मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। जिले की प्रभारी सह खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेसी सिंह ने गुरुवार को वॉटसन +2 उच्च विद्यालय के परिसर में जिले के नव नियुक्त शिक्षक/शिक्षिकाओं के बीच औपबंधिक नियुक्ति पत्र का वितरण (Minister in-charge in Madhubani, Lacey Singh said, this is Bihar, the first state in the country, where women got so much employment simultaneously) किया।
जानकारी के अनुसार, जिले के 2685 शिक्षक/ शिक्षिकाओं की काउंसलिंग हुई है। इन शिक्षक/ शिक्षिकाओं में से 1000 शिक्षक/ शिक्षिकाओं को सीएम नीतीश कुमार की ओर से गांधी मैदान में आयोजित समारोह में औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
शेष 1685 शिक्षक/ शिक्षिकाओं को वॉटसन स्कूल के परिसर में आयोजित वितरण समारोह में जिले की प्रभारी मंत्री एवं वरीय अधिकारियों की ओर से औपबंधिक नियुक्ति पत्र सौंपा गया।
प्रभारी मंत्री ने उपस्थित सभी नव नियिक्त शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपनी जिम्दारियों को पूरी गंभीरता से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार निरंतर बिहार के विकास एवं लोगों के रोजगार के लिए प्रयासरत है। सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रारंभ से प्रयासरत है।
बिहार देश का पहला राज्य है, जिसने इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाई है। शीघ्र ही दूसरे फेज की भी नियुक्ति की प्रक्रिया तेजी से शुरू हो रही है। उन्होंने कहा कि इतनी अल्प अवधी में इतनी बड़ी संख्या में पूरी पारदर्शिता के साथ शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर बिहार ने देश के सामने एक मिसाल कायम की है।
बीपीएससी ने विज्ञप्ति संख्या 26 / 2023 दिनांक 30.05.2023 को जारी किया एवं 15 जुलाई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त कर लाखों अभ्यर्थियों को परीक्षा में भाग लेने का अवसर दिया। 24, 25 एवं 26 अगस्त को परीक्षा आयोजित की गई एवं बहुत ही अच्छे तरीके से इतनी बड़ी परीक्षा का आयोजन भी काबिल-ए-तारीफ है।
बहुत ही जल्द 17–19 अक्टूबर तक परिणाम प्रकाशित कर अभ्यर्थियों की 18 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक काउन्सिलिंग करायी गयी और 2 नवंबर गुरुवार को औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्राप्त करने का अवसर आप सभी को प्राप्त हुआ। पूरे बिहार में कुल 1 लाख 20 हजार 336 शिक्षकों का चयन हुआ है, जिसमें 57 हजार 854 महिला शिक्षक है जो 48 प्रतिशत है। यह आधी आबादी के प्रतिनिधित्व को दर्शाता है।
प्राथमिक शिक्षक:- 70545
माध्यमिक शिक्षक:- 26089
उच्चतर माध्यमिक :- 23702
कुल :- 120336
जिले में 01 से 05 तक की कक्षाओं के लिए 446 शिक्षिका व 363 शिक्षकों सहित 809 लोगों की नियुक्ति की गई।कक्षा 09 एवं 10 के लिए 361 शिक्षिका व 624 शिक्षकों सहित कुल 985 को नियुक्ति की गई।वहीं, कक्षा 11 से 12 के लिए 215 शिक्षिका और 676 शिक्षकों सहित कुल 891 लोगों की नियुक्ति की गई है।
इस प्रकार 1022 महिला शिक्षिका एवं 1663 पुरुष शिक्षकों सहित कुल 2685 नए शिक्षक/ शिक्षिकाओं का मधुबनी जिले के लिए चयन किया गया है।इसके पूर्व जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने सभी नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों के उज्जवल भविष्य के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अविभावकों से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है,अतः आप सभी से आशा है कि जो जवाबदेही आपको सौंपी गई है, उसे आप सभी सफलता पूर्वक निभाएंगे।
कोयल कुमारी,रानी कुमारी,प्रिया कुमारी,मो.अजमल हक,अर्चना कुमारी,रवि शंकर कुमार, कंचन कुमारी,शोभा कुमारी,प्रीति कुमारी, संजू कुमारी, आरती कुमारी सहित कई शिक्षकों के चेहरे पर उनकी खुशी देखते ही बन रही थी।

















