spot_img

BSEB 12th Exam 2024 | Inter Exam 2024 | छात्रों का उपद्रव, पुलिस ने चटकाईं लाठी, छात्रा बाउंड्री वॉल कूदकर पहुंची, पत्थर बरसे, हंगामा

पहले दिन 1 फरवरी को साइंस में बायोलॉजी, आर्ट्स में फिलासफी की परीक्षा है। दूसरी पाली में आर्ट्स और कॉमर्स के लिए इकोनॉमिक्स की परीक्षा होगी। ठंड को देखते हुए बोर्ड ने इस बार परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को जूते-मोजे पहनने की अनुमति दी है। पूरे बिहार में कुल 6,26,431 छात्राएं और 6,77,921 छात्रों सहित 13,04,352 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पढ़िए कहां-कहां हुआ हंगामा, कैसा रहा नजारा

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Inter Exam 2024 |BSEB 12th Exam 2024 | आज से शुरू हो चुका है। मगर, परीक्षा सेंटरों पर हालात पूर्ववत ही दिखे। न सरकार बदलने की कोई हरकत दिखी ना ही परीक्षा देने दिलाने का कोई पैटर्न ही बदला दिखा।

- Advertisement -

BSEB 12th Exam 2024 | Inter Exam 2024 | क्या जंगलराज क्या मंगल राज। सिस्टम एक ही ढ़र्रे पर

यूं ही छात्रों का उपद्रव। पुलिस का लाठी चटकाना। छात्रा का बाउंड्री वॉल कूदकर पहुंचना और लेट होने पर हंगामा। यानि, सूरत-ए-हाल में नई सरकार का कहीं बोलबाला नहीं दिखा। क्या जंगलराज क्या मंगल राज। सिस्टम एक ही ढ़र्रे पर। पढ़िए कहां क्या हुआ?

- Advertisement -

BSEB 12th Exam 2024 | Inter Exam 2024 | क्या जंगलराज क्या मंगल राज। सिस्टम एक ही ढ़र्रे पर

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा आज से शुरू हो रही है। इसके लिए पूरे प्रदेश में 1523 सेंटर बनाए गए। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 तक चलेगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  चिदंबरम का PM मोदी पर करारा हमला: बोले- 'मुझे गर्व है कि मैं दिमागी नक्सल हूं!'

BSEB 12th Exam 2024 | Inter Exam 2024 | आक्रोशित छात्राओं ने स्कूल गेट को ईंट-पत्थर से तोड़ने लगीं

भागलपुर शहर में गुरुवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हुई। शहर के क्राइस्ट चर्च गर्ल्स हाई स्कूल में 9:02 पर सुल्तानगंज के मुरारका कॉलेज की छात्राएं पहुंची थीं। लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। इसके बाद आक्रोशित छात्राओं ने स्कूल के गेट को ईंट-पत्थर से तोड़ने का प्रयास किया गया। छात्राओं ने पत्थर बरसाए, फिर दीवार फांदकर अंदर चली गईं। हालांकि उन्हें परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया और केंद्र से बाहर कर दिया गया।बांका के 28 परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 144 लागू है। जिला मुख्यालय के अलावा अमरपुर, बाराहाट, कटोरिया, फुली डूमर और रजौन प्रखंडों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  UGC NET जून 2026 आंसर-की जारी, जानिए कैसे करें चेक और आपत्ति दर्ज, कहीं चूक न जाएं मौका!

BSEB 12th Exam 2024 | Inter Exam 2024 | कुछ छात्र-छात्राएं दीवार को फांदकर परीक्षा केंद्र में घुसे

इस बीच, नालंदा से जो खबर आ रही है वह चौंकाती है। इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान कुछ छात्र एसएस बालिका उच्च विद्यालय के परीक्षा केंद्र पर लेट से पहुंचे। इसके कारण उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। इसे लेकर छात्रों ने विरोध किया। कुछ छात्र-छात्राएं दीवार को फांदकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर गए। इसके बाद और छात्र-छात्राएं भी दीवार को फांदने का प्रयास कर रहे थे।

BSEB 12th Exam 2024 | Inter Exam 2024 | चटकीं हल्की लाठी मगर ठंड में मारा इसी लाठी ने करंट, हिरासत में पहुंचा एक छात्र, आरोप भी हैं

