back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

घर में 4 मासूम भाई-बहनों की एक साथ मौत, पंखा गिरने से लगी करंट से एक साथ उजड़ गया परिवार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बारासगवर थाना क्षेत्र के लालमन खेड़ा गांव में पंखे का करंट लगने से चार मासूम बच्चों की मौत हो गई। चारों आपस में भाई बहन थे। घटना के समय चारों घर पर अकेले थे। उनके माता-पिता खेत में धान (4 innocent brothers and sisters died due to electric shock) की फसल काटने गए थे।

- Advertisement -

लालमन खेड़ा गांव निवासी किसान वीरेंद्र पासी, पत्नी के साथ खेत में धान की फसल काटने गए थे। घर में बच्चों में मयंक (9), बेटी हिमांशी (8), हिमांशु (6) और मांशी (4) थे। देर शाम खेत से लौटकर दंपती घर पहुंचे, तो चारों एक दूसरे पर पड़े थे और उनके ऊपर पंखा (टेबल फैन) गिरा पड़ा था। सभी बच्चों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

हादसे में चार सगे भाई बहनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार को बच्चों की मौत की खबर तब हुई जब परिवार देर शाम खेतों में काम कर घर लौटे, जहां बच्चे एक दूसरे के ऊपर पड़े हुए थे। उसके ऊपर टेबल फैन गिरा हुआ था। सभी बच्चों की तब तक मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हादसे की जांच शुरू कर दी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

हरियाणा में बंपर Sarkari Naukri: 4227 पदों पर आवेदन शुरू

Sarkari Naukri: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक...

विजया एकादशी व्रत के नियम: क्या खाएं और क्या न खाएं, जानें संपूर्ण विधि

Vijaya Ekadashi: हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है...

एलन मस्क: फोर्ब्स की सूची में शीर्ष पर, अमेरिका के ‘Innovation’ सम्राट

Innovation: जब बात दुनिया को बदलने वाले विचारों और असाधारण साहस की आती है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें