spot_img

Darbhanga Sadar की महिला से कमतौल में गंदा काम, गोद की बच्ची को छीनकर गाछी में फेंका

spot_img
- Advertisement -
जाले देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा सदर की महिला से कमतौल में गंदा काम करने की कोशिश की गई। गोद की बच्ची को छीनकर गाछी में फेंक दिया। वहीं विरोध करने पर जमकर मारपीट की। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, दरभंगा सदर के मब्बी ओपी क्षेत्र के शीशो चैनपुर निवासी कमलेश दास की पत्नी सरोज कुमारी ने कमतौल थाना में मारपीट कर जख्मी कर देने की एक प्राथमिकी दर्ज करायी (Dirty work in Kamatoul from woman of Darbhanga Sadar) है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में नारायणस माय प्ले स्कूल का वार्षिकोत्सव, बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा मन, जानें क्या है इस स्कूल की खासियत

आरोप लगायी है कि वह काली पूजा देखने के लिए अपने नैहर निकासी आयी हुयी थी। बीते 15 नवंबर को वह मधुपुर काली पूजा देखकर आ रही थी। सुनसान जगह देखकर निकासी निवासी प्रमोद दास ने उसका मुंह बंद कर गलत नीयत से गाछी में ले गया।

गोद में उसकी चार वर्षीय बेटी भी थी, जिसे छीनकर गाछी में फेंक दिया। साथ ही पांच हजार नकद रूपये एवं उसके गले से एक भर के सोने का मंगलसूत्र भी छीन लिया। फिर बाल पकड़ कर जमीन पर पटक कर अभद्र हरकत करने की कोशिश करने लगा।
तब उसने शोर मचाई तो उसे चाकू से जगह-जगह वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गयी। उसके बाद उसके नैहर के गांव के तीन-चार लड़कों ने उसे उठाकर डीएमसीएच पहुंचाया।
वहां से इलाज के उपरांत वह थाने में आकर आवेदन दी है। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान का जिम्मा प्रशिक्षु एसआई अभिलाषा कुमारी को दिया है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल और जोस बटलर की मस्ती का वायरल वीडियो

Yuzvendra Chahal: क्रिकेट के मैदान पर जितनी इनकी फिरकी कमाल दिखाती है, उतनी ही...

IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, रियान पराग ने खोला ड्रेसिंग रूम का राज!

IPL 2026: क्रिकेट के मैदान पर जब छोटे खिलाड़ी बड़ा धमाका करते हैं, तो...

TRAI DND App: स्पैम कॉल और SMS से पाएं स्थायी मुक्ति, जानें कैसे

TRAI DND App: स्मार्टफोन पर लगातार आने वाले स्पैम कॉल और अनचाहे SMS से...

मेष मासिक राशिफल अप्रैल 2026: आपके जीवन में नई दिशा लाएगा Aries Monthly Horoscope April 2026

Aries Monthly Horoscope April 2026: ब्रह्मांड की गूढ़ चाल और ग्रहों के परिवर्तन से...