spot_img

Muzaffarpur के कांटी NTPC महिला विकास और सशक्तीकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला International PR Festival में सम्मान

spot_img
- Advertisement -

सुनील सहनी, पटना देशज टाइम्स। एनटीपीसी कांटी, मुजफ्फरपुर को अंतर्राष्ट्रीय पीआर महोत्सव-2023 में महिला विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया (Kanti NTPC gets honor for excellent work) गया।

- Advertisement -

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार नई दिल्ली में पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से चंद्र प्रकाश, जनसंपर्क अधिकारी को प्रस्तुत किया गया। एनटीपीसी कांटी को महिला विकास और महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रयास के लिए तीसरे पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

- Advertisement -

एनटीपीसी कांटी महिलाओं के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न पहलों में सक्रिय रूप से लगी हुई है। इस अवसर पर ए.के. मनोहर, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी कांटी ने कहा, “हमें यह पुरस्कार पाकर सम्मानित महसूस हो रहा है, यह पुरस्कार समाज में समानता को बढ़ावा देने और महिलाओं को सशक्त बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को बढ़ावा देगा। हम मानते हैं कि महिलाएं हमारे समाज की रीढ़ हैं और हम एक ऐसा समाज बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जहां उनकी वृद्धि और विकास के लिए अनुकूल वातावरण हो।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffurpur News: मुजफ्फरपुर बाल गृह पर बड़ा एक्शन, 10 बच्चों के फरार होते ही मचा हड़कंप, अधीक्षक समेत 7 निलंबित

यह पुरस्कार एनटीपीसी कांटी की नैगमिक
उन्होंने कहा कि सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने के प्रयासों का एक प्रमाण है। कंपनी सतत विकास को बढ़ावा देने और सभी के लिए बेहतर भविष्य बनाने के उद्देश्य से कई पहल कर रही है और हम इसी तरह आगे भी कोशिश करते रहेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Education News: नवोदय विद्यालय रिजल्ट: दरभंगा के छात्रों ने CBSE 12वीं में गाड़े झंडे, खुशी प्रिया बनीं स्कूल टॉपर!

नवोदय विद्यालय रिजल्ट: अरे भैया! दरभंगा के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों...

Bihar Politics: ओसामा शहाब की गिरफ्तारी टली! पटना से खाली हाथ लौटी सीवान पुलिस, जानिए पूरा मामला

ओसामा शहाब: बिहार की सियासत में बुधवार का दिन गहमागहमी भरा रहा। जब सीवान...