spot_img

Conversation with Sarika Gharu | मकर संक्रांति पर National Award विजेता National Level Science Broadcaster Sarika Gharu से DeshajTimes.Com की सीधी बातचीत….ये सूर्य का साइंस

spot_img
- Advertisement -

सूर्य का उत्‍तरायण तो 22 दिसंबर को चुका है। पतंग और तिल गुड़ की मान्‍यता के साथ सूर्य की महिमा को बताते आगे बढ़ते मकर संक्रांति पर्व सोमवार को मनाने पूरे उल्‍लास के साथ हो जाइए तैयार।

- Advertisement -

ऐसे में, देशज टाइम्स (DeshajTimes.Com) ने खगोलविद् नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू (Sarika Gharu) से सीधी बातचीत की। पढ़िए बातचीत पर आधारित मकर संक्रांति पर यह खास (Direct conversation with Sarika Gharu…this is the science of the sun) रिपोर्ट…

- Advertisement -

देश भर में सूर्य की आराधना से जुड़ा पर्व दक्षिण में पोंगल , पूर्व मे बिहु तो मध्‍यभारत में मकर संक्रांति के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व के वैज्ञानिक पक्ष की जानकारी देने नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने सूर्य का साइंस कार्यक्रम का आयोजन किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Panchayat Election News: बिहार में होने जा रहे हैं पंचायत चुनाव 2026: जानिए 9 चरणों के मतदान और आरक्षण के बड़े बदलाव

Conversation with Sarika Gharu | मान्‍यता है, लेकिन वास्तव में अब ऐसा नहीं होता

सारिका ने बताया कि मान्‍यता है कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्‍तरायण हो जाता है लेकिन वास्‍तव में अब ऐसा नहीं होता है। हजारों साल पहले मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्‍तरायण हुआ करता था। इसलिये यह बात अब तक प्रचलित है।

Conversation with Sarika Gharu | उस दिन सूर्य मकर रेखा पर था, इसके बाद अवधि बढ़ने लगी

सारिका ने बताया कि वैज्ञानिक रूप से सूर्य उत्‍तरायण 22 दिसंबर को प्रात: 8 बजकर 57 मिनिट पर हो चुका है। उस समय सूर्य मकर रेखा पर था। इसके बाद दिन की अवधि बढ़ने लगी है।

Conversation with Sarika Gharu | पृथ्‍वी एक साल में 360 डिग्री घूमती है

सारिका ने जानकारी दी कि संक्रांति का अर्थ सूर्य का एक तारामंडल से दूसरे तारामंडल में पहुंचने की घटना है। सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करती पृथ्‍वी एक साल में 360 डिग्री घूमती है। इस दौरान पृथ्‍वी के आगे बढ़ने से सूर्य के पीछे दिखने वाला तारामंडल बदलता जाता है। जब सूर्य धनु तारामंडल छोड़कर मकर तारामंडल में प्रवेश करता दिखता है तो इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। इस वर्ष मान्‍यता के अनुसार यह 15 जनवरी को होने जा रहा है।

Conversation with Sarika Gharu | लगभग 1800-2000 वर्ष पूर्व मकर संक्रांति 22 दिसंबर के आसपास मनाई जाती थी

अभी से लगभग 1800-2000 वर्ष पूर्व मकर संक्रांति 22 दिसंबर के आसपास मनाई जाती थी। उस समय संक्रांति और सूर्य उत्‍तरायण एक साथ होते थे। इसी गति और समय अंतराल के बढ़ते क्रम के कारण यह संक्रांति अब 14-15 जनवरी तक आ गई है। लगभग 80 से 100 वर्ष में यह संक्रांति काल 1 दिन बढ़ जाता है। एक गणना के अनुसार एक साल में संक्रांति 9 मिनट आगे बढ़ जाती है तथा 400 सालों में औसत रूप से 5.5 दिन आगे बढ़ जाती है ।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर आम्रपाली ज्वेलर्स लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा! 33 लाख के मिट्टी में छिपाकर रखे आभूषण बरामद, 4 गिरफ्तार

Conversation with Sarika Gharu | पर्व मनाने के लिए पूरे उल्‍लास के साथ हो जाइए तैयार

अत: सूर्य का उत्‍तरायण तो 22 दिसंबर को चुका है लेकिन पतंग और तिल गुड़ की मान्‍यता के साथ सूर्य की महिमा को बताने वाले आगे बढ़ते मकर संक्रांति पर्व को सोमवार को मनाने पूरे उल्‍लास के साथ हो जाइए तैयार।

यह भी पढ़ें:  Siwan Crime News: सीवान में ये कैसी मौत! पिता की लाश देखने पहुंची बेटी की भी हाईटेंशन करंट से मौत, हत्या की बू?

– सारिका घारू @GharuSarika

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Development: सोन नदी पर बिहार को मिला दो-तिहाई हिस्सा,CM Samrat Chaudhary का बड़ा ऐलान, बैराज निर्माण, जल बंटवारे, सिंचाई विस्तार, बाढ़ नियंत्रण और...

Bihar Development: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भोजपुर में 31 करोड़ के एक्वा पार्क का शिलान्यास किया। उन्होंने सोन नदी के जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड के बीच सहमति और मनेर बBiharDevelopment,AquaPark,SonRiver

Bhagalpur News: भागलपुर में मंत्रियों नीतीश मिश्रा और इंजीनियर शैलेंद्र का एक्शन: 3 घंटे चली बैठक में विकास कार्यों को मिला नया आयाम

Bhagalpur News: भागलपुर में नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा और पथ निर्माण मंत्री शैलेंद्र ने विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने केBhagalpurNews,NitishMishra,BiharDevelopment

Bhagalpur Land Dispute: भागलपुर में जमीन को लेकर खूनी झड़प! 8 लोग जख्मी, 4 की हालत गंभीर

Bhagalpur Land Dispute: भागलपुर जिले के भीमकित्ता गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चार घायलों को जेएलएनएमसीएच रेफर क#BhagalpurViolence,#LandDisputeBihar,#BhimkittaNews

Darbhanga News: जिस घर में बुजुर्ग मुस्कुराते मिलें, वहां देवता निवास करते हैं: BDO प्रवीण का भावुक संदेश, जानें क्यों

Darbhanga News: दरभंगा के बेनीपुर में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस मनाया गया। BDO प्रवीण कुमार ने कहा कि जिस घर में बुजुर्ग मुस्कुराते मिलें, वहां देDarbhangaNews,ElderAbuseAwareness,BuniyadKendra