spot_img

Darbhanga के Ghanshyampur CHC में प्रसूता की मौत से ग्रामीण उग्र, बैठ गए सभी अस्पताल में ही धरना पर

इधर, घनश्यामपुर में मध्य विद्यालय सोनहद में जब बच्चों ने निकाली आकर्षक प्रभात फेरी...पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

घनश्यामपुर, देशज टाइम्स। घनश्यामपुर सीएचसी में इलाज के कथित लापरवाही के कारण प्रसूता की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने जिप सदस्य धीरज कुमार झा के नेतृत्व में बुधवार को अस्पताल प्रांगण (Villagers angry over maternal death in Ghanshyampur, sit on strike) में धरना प्रदर्शन किया।

- Advertisement -

आक्रोशित प्रदर्शनकारी अस्पताल में चिकित्सा सेवा बहाल करने तथा दोषी चिकित्सक तथा कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बताया जाता है कि गनौन पंचायत की वार्ड संख्या 11 की टुनटुन मुखिया की पत्नी बबीता देवी को 4 दिसंबर की रात 9 बजे प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

- Advertisement -

एक बच्चे को जन्म देने के बाद बबीता की तबीयत बिगड़ने लगी। बबीता की सास शीला देवी ने आरोप लगाया कि जब ड्यूटी पर तैनात डाक्टर तथा नर्स को इस बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि इसमें हम क्या करेंगे। जबकि एएनएम ने कहा कि ठीक हो जाएगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: नशे में हंगामा, घर में घुसकर मारपीट और छेड़खानी, पुलिस ने युवक को धर दबोचा

रात के 2 बजे हालत काफी बिगड़ जाने पर दरभंगा रेफर कर दिया गया और अलीनगर के पास पहुंचते ही बबीता की मौत हो गई। जिप सदस्य धीरज कुमार झा ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि घनश्यामपुर अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था बदहाल है। डॉक्टर अस्पताल में नहीं रहते हैं।

मरीजों का ठीक से इलाज नहीं हो पता है। इससे 2 वर्ष पूर्व भी इलाज में लापरवाही से प्रसूता सविता कुमारी की अस्पताल में मौत हो गई थी। जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ अजय कुमार राठौर ने वार्ता के बाद धरना समाप्त करवाया।

जिप सदस्य ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक कमिटी गठित कर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। घटना में एमएसयू के जिला सचिव गौतम चौधरी, मिथिलावादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राघव झा, गिरीश चौपाल, रमेश चंद्र पोद्दार, राजू मुखिया, झमेली मुखिया, निराले खान, मो. शादुल्ला आदि उपस्थित थे।

अंबेडकर को सोनहद के बच्चों ने किया याद
इधर, घनश्यामपुर में मध्य विद्यालय सोनहद में बाबा भीमराव अंबेडकर की महापरिनिर्वाण दिवस विद्यालय प्रभारी अजय पासवान की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों ने प्रभात फेरी निकाली।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में 9 मई को लोक अदालत, जानिए आम जनता को कैसे मिलेगा इसका फायदा

वहीं प्रभारी ने स्कूली बच्चों को बाबा साहब के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा बाबा साहेब के बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। मौके पर शिक्षक सुमन ठाकुर, सुचित कुमार मंडल, अर्चना कुमारी, रंजू कुमारी, बबलू कुमार, राधिका देवी, मनीषा कुमारी आदि मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Big News: बांका में हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़, 66 अर्द्धनिर्मित पिस्टल के साथ मुंगेर का तस्कर गिरफ्तार

हथियारों की तस्करी: बिहार के भागलपुर के बांका जिले में पुलिस को बड़ी सफलता...

Madhubani News: हाइटेक मीटिंग..India-Nepal Border Security पर सटीक फैसले, अवैध गतिविधियों पर कसने वाली है नकेल, जानिए जब पहुंचे अफसर ‘धुरंधर’

India-Nepal border security: मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने...

Muzaffarpur Railway: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लगातार अगलगी की घटनाओं पर Samastipur DRM ज्योति प्रकाश का बड़ा एक्शन, दो स्टेशन अधीक्षक हटाए गए

Muzaffarpur Railway: जंक्शन पर लगातार हो रही अगलगी की घटनाओं से रेलवे प्रशासन की...

Darbhanga News: पत्नी हंता की Bail Rejected जमानत याचिका खारिज, स्कॉलरशिप घोटाले के आरोपियों को भी झटका

Darbhanga Bail Rejected: दरभंगा सिविल कोर्ट ने एक अहम फैसले में पत्नी की निर्मम...