spot_img

Darbhanga की बागमती… धन्य हुआ हज़ारीनाथ घाट…जब जले 3 हजार दीप…जय गंगा माइ की…

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें:
जिला गंगा समिति ने भव्य गंगा उत्सव का किया आयोजन,
3000 दीपों से जगमगा उठा बागमती का तट

दरभंगा, देशज टाइम्स। जिला गंगा समिति, दरभंगा की ओर से नदियों का त्योहार गंगा उत्सव का आयोजन दरभंगा शहर के बागमती नदी के तट पर शुभंकरपुर के राजा रामधनी घाट एवं हज़ारीनाथ घाट पर भव्य दीपोत्सव, गंगा आरती, स्वच्छता अभियान और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया (When 3 thousand lamps were lit in Darbhanga… Jai Ganga Mai Ki) गया।

- Advertisement -

भव्य दीपोत्सव में 3000 दीप दोनों घाट पर प्रज्वलित किया गया, दीपों की रौशनी से घाट जगमगा उठा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नमामि गंगे के जिला परियोजना पदाधिकारी फारूक इमाम ने कहा कि हमारी नदियों का जश्न मनाने और भारत में नदी घाटियों में नदी कायाकल्प के महत्व पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य के साथ नदियों का त्योहार गंगा उत्सव का आयोजन देश भर में किया जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News जाले के डॉ. अमरकान्त कुमर ने बढ़ाया बिहार का मान, ग्वालियर में मिला बड़ा सम्मान!

आम जनमानस का नदियों, तालाबों, जल स्रोतों से जुड़ाव बढ़ाने के संकल्पना के साथ इस तरह का आयोजन लगातार किया जाता रहा है।  सांस्कृतिक कार्यक्रम में नमामि गंगे गान, झिझिया, आरंभ है प्रचंड एवं नमामि नमामि गान पर भव्य नृत्य का आयोजन रिया कुमारी, वर्षा कुमारी, साक्षी कुमारी, ब्यूटी राज, सूरज कुमार एवं कुणाल कुमार एवं उनकी टीम की ओर से प्रस्तुत किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में सूखे से फटी धरती, किसानों के कलेजे भी फट रहे! सामने आया दिल दहला देने वाला दर्द

सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच संचालन सुधा नंदन झा ने किया। कार्यक्रम में एनसीसी के 30 से अधिक कैडेट्स का नेतृत्व शंकर राय ने किया। नमामि गंगे कार्यक्रम के स्पियर हेड सदस्य मणिकांत ठाकुर, पूजा कुमारी, उपासना कुमारी, परवेज आलम एवं संजीव कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics रोहिणी आचार्य का मांझी को सीधा चैलेंज: सुनिए आगे भी मैं ऐसे ही रहने वाली हूं …आप सोच लीजिए वैसी ही भाषा...

Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य ने जीतन राम मांझी को चेतावनी देते हुए कहा है कि माता-पिता पर कोई अभद्र टिप्पणी करेगा तो उसे उसी भाषा में जवाब मिलेगा। उन्होंने मीडिया के नैरेटिव क#RohiniAcharya,#BiharPolitics,#JitanRamManjhi

बड़ी खबर! बिहार के सरकारी स्कूलों में अब फ्री में होगी JEE-NEET की कोचिंग, 24×7 इंटरैक्टिव डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म होगा एक्टिव!

Bihar Education System: बिहार सरकार ने सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर अब JEE और NEET की मुफ्त कोचिंग मिलेगी, जिससे आर्थिक रूप स#BiharNews,#BiharEducation,#JEENEETCoaching

Bihar Economy का Bihar Politics बिहार की आर्थिक बदहाली पर तेजस्वी का बड़ा हमला: ‘खजाना खाली, सरकार के पास वेतन, पेंशन के लिए पैसे...

Bihar Economy: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार की आर्थिक स्थिति को लेकर नीतीश-सम्राट चौधरी सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य गंभीर आर्थिक संकट में#BiharEconomy,#TejashwiYadav,#BiharPolitics

Darbhanga CRIME दरभंगा में दबंगों का खूनी खेल! घर बनाना पड़ा महंगा, महिला-बच्चों को पीटा, लाखों की लूट

Darbhanga News: दरभंगा में घर बनाने के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दबंगों ने महिला और बच्चों को लाठी-डंडों से पीटा, घर में घुसकर 5 हजार नकद और जेवर भी लूटे। 13 लोगों#DarbhangaNews,#BiharCrime,#KamtaulPolice