spot_img

लौंडा डांस में गईं जान…फिर?

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी में ये कैसा लौंडा डांस। जहां, हरेंद्र दास के युवा पुत्र गुड्डू की हत्या हो गई। मामला,जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र का है जहां लौंडा डांस चल रहा था। कारण यह था कि यहां एक बच्चे के जन्म पर छठी का पार्टी हो रहा था। इसको लेकर (lost his life in launda dance) लौंडा नाच चल रहा था।

- Advertisement -

इसी दौरान पुलिस विभाग की सख्त आदेश के बाद भी हर्ष फायरिंग हुई। इस फायरिंग में युवक गुड्डू की गोली लगने से हत्या हो गई। इस मौत की सूचना जब रामगढ़वा पुलिस के पास पहुंची तो क्या हुआ पढ़िए पूरी खबर…

- Advertisement -

- Advertisement -

भोज के साथ मनोरंजन के लिए चल रहा था डांस

जानकारी के अनुसार, चंपापुर गांव के रंजन राम के पुत्र का छठी था। मौके पर भोज और डांस स्थानीय लोगों के मनोरंजन के लिए रखा गया था। इसी दौरान लौंडा डांस में डीजे के धुन पर युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी।

गोली लगने के बाद मची भगदड़, फरार हो गए

इस फायरिंग से एक गोली पिस्तौल में फंस गई, जिस गोली को निकालने के दौरान वह फायर हो गई और जाकर गुड्डू के बांए कंधे में लगी। गोली लगने के बाद वह वहीं गिर पड़ा। इसके बाद अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। स्थानीय लोग जख्मी गुड्डू को आनन-फानन में रक्सौल हॉस्पिटल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद रंजन राम अपने परिवार के साथ फरार हो गया।

देसी राइफल और खोखा घटना स्थल से बरामद

जानकारी के अनुसार, रामगढ़वा थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह तत्काल पहुंचे। छानबीन शुरू कर दी। घटना में प्रयुक्त देसी राइफल व एक खोखा घटना स्थल से बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोतिहारी सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दिया।

FIR के बाद तेज हुई तहकीकात

घटना में रामगढ़वा थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गुड्डू के पिता हरेंद्र दास ने रामगढ़वा थाना में आवेदन दे प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना में एक देशी राइफल व एक खोखा बरामद कर लिया गया है। जल्द ही घटना में दोषी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Beat Policing: बिहार में ‘बीट पुलिसिंग’ से अपराधियों का खात्मा! महिला पुलिस भी संभालेगी कमान, जनता को मिलेगी राहत, जानिए क्या है नई...

बिहार में 'बीट पुलिसिंग' प्रणाली जल्द होगी शुरू, जिससे पुलिस सीधे जनता तक पहुंचेगी और अपराधियों पर शिकंजा कसेगा। महिला पुलिस भी निभाएगी अहम भूमिका।#BiharBeatPolicing,#BiharPolice,#CrimeControl

Muzaffarpur Illegal Nursing Home News: मुजफ्फरपुर SKMCH के बग़ल में अवैध नर्सिंग होम का सनसनीखेज खुलासा! एक्सपायरी दवा के साथ पकड़ा आरोपी कैसे भागा?

मुजफ्फरपुर में एक अवैध नर्सिंग होम पर छापेमारी के दौरान एक्सपायरी दवाएं मिलीं। संचालक को पुलिस को सौंपा गया, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से वह निजी मुचलके#MuzaffarpurNews,#IllegalNursingHome,#HealthMafia

‘ … और बिहार में हो गया 350 करोड़ का बालू घोटाला ’, सरकारी सिस्टम कैसे हो गया बाईपास? जानिए बड़ा साइबर फ्रॉड के...

बिहार के खनन विभाग में 350 करोड़ के बालू घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। जालसाजों ने 'खनन सॉफ्ट' पोर्टल में सेंध लगाकर सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया। NIC क#BiharSandScam,#EOUInvestigation,#MiningScam

Patna Khan Sir FIR News: ‘…तो यह है असली वजह? ‘, जानिए खान सर केस में क्या है नया अपडेट

पटना के मशहूर शिक्षक खान सर के खिलाफ दर्ज एफआईआर में नया मोड़ आया है। उनके वकील ने इसे बदला लेने की साजिश बताया और अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर करने की तैयार#PatnaNews,#KhanSir,#BiharPolice