spot_img

अवैध संबंध में Triple Murder | सनकी पति ने पत्नी समेत दो बेटों की कर दी हत्या

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से बड़ी खबर है जहां सनकी पति अरविंद कुमार यादव ने पत्नी रेणु देवी (27 वर्ष) समेत दो बेटे रिषभ (2 वर्ष) राज कपूर (04 वर्ष) की गला दबा कर हत्या कर दी है। मामला, केसरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रमंज्ञा गांव का है जहां एक पति अरविंद ने नव विवाहिता पत्नी समेत दो बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी है। ट्रिपल मर्डर को अवैध संबंध के विरोध के रूप में देखा जा रहा है जहां पति के अवैध संबंध (Crazy husband killed his wife and two sons) का विरोध हमेशा पत्नी करती रहती थी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, वारदात की जानकारी रेणु के मायके वालों को ग्रामीणों ने मोबाइल फोन से दी। इसके बाद जब मायके वाले रेणु के ससुराल पहुंचे तो उसकी और उसके दो बच्चों की लाश एक ही बेड पर पड़ी हुई थी। फिर उनलोगों ने केसरिया पुलिस को घटना की जानकारी दी।

- Advertisement -

इधर, ट्रिपल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी है। रेणु के पिता ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं,पति ने छह माह पूर्व एक महिला से शादी रचा ली थी। इसका विरोध पत्नी कर रही थी। इसी प्रतिशोध में उसने हत्या की घटना को अंजाम दे दिया। ऐसे में पुलिस दोनों एंगल से जांच में जुटी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar EV Charging News: EV चालकों के लिए खुशखबरी! चार्जिंग स्टेशन लगाने पर सरकार देगी ₹15 लाख तक का तोहफा

डीएसपी सत्येन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द कर ली जायेगी। घटना के बाद पति समेत सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। वहीं, रेणु के पिता की शिकायत पर दामाद,उसके पिता बलदेव राय, भाई प्रवीण कुमार, अरुण कुमार, मां उर्मिला देवी, बुआ चीता देवी ग्राम रमंज्ञा को नामजद आरोपी बनाया है। साथ ही दामाद के मामा सुजीत यादव, चाचा सुनील यादव, अर्जुन यादव सहित राजकिशोर यादव को साजिशकर्ता बताया है। पढ़िए पूरी खबर

इधर, चकिया डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह केसरिया थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर शवों को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, रेणु के पिता हरेंद्र राय ने पुलिस को बताया कि वह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहुलिया गांव के रहने वाले हैं। दहेज में उनसे चार चक्का मांगी जा रही थी जो वह देने में असमर्थ थे।

शादी के बाद सब कुछ ठीक था, लेकिन कुछ दिन बाद से रेणु के ससुराल वालों ने चार चक्का गाड़ी की मांग शुरू कर दी। चार चक्का गाड़ी दे पाना मुश्किल था, जिस कारण रेणु के ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे और उसके साथ मारपीट भी करते थे।

मामले में मुफस्सिल थाना के सिहुलिया ग्राम निवासी पिता हरेन्द्र राय ने स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराई है। जहां कहा है कि वर्ष 2018 में वह अपनी पुत्री रेणु की शादी की थी। बाइक, नकद एवं जेवरात सहित अन्य सामाग्री उपहार स्वरूप दिये गये थे।

यह भी पढ़ें:  Patna Sand Mafia News: हड़कंप! पटना में बालू माफियाओं ने काटी सोन कैनाल, सरकार को करोड़ों का नुकसान, किसान बेहाल

लेकिन चार साल बाद दामाद अरविन्द यादव फिर से दहेज में चार चक्का की मांग करने लगा। जो वह नहीं दे पाया। वहीं दूसरी जानकारी यह भी मिल रही है कि पति ने छह माह पूर्व एक महिला से शादी रचा ली थी। इसका विरोध पत्नी कर रही थी। इसी प्रतिशोध में उसने हत्या की घटना को अंजाम दे दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur Illegal Nursing Home News: मुजफ्फरपुर SKMCH के बग़ल में अवैध नर्सिंग होम का सनसनीखेज खुलासा! एक्सपायरी दवा के साथ पकड़ा आरोपी कैसे भागा?

मुजफ्फरपुर में एक अवैध नर्सिंग होम पर छापेमारी के दौरान एक्सपायरी दवाएं मिलीं। संचालक को पुलिस को सौंपा गया, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से वह निजी मुचलके#MuzaffarpurNews,#IllegalNursingHome,#HealthMafia

‘ … और बिहार में हो गया 350 करोड़ का बालू घोटाला ’, सरकारी सिस्टम कैसे हो गया बाईपास? जानिए बड़ा साइबर फ्रॉड के...

बिहार के खनन विभाग में 350 करोड़ के बालू घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। जालसाजों ने 'खनन सॉफ्ट' पोर्टल में सेंध लगाकर सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया। NIC क#BiharSandScam,#EOUInvestigation,#MiningScam

Patna Khan Sir FIR News: ‘…तो यह है असली वजह? ‘, जानिए खान सर केस में क्या है नया अपडेट

पटना के मशहूर शिक्षक खान सर के खिलाफ दर्ज एफआईआर में नया मोड़ आया है। उनके वकील ने इसे बदला लेने की साजिश बताया और अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर करने की तैयार#PatnaNews,#KhanSir,#BiharPolice

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर के गायघाट – बेनीबाद में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या… पढ़िए- छोटी-छोटी बात?

मुजफ्फरपुर के बेनीबाद में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।#MuzaffarpurCrime,#BiharNews,#YouthDeath