spot_img

Krishna Yadav Disqualified | Political Career पर रंगदारी वाली सजा ने लगाई बड़ी ब्रेक, जिला परिषद अध्यक्ष की पद से हुईं सस्पेंड, बाहुबली की पत्नी कृष्णा यादव पर Election Commission का कड़ा फैसला

spot_img
- Advertisement -

खगड़िया के पूर्व विधायक और बाहुबली रणवीर यादव को बड़ा झटका लगा है. उनकी दूसरी पत्नी कृष्णा यादव को राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए अयोग्य घोषित (state election commission disqualified khagaria zilla parishad chairman krishna-yadav) किया है।

- Advertisement -

Krishna Yadav Disqualified | जेडीयू के पूर्व बाहुबली की पत्नी कृष्णा कुमारी यादव अयोग्य घोषित

रंगदारी मामले में सजा मिलने के बाद निर्वाचन आयोग ने खगड़िया की जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव को अयोग्य घोषित करते हुए उन्हें पद से हटा दिया है। एक केस में तीन साल की सजा के कारण सदस्यता गई हैं। कृष्णा कुमारी यादव जेडीयू के पूर्व बाहुबली विधायक रणवीर यादव की पत्नी हैं।

- Advertisement -

Krishna Yadav Disqualified | मुंगेर के कारोबारी आलोक तालुकदार की एफआईआर ले डूबा राजनीतिक कैरियर

मामला 2005 का है जब मुंगेर के कारोबारी आलोक तालुकदार ने पूर्व विधायक रणवीर यादव और उनकी पत्नी कृष्णा यादव के खिलाफ रंगदारी का मामला दर्ज कराया था। इसी मामले में खगड़िया की निचली अदालत ने रणवीर यादव और उनकी पत्नी कृष्णा यादव को निचली अदालत से 3-3 साल की कैद की सजा के के साथ 10-10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था। जिसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है और उन्हें पद से हटा दिया है। पढ़िए खबर विस्तार से

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जोगियारा-कमतौल सड़क पर Big Accident लापरवाही का तांडव, 3 की मौत, सड़क पर खूनी खेल क्यों?

Krishna Yadav Disqualified | साल 2005 में रंगदारी मांगनें में हुआ बड़ा एक्शन

जानकारी के अनुसार, अक्टूबर 2023 में कृष्णा यादव को एक केस में तीन की सजा मिली। इस वजह से उनकी सदस्यता रद करते हुए उस मामले पर बड़ी कार्रवाई हुई जहां मुंगेर के कारोबारी आलोक तालुकदार ने साल 2005 में रंगदारी मांगने का आरोप जड़ते कृष्णा यादव पर एफआईआर दर्ज कराई थी।

Krishna Yadav Disqualified | खगड़िया कोर्ट ने दंपती पर सुनाया बड़ा फैसला

खगड़िया कोर्ट ने इस मामले में रणवीर यादव और कृष्णा यादव को तीन-तीन साल की सजा के साथ उन पर 10-10 हजार का जुर्माना भी लगाया था। कृष्णा के ऊपर राज्य निर्वाचन आयोग की इस कार्रवाई से इस लोकसभा चुनाव से ही खगड़िया की राजनीति में बड़ा बदलाव दिखेगा।

Krishna Yadav Disqualified | इस बार थी  लोस चुनाव लड़ने की बड़ी तैयारी, मगर 

कारण यह है कि राजनीतिक पंंडित बताते हैं कि कृष्णा इस बार लोकसभा चुनाव के लिए ताबड़तोड़ क्षेत्र भ्रमण कर रहीं थीं। वह 2024 चुनाव में आरजेडी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। मगर हार गईं थी। अब राज्य निर्वाचन आयोग ने कृष्णा यादव पर कार्रवाई करते हुए उन्हें चुनाव लड़ने पर भी रोक लगा दी है। ऐसे में

Krishna Yadav Disqualified | दावेदारी बची नहीं, मगर…इलाके में है बड़ी पकड़

लोकसभा चुनाव को लेकर उनकी दावेदारी स्वतः खत्म हो गई है। वैसे कृष्णा यादव के पति रणवीर यादव की जिले की राजनीति में मजबूत पकड़ है। कृष्णा की बहन पूनम यादव भी जेडीयू के टिकट पर विधायक रह चुकी हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Health News: बिहार के अस्पतालों की बदलेगी तस्वीर? अब हर महीने वन टू का फ़ॉर, बेहतर इलाज, डॉक्टरों की मनमानी पर लगाम, पढ़िए...

बिहार स्वास्थ्य सेवाएं: बिहार सरकार अब अपने मेडिकल कॉलेज अस्पतालों की गिरती साख और...

Rajgir Ropeway : राजगीर रोपवे फिर शुरू, आइए हसीन वादियों में हवाई सफर का मजा फिर से लीजिए ए हुजूर! सैलानियों में छाई मस्ती

राजगीर रोपवे: लंबे इंतजार के बाद अब आप एक बार फिर राजगीर की हसीन...

Bihar Politics: नया अध्याय JDU Legislative Leader जदयू विधायक दल के नेता बने श्रवण कुमार, मिला बड़ा दायित्व, Nitish के बने फेवरिट!

JDU Legislative Leader: बिहार में सियासी हलचल के बीच एक बड़ी खबर सामने आई...