back to top
11 जुलाई, 2024
spot_img

Madhubani के 21 प्रखंडों के स्कूली खिलाड़ी 13 विधाओं में दिखाएंगें दम, खेलकूद प्रतियोगिता का रोमांच शुरू, DDC Vishal Raj ने कहा, खेल की भावना से खेलो

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com
spot_img
Advertisement
Advertisement

मुख्य बातें: खेल में कोई जीतेगा तो कोई हारेगा लेकिन जीत खेल भावना की होगी : डीडीसी विशाल राज, जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता 2023/24 का का हुआ भव्य आगाज

मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। कला,संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार, पटना, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता 2023/24 का शुभारंभ शुक्रवार को उप विकास आयुक्त विशाल राज के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

उच्च विद्यालय पंडौल के मैदान में आयोजित इस उद्घाटन समारोह में उपस्थित प्रतिभागियों और खेल अनुरागियों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि खेल में कोई जीतेगा और कोई हारेगा परंतु जीत हमेशा खेल भावना की होगी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आने वाले दिनों में जिले से अधिक से अधिक युवाओं को आगे आने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Murder: रात 3 बजे हुआ कांड! 3 साल के बेटे ने सुनाया मर्डर का सच! 'पापा ने मम्मी का गला दबाया, दादी साथ थी' हत्या कर फिर लटका दिया फांसी पर!

खेल आयोजन के दौरान जिला खेल पदाधिकारी मयंक सिंह ने बताया कि जिले के सभी 21 प्रखंडों के विद्यालयों से सभी 13 विधाओं के प्रतिभागी 27 से 29 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में एथलेटिक्स,खो खो,बॉलीबॉल,बैडमिंटन, फुटबॉल, कुश्ती, कबड्डी, कराटे, वुशू, शतरंज, हैंडबॉल,रग्बी और क्रिकेट जैसे विधाओं में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी प्रकार के आयोजनों के लिए पर्याप्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

और संबंधित निर्णायक मंडल को निष्पक्ष निर्णय देने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान कई अन्य मनभावन कार्यक्रम भी हुए। जिसमें पोल स्टार के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति और रीजनल सेकेंडरी स्कूल के बच्चों द्वारा मार्च पास्ट में नेतृत्व की छटा देखते ही बनती थी।

राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल खिलाड़ी ललिता कुमारी द्वारा सभी प्रतिभागियों को खेलों में खेल भावना के अनुपालन संबंधी शपथ दिलायी गयी और उप विकास आयुक्त द्वारा गुब्बारों को भी हवा में उड़ाया गया। इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार,मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी,पुलिस अस्पताल,डॉ मधुरेंद्र सिंह,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा, शुभम कसौधन सहित अन्य गणमान्य व लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani का Sanjeev Yadav निकला Delhi-NCR दहला देने वाला गैंग का सरगना! पुलिस ने मारी गोली, गैंग का पर्दाफाश, 100+ High profile चोरी का पर्दाफाश, लाखों की ज्वेलरी-कैश बरामद

मंच का संचालन डॉ. अभिषेक कुमार द्वारा किया गया। खेल के सफल आयोजन में सुनील कुमार ठाकुर, वसी अख्तर,डॉ मीनाक्षी कुमारी,आरती कुमारी,रंजित कुमार, प्रमोद महतो, चंद्रशेखर आजाद सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों ने हिस्सा लिया।

जरूर पढ़ें

Darbhanga – युवक की नृशंस पिटाई – पेट में मारी डायगर, सड़क किनारे अधमरा फेंका– शोभन जा रहा युवक बल्लोपुर में बना शिकार!

दरभंगा, प्रभास रंजन, देशज टाइम्स। (DeshajTimes): बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बल्लोपुर गांव में शुक्रवार...

Darbhanga दफादार-चौकीदार के जिलाध्यक्ष बनें नवीन, रामबाबू को सचिव की कमान

दरभंगा/ प्रभास रंजन, देशज टाइम्स। लहेरियासराय धरना स्थल पर बिहार राज्य दफादार चौकीदार पंचायत...

Madhubani के भूमि सर्वेक्षण फॉर्म हजारों की संख्या में फेंके मिले Gaighat के सड़क किनारे, किसानों के सर्वे फॉर्मों से भरे बंडल खेत में!...

हजारों किसानों के सर्वेक्षण फॉर्म NH-27 किनारे फेंके गए! स्कॉर्पियो से आया शख्स फरार।बड़ी...

Darbhanga में एक ही रात दो घरों में चोरी, लाखों कैश और जेवर उड़ाए

दरभंगा/प्रभास रंजन, देशज टाइम्स। लहेरियासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यापति नगर मोहल्ला में चोरों ने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें