर्च चल रहा था। रात में भी वह दुकान पर ही था। बहन के कहने पर दुकान बंद कर मेला दिखा कर लौट रहा था तभी घटना हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar EV Charging News: EV चालकों के लिए खुशखबरी! चार्जिंग स्टेशन लगाने पर सरकार देगी ₹15 लाख तक का तोहफा

राहगीरों की युवक के रोते बिलखते परिजनों पर नजर पड़ी, जिसके बाद उसे डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।  बताया गया कि अपराधियों ने  सुशील की ढाई साल पहले शादी हुई थी, जिससे एक ढाई महीने की एक बेटी है। पत्नी, मां, बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।

सिकरहना एसडीपीओ अशोक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही ही पुलिस टीम भेज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। इस वजह से घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है। दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Beat Policing: बिहार में ‘बीट पुलिसिंग’ से अपराधियों का खात्मा! महिला पुलिस भी संभालेगी कमान, जनता को मिलेगी राहत, जानिए क्या है नई...

बिहार में 'बीट पुलिसिंग' प्रणाली जल्द होगी शुरू, जिससे पुलिस सीधे जनता तक पहुंचेगी और अपराधियों पर शिकंजा कसेगा। महिला पुलिस भी निभाएगी अहम भूमिका।#BiharBeatPolicing,#BiharPolice,#CrimeControl

Muzaffarpur Illegal Nursing Home News: मुजफ्फरपुर SKMCH के बग़ल में अवैध नर्सिंग होम का सनसनीखेज खुलासा! एक्सपायरी दवा के साथ पकड़ा आरोपी कैसे भागा?

मुजफ्फरपुर में एक अवैध नर्सिंग होम पर छापेमारी के दौरान एक्सपायरी दवाएं मिलीं। संचालक को पुलिस को सौंपा गया, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से वह निजी मुचलके#MuzaffarpurNews,#IllegalNursingHome,#HealthMafia

‘ … और बिहार में हो गया 350 करोड़ का बालू घोटाला ’, सरकारी सिस्टम कैसे हो गया बाईपास? जानिए बड़ा साइबर फ्रॉड के...

बिहार के खनन विभाग में 350 करोड़ के बालू घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। जालसाजों ने 'खनन सॉफ्ट' पोर्टल में सेंध लगाकर सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया। NIC क#BiharSandScam,#EOUInvestigation,#MiningScam

Patna Khan Sir FIR News: ‘…तो यह है असली वजह? ‘, जानिए खान सर केस में क्या है नया अपडेट

पटना के मशहूर शिक्षक खान सर के खिलाफ दर्ज एफआईआर में नया मोड़ आया है। उनके वकील ने इसे बदला लेने की साजिश बताया और अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर करने की तैयार#PatnaNews,#KhanSir,#BiharPolice