spot_img

Mandatory ACs In Trucks Cabin | 1 अक्टूबर 2025 से ट्रकों में AC केबिन होगा अनिवार्य

spot_img
- Advertisement -
ट्रक ड्राइवरों का सफर 2025 से आरामदायक बनने जा रहा है क्योंकि एक अक्टूबर का डेडलाइन परिवहन विभाग ने तय कर दिया है जहां AC केबिन को अनिवार्य कर दिया गया है। सड़क परिवहन मंत्रालय ने एक नोटिस जारी करते हुए कहा है कि 2025 से सभी नए ट्रकों में ड्राइवरों के लिए फैक्ट्री-फिटेड एसी केबिन होना अनिवार्य होगा।

Mandatory ACs In Trucks Cabin | 1 अक्टूबर 2025 से ट्रकों में AC केबिन होगा अनिवार्य

जानकारी के अनुसार,सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वातानुकूलित ट्रक केबिन अनिवार्य करने के लिए एक अधिसूचना जारी की है, जिसके अनुसार 1 अक्टूबर, 2025 या उसके बाद निर्मित सभी नए ट्रकों के केबिन में AC की बाध्यता अनिवार्य कर दिया गया है।

- Advertisement -

पिछले पांच सालों में कई बार की कवायदों के बाद आखिरकार सरकार ने इम्प्लिमेंटेशन की तारीख तय कर दी है। मंत्रालय ने शुक्रवार रात जारी एक राजपत्र अधिसूचना में कहा कि, 1 अक्टूबर, 2025 या उसके बाद बने सभी एन2 और एन3 कैटेगरी के ट्रकों के केबिन के लिए एयर कंडीशनिंग सिस्टम लगाया जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Rohtas News: रोहतास के दिनारा फिलिंग स्टेशन के मालिक प्रमोद सिंह की मिली तालाब किनारे पुराने छात्रावास से लाश

सरकार ने इस नए फैसले को लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसमें कहा गया है कि 1 अक्टूबर 2025 या उसके बाद बनने वाले N2 और N3 कैटेगरी के वाहनों के केबिन में एसी लगाना होगा। ट्रक चालकों के लिए सफर को सुविधाजनक बनाने के मकसद से यह कदम उठाया गया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ने हाल ही में कहा था कि ट्रांसपोर्ट सेक्टर में ट्रक चालकों की बेहद अहम भूमिका है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Good News: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी...Ration Distribution 80+ बुजुर्गों को अब घर बैठे मिलेगा राशन, पढ़िए -बड़ा फैसला

सड़क परिवहन मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा, 1 अक्टूबर, 2025 को या उसके बाद निर्मित वाहनों में एन 2 और एन 3 श्रेणी के वाहनों के केबिन के लिए एयर कंडीशनिंग सिस्टम लगाया जाएगा। एयर कंडीशनिंग सिस्टम से लैस केबिन का परीक्षण किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Education News: नवोदय विद्यालय रिजल्ट: दरभंगा के छात्रों ने CBSE 12वीं में गाड़े झंडे, खुशी प्रिया बनीं स्कूल टॉपर!

नवोदय विद्यालय रिजल्ट: अरे भैया! दरभंगा के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों...

Bihar Politics: ओसामा शहाब की गिरफ्तारी टली! पटना से खाली हाथ लौटी सीवान पुलिस, जानिए पूरा मामला

ओसामा शहाब: बिहार की सियासत में बुधवार का दिन गहमागहमी भरा रहा। जब सीवान...