spot_img

Police में बड़ा फेरबदल, 167 DSP अफसरों के ट्रांसफर

spot_img
- Advertisement -

मंगलवार की देर रात को 167 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला किया है। लोकसभा चुनाव से पहले अपने जिलों में तीन साल या उससे अधिक समय बिता चुके अधिकारियों की इस सूची में नाम है। इनके अलावा तीन आईएएस (Transfer of 167 DSP officers) अधिकारियों के भी तबादले हुए हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 167 डीएसपी के तबादले कर दिए हैं। इस फरमान के तहत पुलिस विभाग में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त-पुलिस उपाधीक्षकों के बंपर तबादलने की सूची जारी की गई है।

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय से जो सूची जारी की गई है उसके मुताबिक, अनूप कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ से हटाकर पुलिस उपाधीक्षक गाजीपुर, दिलीप कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ से सहायक पुलिस आयुक्त कानपुर नगर,सैफुद्दीन बेग को सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ से सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ से प्रयागराज भेजा गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Prateek Yadav: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन, लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम, सपा परिवार में शोक

ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक, हीरालाल कन्नौजिया सीओ बहराइच बनाए गए हैं। वहीं कमलेश कुमार सीओ कन्नौज, देवेंद्र सिंह CO कानपुर देहात बनाए गए है। राजवीर सिंह बांदा, विजय पाल सिंह को मैनपुरी में तैनाती दी गई है। वहीं रविकांत पराशर सहारनपुर, राममोहन शर्मा औरैया भेजे गए है।

इसी तरह उत्तर प्रदेश से कुल 167 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले किए हैं। एक अपर पुलिस अधीक्षक इन्दुप्रभा सिंह को भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुख्यालय में तैनात किया गया है। इसी तरह देर रात को ही तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Education News: बिहार जनगणना ड्यूटी में शिक्षकों की परेशानी बढ़ी, अब स्कूल के बाद ही करना होगा सर्वे, जानें नया आदेश

शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी: बिहार में अब शिक्षकों को पढ़ाने के साथ-साथ जनगणना का...

Jamui News: वंदे भारत एक्सप्रेस का जमुई में नया स्टॉपेज: यात्रियों को मिली बड़ी राहत, जानें नया टाइम टेबल

वंदे भारत एक्सप्रेस: बिहार के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! दानापुर रेल...

Bihar News: पटना पुलिस रिश्वत: जानीपुर थाने का अपर थानाध्यक्ष ₹1 लाख घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पटना पुलिस रिश्वत: बिहार में भ्रष्ट अफसरों पर निगरानी विभाग का शिकंजा लगातार कसता...

Bhagalpur News: ‘विद्रोह खत्म’… तिलका मरा कहां है? | Deshaj Times Special Ep. 10 | कब मिलेगी बाबा Tilka Manjhi की आत्मा को शांति?

फांसी पर झूला शरीर, पर नहीं झुकी पहाड़ियां...माटी की दास्तान। भागलपुर। 13 जनवरी 1785...