spot_img

Darbhanga में 28 अक्टूबर को लगेगा Job Camp, युवाओं के लिए शानदार नौकरी लेकर आया Spandana Sphoorty Financial Limited, सैलरी भी खूब, Darbhanga, Madhubani और Muzaffarpur में ही मिलेगा रोजगार भी

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: 28 अक्टूबर को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में किया जाएगा जॉब कैंप का आयोजन, युवाओं के लिए शानदार नौकरी लेकर आया Spandana Sphoorty Financial Limited, सैलरी भी खूब, Darbhanga, Madhubani और Muzaffarpur में ही मिलेगा रोजगार भी

- Advertisement -

 

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति जारी में कहा गया है कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 28 अक्टूबर 2023 (शनिवार) को आईटीआई रामनगर के निकट संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय के कार्यालय परिसर में Spandana Sphoorty Financial Limited की ओर से पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक जॉब कैंप का आयोजन किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga में PM आवास योजना की डेडलाइन बढ़ी! अब बेनीपुर के हर गरीब को मिलेगा पक्का घर? लाखों लाभार्थियों को मिलेगा घर बनाने का अतिरिक्त समय

उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैम्प में कुल-250 रिक्तियों पर साक्षात्कार के बाद रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 19 से 32 वर्ष निर्धारित किया गया है। जिसमें 12वीं उत्तीर्ण पुरुष अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी।

उन्होंने कहा कि नियोजकों द्वारा लोन ऑफिसर पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को चयन के उपरान्त प्रतिमाह 13,500+400/- रुपये महीना एवं पीएफ, ईएसआई, इंसेंटिव तथा रहने के लिएआवास दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नियोजक की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को दरभंगा, मधुबनी एवं मुजफ्फरपुर में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  पानी में लगाई आग, सड़क पर उतरे उग्र लोग! Darbhanga के जाले- घोघराहा मुख्य मार्ग के जमा पानी में आगजनी! बांस-बल्ले से जाम -घंटों आवागमन बाधित

उन्होंने कहा कि सभी इक्षुक अभ्यर्थी उक्त मेला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि उक्त जॉब कैंप में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in)पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News बेनीपुर अस्पताल में मरीजों के लिए बड़ा ऐलान! SDO मनीष झा के कड़े निर्देश, अब मिलेगा बेहतर इलाज

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

चलती पटना-आरा पैसेंजर ट्रेन से फेंकी गई नाबालिग! इंस्टाग्राम दोस्त की खौफनाक करतूत | पढ़िए – दोस्ती – रिश्ते और खूनी खेल

Patna Crime News: पटना-आरा पैसेंजर ट्रेन से एक नाबालिग लड़की को कथित तौर पर धक्का दे दिया गया। पीड़िता ने अपने इंस्टाग्राम दोस्त पर यह गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर#PatnaCrimeNews,#BiharTrainIncident,#PhulwariSharif

बिहार में आज आफत का मौसम! IMD का डबल अलर्ट, इन 20 जिलों में मूसलाधार बारिश |आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

Bihar Weather Alert: बिहार में IMD ने आज 20 जिलों के लिए डबल अलर्ट जारी किया है। पटना समेत 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 7 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है, जहां भारी बारिश, वज्#BiharWeather,#MonsoonUpdate,#IMDAlert

दारोगा भर्ती परीक्षा में बड़ा खेल! CCTV फुटेज ने खोली पोल – संदिग्ध गतिविधियां, अब टॉप-20 परीक्षा केंद्रों पर EOU की नजर!

Bihar Daroga Exam: बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की EOU जांच तेज, CCTV फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। पूर्णिया और गया के केंद्रों पर सवाल, टॉप-20 केंद्रों की लिस#BiharDarogaExam,#EOUInvestigation,#BPSSC

पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! आज 17 सितंबर से मिलेगा सुविधाओं का पिटारा, जानें क्या-क्या होगा खास

Patna Airport News: पटना एयरपोर्ट पर 17 सितंबर से 10 अक्टूबर तक 'यात्री सेवा अभियान 2026' चलेगा। इस दौरान यात्रियों को विशेष सहायता, मनोरंजन, स्वास्थ्य जांच और सांस्कृतिक अनुभव जैस#PatnaAirport,#YatriSevaAbhiyan,#BiharNews