spot_img

Darbhanga के केवटी का चंद्रमणि झा…Siddhant Astrology का बड़ा नाम, President Draupadi Murmu ने किया सम्मानित

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स। केवटी की मिट्टी ज्ञान के क्षेत्र में काफी उर्वरा रही है, तब न इतिहास को अपने आगोश में छुपा रखी है। यह मिट्टी कई प्रतिभाओं को जन्म दिया है जो राष्ट्रीय – अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी लोहा मनवा चुके हैं या (Chandramani Jha of Keoti was honored by President Draupadi Murmu) आज भी मनवा रहे हैं।

- Advertisement -

आज इन्हीं प्रतिभाओं में से एक शख्शियत गोल्डमैडलिस्ट चंद्रमणि झा है जो मंगलवार को दिल्ली के श्री लाल बहादुर शास्त्री केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ,दिल्ली के प्रथम दीक्षांश समारोह में सिद्धांत ज्योतिष एमए ( सत्र 2020-2022) में यूनिवर्सिटी टॉप करने के लिए स्वर्ण पदक से अलंकृत हुए है। अलंकृत उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया है।

- Advertisement -

चंद्रमणी मूल रूप से प्रखंड की पैगंबरपुर पंचायत अंतर्गत दड़िमा गांव निवासी सुनिता देवी व मनोज झा के पुत्र है। चंद्रमणी को स्वर्ण पदक से अलंकृत किए जाने पर उनके विद्यालय के साथ-साथ उनके स्वजनों और शुभ चिंतकों में खुशी का माहौल है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: झारखंड के देवघर में RPF का Big Action बाल तस्करी का भंडाफोड़, दरभंगा-हावड़ा एक्सप्रेस से 4 नाबालिग रेस्क्यू

चंद्रमणी के पिता कोलकत्ता में पलंबर का कार्य करते है। जबकि माता गृहिणी है। उन्होंने कहा कि मिथिलाआदि काल से विश्वस्तरीय विद्वानों की जननी रही है। मैं राष्ट्रीय स्तर पर इस सम्मान को पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। आगे मैं देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से डाक्टरेट की उपाधि तथा भारत के ज्योतिष परंपरा को विश्व स्तर पर ले जाने के लिए प्रयास करूंगा।

इस सफलता का श्रेय उन्होंनेअपने गुरु चाचा पंडित सरोज झा तथा माता-पिता को दिया। इस उपलब्धि पर कवि प्रिय रंजन झा , चंदन झा, प्रभात झा, अभिनव झा, रेणु झा, प्रियंका झा, अभिनव झा, अनुराग, अथर्व सहित क्षेत्र के विद्वानों ने शुभकामना संग बधाई दी है और उज्जवल भविष्य की कामना की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhaga News: घनश्यामपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली रफ्तार, संवेदनशील गांवों पर विशेष फोकस

टीबी मुक्त भारत: भारत को क्षय रोग से निजात दिलाने की मुहिम अब गांवों...

Bhagalpur News: नाथनगर में भीषण Gas Crisis! साईं बाबा गैस एजेंसी की मनमानी से भड़के उपभोक्ता, SDO से की शिकायत

Gas Crisis: भागलपुर के नाथनगर इलाके में इन दिनों गैस उपभोक्ता त्राहिमाम कर रहे...

Darbhanga News: बड़ी खबर, रविवार को भी खुला रहेगा संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा, जानें वजह

संस्कृत विश्वविद्यालय: दरभंगा के कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय से एक अहम खबर सामने...

Bihar Railway News: बिहार ट्रेन रूट, नरकटियागंज-सिकटा से अब दरभंगा-मुजफ्फरपुर तक सीधा सफर, रेलवे ने दी Bihar Train Route हरी झंडी

Bihar Train Route: पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर क्षेत्र के यात्रियों के लिए यह बहुत...