spot_img

Bihar News | CM Nitish Kumar | Emergency Operation Center | सीएम नीतीश ने किया शुभारंभ, अब डिवाइस शरीर पर लगाइए, 30 मिनट पहले ही आपको मिल जाएंगीं हर आपदा की सूचना, हो जाएंगें आप सतर्क, शरीर की ऊर्जा से ही ही चार्ज हो जाएगा यह डिवाइस

spot_img
- Advertisement -

Bihar News | CM Nitish Kumar | Emergency Operation Center | सीएम नीतीश ने किया शुभारंभ, अब डिवाइस शरीर पर लगाइए, 30 मिनट पहले ही आपको मिल जाएंगीं हर आपदा की सूचना, हो जाएंगें आप सतर्क, शरीर की ऊर्जा से ही ही चार्ज हो जाएगा यह डिवाइस….इसका आज सीएम नीतीश कुमार ने शुभारंभ कर दिया है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Bihar News | CM Nitish Kumar | Emergency Operation Center | आधुनिकृत राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन, निर्णय समर्थन प्रणाली का रिमोट के माध्यम से शुभारंभ

बिहार में एनडीए (NDA) की सरकार अब नए रास्ते पर है। इसी बीच नौंवी बार सीएम बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को सरदार पटेल भवन में आधुनिकृत राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। निर्णय समर्थन प्रणाली का रिमोट के माध्यम से शुभारंभ किया।

- Advertisement -

Bihar News | CM Nitish Kumar | Emergency Operation Center | आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सीएम को बताया…

सरदार पटेल भवन में आधुनिकृत राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र का शिलापट्ट अनावरण के उद्घाटन और निर्णय समर्थन प्रणाली का रिमोट के माध्यम से शुभारंभ मौके पर आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सीएम को बताया कि इस आधुनिकीकृत व्यवस्था से सभी जिला आपातकालीन संचालन केंद्र से एक साथ त्वरित सूचना का आदान-प्रदान हो सकेगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना में बड़ा एक्शन: 10 हजार लीटर महुआ शराब नष्ट, दो तस्कर गिरफ्तार

Bihar News | CM Nitish Kumar | Emergency Operation Center | अलर्टिंग डिवाइस की शुरुआत की जाएगी, इससे मिलेगा ये लाभ

इसके बाद मुख्यमंत्री श्री कुमार बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय भी गए। वहां की व्यवस्थाओं को देखा। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि एक अलर्टिंग डिवाइस की शुरुआत की जाएगी। इसके माध्यम से खेत में कार्य करने वाले मजदूर और बाहर निकलने वाले व्यक्ति इस डिवाइस को अपने शरीर पर लगाएंगे तो 30 मिनट पहले ही उन्हें आपदा की सूचना मिलने लगेगी। इससे वे सतर्क हो जाएंगे। यह डिवाइस शरीर की ऊर्जा से ही चार्ज हो सकेगा।

यह भी पढ़ें:  गंगा पुल का नाम 'नीतीश सेतु' रखने पर गदगद हुए चिराग पासवान, जानिए क्या कहा

Bihar News | CM Nitish Kumar | Emergency Operation Center | संसाधनों का पूर्वानुमान, आपदा कार्यों का बेहतर ढंग से हो सकेगा निष्पादन

निर्णय समर्थन प्रणाली की शुरुआत होने से आपदा की स्थिति में अंतर्विभागीय समन्वय और बेहतर होगा, संसाधनों का पूर्वानुमान लगाकर आपदा कार्यों का बेहतर ढंग से निष्पादन हो सकेगा। वही इस दौरान सीएम ने कहा कि आज इस व्यवस्था की शुरुआत होने से मुझे काफी खुशी हुई है। अब आपदा कार्यों का और बेहतर ढंग से समन्वय के साथ निष्पादन किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें:  Raghopur Bridge: नीतीश सेतु नाम पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, रख दी ये बड़ी मांग ...राघोपुर पुल का नाम या तो?

Bihar News | CM Nitish Kumar | Emergency Operation Center | इस व्यवस्था की शुरुआत होने से मुझे काफी खुशी हुई है…

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इस व्यवस्था की शुरुआत होने से मुझे काफी खुशी हुई है। अब आपदा कार्यों का और बेहतर ढंग से समन्वय के साथ निष्पादन किया जा सकेगा। वही इसके पश्चात् मुख्यमंत्री बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यालय गए और वहां की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। वहीं इस दौरान सीएम ने कार्यों की समीक्षा की। वहीं इस समीक्षा के दौरान बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अद्यतन कार्यों की जानकारी दी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News समस्तीपुर में धान खरीद पड़ी सुस्त, 1100 से ज्यादा आवेदन के बाद भी किसानों की बढ़ी टेंशन

Samastipur News: समस्तीपुर जिले में धान की सरकारी खरीद बेहद सुस्त चल रही है। 1188 आवेदनों के मुकाबले अब तक सिर्फ 47 किसानों से 108 मीट्रिक टन धान की खरीद हो सकी है।

Sitamarhi News सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक ने बालू कारोबारी को रौंदा, मौत

Sitamarhi News: सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से बालू कारोबारी की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

Sitamarhi News बेंगलुरु से घर लौट रहे युवक की हाजीपुर स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

Sitamarhi News: बेंगलुरु से घर लौट रहे सुरसंड के युवक गुड्डू राइन की हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत हो गई। पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Darbhanga Crime | जमीन के लिए खूनी संघर्ष: मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला, नकदी-जेवरात ले भागे

Jale News: जाले के रेवढ़ा गांव में जमीन बंटवारे के विवाद में छोटे बेटे पर मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला करने का आरोप है। घर से डेढ़ लाख रुपये और जेवरात भी ले जाने की प्राथमिकी दर्ज