
बिस्फी, मधुबनी देशज टाइम्स। प्रखंड क्षेत्र के नाहस रूपौली उत्तरी पंचायत के केरवाड़ गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय कन्या का जर्जर भवन को तोड़ने के क्रम में मंगलवार को दो मजदूरों की मौत घटना पर स्थल (The roof of the school collapsed in Bisfi, two died and one injured under the debris) पर ही हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना के तहत विधायक ऐच्छिक कोष से पुराने भवन को तोड़कर नया भवन बनाया जाना था। इसी दौरान पुराने भवन को तोड़ने की प्रक्रिया संवेदक के द्वारा सोमवार से शुरू की गई।
मंगलवार को तीन मजदूर के द्वारा वेबरेटर मशीन से छत तोड़ा जा रहा था।इसी क्रम में छत गिरने के कारण तोड़ रहे दो मजदूर राजकुमार मुखिया (56) एवं बेचू लाल मुखिया (50) छत के नीचे मलबे में दब गया जिससे दोनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।
वहीं एक मजदूर बृहस्पति मुखिया गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जिसका इलाज मधुबनी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मजदूर बगल के सोहांस गांव निवासी बताया जा रहा है। छत में दबे दोनों मजदूर के शव को काफी मशक्कत के बाद जेसीबी से निकाला गया।
घटना की सूचना पाकर पतौना ओपी अध्यक्ष प्रह्लाद शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंच दोनों शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया।वरीय उपसमाहर्ता सह प्रभारी सीओ नसीन कुमार निशांत ने घटना पर दुःख जताते हुए बताया कि मृतक के परिजनों को सरकारी नियमानुसार मुआवजा दिए जाने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
वहीं, विद्यालय के प्रभारी रागिनी देवी ने बताया कि जर्जर भवन होने के कारण विभागीय निर्देश पर विद्यालय का संचालन वर्तमान में बगल के मध्य विद्यालय में बीते सितंबर महीने से की किया जा रहा है।
मौके पर पंचायत के मुखिया वशिष्ठ नारायण झा, सोहांस पंचायत के मुखिया जिबछी देवी,सरपंच संघ के अध्यक्ष रहमत आलम,मुखिया प्रतिनिधि सूरज यादव, समाजसेवी बबलू कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।





