spot_img

बीडीओ के घर और ससुराल में विजिलेंस की रेड, कैश, एक किलोग्राम सोना, कई अन्य दस्तावेज बरामद

spot_img
- Advertisement -

सारण से एक बड़ी खबर है जहां तरैया प्रखंड के बीडीओ (BDO) कृष्ण कुमार सिंह आय से अधिक संपत्ति के मामले में बुरी तरह फंस (Vigilance raid at BDO’s house and in-laws’ house in Saran, Bihar) गए हैं।

- Advertisement -

निगरानी की टीम ने उनके दो ठिकानों पर बड़ी रेड मारी है। निगरानी टीम ने छपरा के तरैया में तैनात बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह के घर, दफ्तर और ससुराल में छापेमारी की। इस दौरान कैश, एक किलोग्राम सोना और कई अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक बीडीओ के पास आय से अधिक संपत्ति जब्त की गई है। बीडीओ की कुल घोषित संपत्ति 65 लाख रुपये बताई गई है। निगरानी टीम ने सबसे पहले तरैया प्रखंड कार्यालय में छापेमारी की, फिर टीम मढौरा गई। एक अन्य टीम हाजीपुर जाकर छापेमारी की। हालांकि इस संबंध में बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह का कहना है कि मुझ पर गलत आरोप लगाकर मुझे फंसाया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Encounter In Patna: पटना में पुलिस -अपराधी मुठभेड़, इनकाउंटर में ज्वेलरी लूट का मुख्य सरगना दिलीप को लगी गोली!

जानकारी के अनुसार, बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह के सारण और वैशाली स्थित ठिकानों पर छापेमारी में निगरानी की टीम को बहुत कुछ मिला है। जहां निगरानी की टीम ने बीडीओ के तरैया प्रखंड कार्यालय, मढौरा स्थित घर और हाजीपुर के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित ससुराल में एक साथ छापेमारी की।

इस दौरान टीम को एक किलो सोने के जेवर के साथ संपत्ति के कई कागजात मिले हैं। बता दें कि बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह के खिलाफ 30 अक्टूबर को आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज हुआ है। निगरानी के पास दर्ज इस मामले के बाद टीम ने कार्रवाई शुरू की है।

जानकारी के अनुसार,तरैया प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) के ठिकानों पर निगरानी की टीम ने छापेमारी की है। इस दौरान एक किलो सोने के जेवर के साथ संपत्ति के कई कागजात बरामद किए हैं।

छापेमारी बीडीओ के तरैया प्रखंड कार्यालय, मढौरा स्थित घर और हाजीपुर के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित ससुराल में एक साथ की गई है। बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह के खिलाफ तीस अक्टूबर को आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज हुआ है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Police Head Quater News : बिहार में 'पुलिस रील्स' पर गिरी गाज, 50 कर्मियों की बनी लिस्ट, महिला थानेदार शबाना आजमी भी शामिल

बताया जा रहा है कि बीडीओ के पास आय से कहीं अधिक संपत्ति है। बीडीओ की कुल घोषित संपत्ति 65 लाख रुपए बताई जा रही है। जबकि निगरानी को आय से अधिक संपत्ति का पता चला है।

इस छापेमारी की शुरुआत तरैया प्रखंड कार्यालय से हुई। इसके बाद टीम मढौरा गई। साथ ही हाजीपुर में भी साथ ही छापेमारी हुई। इस दौरान बीडीओ का कहना है कि गलत आरोप लगाकर उन्हें फंसाया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: मृत्यु प्रमाण पत्र का लंबा इंतजार खत्म…Bihar में अब 24 घंटे में मिलेगा, पंचायतों को निदेशक नवीन सिंह का निर्देश जानिए

मृत्यु प्रमाण पत्र: बिहार सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिससे लोगों की...

Darbhanga News: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में अरबों का घाटा! सीनेट ने 2026-27 के संस्कृत विश्वविद्यालय बजट को दी मंजूरी

संस्कृत विश्वविद्यालय बजट: दरभंगा स्थित कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में एक बार फिर भारी-भरकम...

Darbhanga News: KSDSU में गवर्नर सैयद अता हसनैन ने कहा -संस्कृत शिक्षा दिलाएगी IAS-IPS की नौकरी! जानिए VC लक्ष्मी निवास पांडेय ने क्या...

संस्कृत शिक्षा: क्या आपको लगता है कि संस्कृत सिर्फ पूजा-पाठ या कर्मकांड तक सीमित...

Darbhanga News: दरभंगा स्कूल में हाजिरी रजिस्टर में सब ‘चंगा सी’, लेकिन हकीकत में… न बच्चे, टीचर हाज़िरी लगा के गायब…अब लेते रहिए...

Darbhanga school irregularities: दरभंगा के बेनीपुर स्थित सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था का हाल...