spot_img

Attack On police | पुलिस पर महिलाओं ने खौलता पानी उड़ेला, लाठी-डंडे-ईंट से बोला हमला, थानाध्यक्ष समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से बड़ी खबर है जहां पुलिस पर महिलाओं ने खौलते पानी और लाठी डंडे से बड़ा हमला बोल दिया। पुलिस वारंटी को पकड़ने गई थी। इसी दौरान पुलिस टीम पर हीं वारंटी और उसके परिवार वालों (Women attacked the police, poured hot water) ने हमला कर दिया।

- Advertisement -

इसमें थानाध्यक्ष अनिल कुमार समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। हालांकि पुलिस टीम ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज तुरकौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मामला तुरकौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजुलपुर पंचायत के चैनपुर गांव का है, जहां आधी रात को वारंट के साथ पुलिस नवलकिशोर सिंह नाम के अपराधी को आरेस्ट करने गयी थी। नवलकिशोर और उसके परिवार के हीं भिखम सिंह, कृष्णा कुमार, रंजन कुमार,श्रीराम कुमार,जमादार भगत,रामवती देवी,रामसखी देवी,ललिता देवी,नीलम कुमारी व पिंकी कुमारी सहित कई लोगों ने पुलिस पर अचानक से हमला कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar EV Charging News: EV चालकों के लिए खुशखबरी! चार्जिंग स्टेशन लगाने पर सरकार देगी ₹15 लाख तक का तोहफा

छापा मरने गए थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अनिल कुमार, सब इंस्पेक्टर सुबोध कुमार, सब इंस्पेक्टर श्याम कुमार राय व सब इंस्पेक्टर वेधा भारती सहित पूरी टीम पर अपराधियों ने पहले तो खौलता पानी उड़ेला, फिर लाठी-डंडे लेकर उनपर धावा बोल दिया। जिसमे आधे दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए। बावजूद इसके टीम ने दिलेरी दिखाते हुए उन्हें खदेड़ा और चार बदमाशों को धर दबोचा।

इसमे प्रमुख आरोपी नवलकिशोर सिंह,जमादार भगत, कृष्णा कुमार व श्रीराम कुमार शामिल हैं। घायल पुलिसवालों का पास के अस्पताल में हीं इलाज़ करवाया गया। पकडे गए अपराधियों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया तथा बाकि लोगों को ढूंढने में पुलिस लगी हुई है।

थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मारपीट के मामले में गिरफ्तारी के लिए बीती रात पुलिस छापा मारने चैनपुर गई थी। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस टीम चैनपुर गांव में छापेमारी करने गई थी। इसी दौरान घर के महिलाओं ने पुलिस टीम से न केवल हाथापाई की बल्कि गर्म पानी भी फेंका।

घर के सदस्य और अन्य अज्ञात लोगों ने ईंट-पत्थर, लाठी डंडे, लोहे के राड से प्रहार कर दिया। भागने के क्रम में दो हमलावरों को भी चोटें आई है। उनका भी इलाज करवाया गया है। फरार आरोपी की खोज में छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Beat Policing: बिहार में ‘बीट पुलिसिंग’ से अपराधियों का खात्मा! महिला पुलिस भी संभालेगी कमान, जनता को मिलेगी राहत, जानिए क्या है नई...

बिहार में 'बीट पुलिसिंग' प्रणाली जल्द होगी शुरू, जिससे पुलिस सीधे जनता तक पहुंचेगी और अपराधियों पर शिकंजा कसेगा। महिला पुलिस भी निभाएगी अहम भूमिका।#BiharBeatPolicing,#BiharPolice,#CrimeControl

Muzaffarpur Illegal Nursing Home News: मुजफ्फरपुर SKMCH के बग़ल में अवैध नर्सिंग होम का सनसनीखेज खुलासा! एक्सपायरी दवा के साथ पकड़ा आरोपी कैसे भागा?

मुजफ्फरपुर में एक अवैध नर्सिंग होम पर छापेमारी के दौरान एक्सपायरी दवाएं मिलीं। संचालक को पुलिस को सौंपा गया, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से वह निजी मुचलके#MuzaffarpurNews,#IllegalNursingHome,#HealthMafia

‘ … और बिहार में हो गया 350 करोड़ का बालू घोटाला ’, सरकारी सिस्टम कैसे हो गया बाईपास? जानिए बड़ा साइबर फ्रॉड के...

बिहार के खनन विभाग में 350 करोड़ के बालू घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। जालसाजों ने 'खनन सॉफ्ट' पोर्टल में सेंध लगाकर सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया। NIC क#BiharSandScam,#EOUInvestigation,#MiningScam

Patna Khan Sir FIR News: ‘…तो यह है असली वजह? ‘, जानिए खान सर केस में क्या है नया अपडेट

पटना के मशहूर शिक्षक खान सर के खिलाफ दर्ज एफआईआर में नया मोड़ आया है। उनके वकील ने इसे बदला लेने की साजिश बताया और अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर करने की तैयार#PatnaNews,#KhanSir,#BiharPolice