spot_img

Madhubani के बेनीपट्टी में खरना दिन गायब सोनू की मिली खेत से लाश, गला रेतकर हत्या की तफ्तीश

मुख्य बातें: खरना के दिन से गायब पाली के सोनू की डुमरा नागवास के मध्य नहर के पास एक धान के खेत से मिला शव, जताई जा रही हत्या की आशंका, शव के गर्दन पर काफी दूर में रेते होने के निशान

spot_img
- Advertisement -

देशज टाइम्स फोटो: अरेर के डुमरा नागवास के मध्य नहर के पास घटना की जांच में जुटी पुलिस व शव को देखने को उमड़ी भीड़

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। अरेर थाना क्षेत्र के डुमरा नागवास के मध्य नहर के पास एक धान के खेत से खरना के दिन से गायब एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव के गर्दन पर रेते होने के निशान थे। किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दिये जाने की चर्चा जुटी भीड़ की ओर से की जा रही थी।

- Advertisement -

मृतक की पहचान बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के पाली उत्तरवारी टोल निवासी फेकन सहनी के पुत्र सोनू कुमार सहनी (25) के रूप में की गई है। शव से काफी दुर्गंध आने के कारण मौजूद लोगों के द्वारा किसी अपराधी के द्वारा कई दिन पहले हत्या की घटना को अंजाम दिये जाने की चर्चा की जा रही थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  खगड़िया हादसा: NH-31 पर ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर

घटना की जानकारी मंगलवार को तब हुई जब शव बरामदगी वाले धान के खेत के बगल के खेत में लगे धान की फसल को काटने के लिये डुमरा के संबंधित किसान पहुंचे। जहां उन्होंने बगल के धान के खेत में एक युवक का शव देखा और शोर मचाते हुए अन्य लोगों को सूचना दी। कुछ काल में ही शव को देखने के लिये लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा नहर के पास धान के खेत में शव देखे जाने की सूचना अरेर थाना पुलिस को दी गई। जहां अरेर थानाअध्यक्ष नेहा निधि व एसआइ हरदयाल सिंह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल में जुट गये।

इसी क्रम में बेनीपट्टी एसडीपीओ नेहा कुमारी भी घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और एसएचओ को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। बताया जा रहा है कि मृतक 18 नवंबर अर्थात खरना के सुबह 8 बजे अपने घर से ऑटो लेकर निकला था जो वापस नही लौटा।

पूर्व में भी यदा कदा ऑटो भाड़ा में लेकर जाता था तो एक- दो दिन के बाद वापस घर लौट जाता था, जिसके वजह से मृतक के परिजनों को लगा कि दूर दराज में भाड़ा लेकर गया होगा, जिससे वो नही लौटा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Big Crime: दरभंगा में एक साथ 4 लाश...BIG Murder दरभंगा मर्डर: सनकी पति का फितूर...रॉड से पीट-पीटकर पत्नी और 3 बच्चों की हत्या

दो दिनों में भी मृतक को घर नही लौटने पर तीसरे दिन परिजनों को अनहोनी की चिंता सताने लगी और परिजन खोजबीन करने में जुटे थे। इसी क्रम में मंगलवार को बेनीपट्टी थाना से शव बरामदगी की सूचना मिली। मृतक को दो संतान है।

इसमें तीन वर्षीय पुत्र विवेक कुमार व लगभग एक वर्ष की पुत्री सोहानी कुमारी शामिल है। मृतक बहुत ही गरीब परिवार का था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Land Reforms Minister: मंत्री डॉ.दिलीप जायसवाल मुजफ्फरपुर में, बाबा गरीबनाथ का दर्शन, अधिकारियों को सख्त चेतावनी! पढ़िए - कहा जनता सेवा सर्वोपरि

मृतक की पत्नी देवी देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। इस बाबत एसडीपीओ नेहा कुमारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है और घटना की वैज्ञानिक तरीके से जांच पड़ताल की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News : भागलपुर में SHO Suspension महिला से अमर्यादित बातचीत पर बड़ी कार्रवाई, शाहकुंड SHO अनिल सस्पेंड

Bhagalpur SHO Suspension: वर्दी की आड़ में मनमानी अब बर्दाश्त नहीं होगी! भागलपुर में...

Bihar Police Head Quater: बिहार में अब FIR से Charge Sheets तक सब कुछ ऑनलाइन, पुलिस जांच, अनुसंधान का नया अवतार… डिजिटलीकरण

पुलिस अनुसंधान का डिजिटलीकरण: बिहार पुलिस अब कागजी कार्रवाई से छुटकारा पाकर डिजिटल युग...

Bihar Sahyog Shivir: CM सम्राट चौधरी की दो टूक – 30 दिन में समस्या हल नहीं तो अफसर होंगे सस्पेंड!

Bihar Sahyog Shivir: बिहार में अब जनता की समस्याओं का समाधान गांव-गांव जाकर होगा।...