

बिरौल, देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार स्थित पुरानी मछली हट्टा व पासी खाना से पटना उत्पाद विभाग के गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अर्धनिर्मित व निर्मित देसी शराब बरामद किया है। इस मामले में दिनेश महतो के पुत्र की गिरफ्तारी के साथ पुलिस को भारी मात्रा में शराब भी उसके घर से बरामद हुए हैं। पढ़िए पूरी खबर
थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि उत्पाद विभाग से सूचना मिली थी कि सुपौल बाजार के पासी खाना में दिनेश महतो देसी शराब बना कर सप्लाई कर रहा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीएस आई पूजा कुमारी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी के लिए भेजा गया।
छापेमारी के दौरान उसके घर से एक गैलन में देसी शराब एवं दो बड़े गैलन में 30 लीटर करीब गुड़ व अन्य केमिकल युक्त सामग्री बरामद किया गया। वहीं मौके से उसके पुत्र रवि महतो को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष श्री झा ने बताया कि इससे पूर्व भी दिनेश महतो को शराब के मामले में जेल भेजा गया था।