इस दौरान मजबूरन पुलिस को हल्के बल का प्रयोग भी करना पड़ा। भीड़ पर लाठी चटकाते हुए एक छात्र को हिरासत में भी लिया गया। छात्रों और उनके अभिभावकों का आरोप है कि सुबह 9:00 बजे ही परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया गया था, जिसके कारण काफी संख्या में छात्र प्रवेश नहीं कर सके।

BSEB 12th Exam 2024 | Inter Exam 2024 | समय पर पहुंचे भी मगर जाने नहीं दिया गया, प्रशासन कह रहा, भीड़ को हटाया गया

कई छात्रों ने ये भी आरोप लगाया है कि 9:30 से परीक्षा का समय निर्धारित था, हम लोग 9:00 बजे ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, इसके बावजूद हमें प्रवेश नहीं दिया गया है। इस मामले में बीडीओ अंजन दत्ता ने बताया कि समय से परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुंचने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं दिया गया है और भीड़ को यहां से हटाया गया है।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर के बैरिया स्टैंड में बस में लगी भीषण आग, धधका गोला, जेसीबी ने बचाई सैकड़ों जान और कई गाड़ियां! बालू, दमकल और उठते सवाल?

Inter Exam 2024 | बाउंड्री कूदकर अंदर गईं भी मगर पहुंच गई लाल टोपी…मगर रिक्वेस्ट सुनी

पटना के बांकीपुर गर्ल्स स्कूल में लेट होने के बाद एंट्री नहीं मिलने पर छात्राएं बाउंड्री वॉल कूदकर अंदर पहुंचीं। अंदर जाते ही सभी को पुलिस ने रोक लिया है। इसके बाद थोड़ी देर तक जमकर हंगामा हुआ हालांकि छात्राओं की रिक्वेस्ट पर पुलिस ने उन्हें परीक्षा के लिए जाने दिया।

BSEB 12th Exam 2024 | Inter Exam 2024 | ट्रैफिक जाम, समय का हवाला, अज्ञानता सबकुछ दिखा…ऐसे छात्रों और अभिभावकों को भी समय रहते सोचना होगा…खैर

बिहारशरीफ में 33 परीक्षा केंद्र, राजगीर में 3 परीक्षा केंद्र तथा हिलसा में 5 परीक्षा केंद्र पर परीक्षा का आयोजन हो रहा है। इसी बीच लेट होने के कारण कई परीक्षार्थियों को प्रदेश नहीं दिया गया जिसके बाद छात्रों ने हंगामा किया। कुछ छात्राएं गेट और दीवार फांदकर अंदर प्रवेश करती हुई नजर आईं। वहीं, कुछ बच्चों ने कहा कि उन्हें समय की जानकारी नहीं थी तो कुछ ट्रैफिक जाम का हवाला दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर Bihar Land Registry! बिहार में 17 अगस्त से जमीन की रजिस्ट्री सीधे WhatsApp पर, नहीं पड़ेगी ऑफिस जाने की जरूरत

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन की खरीद-बिक्री अब और आसान होगी। 17 अगस्त से राज्य के 90 रजिस्ट्रेशन ऑफिसों में पेपरलेस सिस्टम लागू होगा, जिससे डिजिटल डीड सीधे WhatsApp पर मिलेगी#BiharNews,#LandRegistryBihar,#DigitalDeed

पश्चिम बंगाल से चौंकाने वाली खबर: तृणमूल कांग्रेस की दफ्तर में फंदे से लटकी मिली पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बंद्योपाध्याय की लाश, मिला...

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक और डिप्टी स्पीकर आशीष बंद्योपाध्याय का शव रहस्यमय परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटनास्थल स#WestBengalNews,#AshishBandyopadhyay,#TMC

UGC NET जून 2026 आंसर-की जारी, जानिए कैसे करें चेक और आपत्ति दर्ज, कहीं चूक न जाएं मौका!

UGC NET Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा के 84 विषयों की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।#UGCNet,#NTA,#AnswerKey

समस्तीपुर वालों की बल्ले-बल्ले! पटना से सीधी नाइट ट्रेन को मिली मंजूरी, अब रात की यात्रा होगी आसान

Bihar Train News: समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के यात्रियों के लिए खुशखबरी! पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट के बीच नई रात्रिकालीन ट्रेन (03215/03216) को मंजूरी मिल गई है। सांसद शाम्भवी चौध#BiharTrainNews,#SamastipurRailway,#ShambhviChaudhary