
बासोपट्टी ।बीते शनिवार रात्रि बासोपट्टी के प्रखंड विकास पदाधिकारी अजित कुमार के सरकारी आवास पर अगलगी की घटना का मामला प्रकाश में आया है।
जिसमें बीडीओ की जान बाल – बाल बच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीडीओ अपने सरकारी आवास पर रात्रि विश्राम कर रहे थे।
इसी दौरान अचानक आवास में भीषण आग लग गई। बीडीओ अकेले कमरे के अंदर सोए हुए अवस्था में थे।
जब धू धूकर आग जलने लगी और दुर्गंध आया तो बीडीओ को घटना के बारे में पता चली।
कमरे के अंदर आग के धुंए से बीडीओ काफी परेशान थे।
बीडीओ ने इस विकट परिस्थिति में किसी तरह कमरे की खिड़की खोलकर सरकारी आवास में ही रह रहे थानाध्यक्ष व सीओ को मोबाईल पर कॉल कर घटना की जानकारी दी।
आनन – फानन में कई अधिकारी एवं बगल के कमरे में रह रहे कर्मी पहुंचे। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। उक्त घटना में बहुत सारा सामान भी जल कर राख हो गया।
लोगों की माने तो आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट है। आग कैसे लगी इसका अनुमान अभी तक नही लग पाया है।




