spot_img

Madhubani Crime News | Benipatti Crime News | महमदपुर और बिरौली में एक ही साथ 5 घरों में भीषण चोरी, लाखों समेट ले गए अपराधी

spot_img
- Advertisement -

विद्याधर झा, बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। बेनीपट्टी के महमदपुर व बिरौली में एक ही रात में 5 घरों से नकदी समेत लाखों के सामानों की चोरी हो गई है। जो तस्वीर देशज टाइम्स पर आप देख रहे हैं वह बेनीपट्टी के महमदपुर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा समान है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, स्थानीय थाना क्षेत्र के महमदपुर व बिरौली गांव में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में पांच घरों से कीमती जेवरात व नगद सहित लाखों रुपए मूल्य की संपति पर हाथ साफ कर दिया है़।

- Advertisement -

चोरों ने महमदपुर वार्ड 3 में संजीव कुमार कामत के घर को निशाना बनाते हुए जिस कमरे में गृहस्वामी व उनके परिजन सो रहे थे उसे बाहर से बंद कर बगल के कमरे में रहे पेटी बक्सा को तोड़ उसमें रहे सोने चांदी के जेवरात व 1800 रुपए नगद सहित दो ढ़ाई लाख रुपए के सामानों की चोरी कर ली।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Pappu Yadav Security : पप्पू यादव सिक्योरिटी: पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को दिया झटका, बहाल की Y+ सुरक्षा

वहीं भव नारायण झा के घर से सोने-चांदी की बाली, झुमके, पायल व कीमती कपड़े सहित हजारों रुपए मूल्य के सामानों पर हाथ साफ कर दिया है।

इसके अलावा अज्ञात चोरों ने त्यौथ पंचायत के वार्ड 13 बिरौली गांव में सुजीत कामत के घर से झुमका,नथिया,छक, मंगलसूत्र,ढेपा,टीका,चेन और ढ़ाई लाख रुपए मूल्य के सामानों की चोरी कर चलते बने। बता दें कि गृहस्वामी की मां रूपा देवी केवल घर पर रहती हैं और करीब दो माह पहले इलाज के लिए अपने बेटे के पास गोरखपुर चली गयी थी, साथ ही रविवार की सुबह वापस घर लौटी, जहां ताला टूटा देख अचंभित रह गयी।

अज्ञात चोरों ने सुजीत के घर से सटे उनके पड़ोसी मदन कामत के घर में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। वहीं अज्ञात चोरों ने महमदपुर वार्ड एक में इंद्रकांत झा के 6 से 7 महीनें से बंद पड़े घर में दीवार से प्रवेश कर एक कमरे का ताला तोड़ कमरे में प्रवेश कर गोदरेज को क्षतिग्रस्त कर कीमती जेवरात व नगद सहित इनके घर से भी ढ़ाई लाख रुपए मूल्य के सामानों की चोरी कर ली है।

गृहस्वामी के पड़ोसी एकावती देवी जो घर की देख रेख करती हैं, अन्य दिनों की भांति रविवार की सुबह मुख्य गेट का ताला खोल परिसर में प्रवेश किया तो चोरी हुए कमरे का गेट खुला हुआ था। जिसे देख व चौंक गयी और शोर मचाने लगी। जहां आसपास के लोग जुट गए। जिसके बाद चोरी के संबंध में गृहस्वामी को जानकारी दी गयी।

यह भी पढ़ें:  Train Engine Failure: दानापुर-कोडरमा इंटरसिटी का इंजन हुआ फेल, भीषण गर्मी में घंटों फंसे रहे यात्री

बता दें कि गृहस्वामी श्री झा कुछ महीनों से दिल्ली में अपने पुत्र के यहां रह रहे हैं। इधर, गृहस्वामी द्वारा चोरी होने की सूचना बेनीपट्टी थाना पुलिस को दी गयी। जहां एएसआई मुकेश कुमार दलबल के साथ स्थल पर पहुंच चोरी हुए सभी घरों पर पहुंच जांच की। एसएचओ ने बताया कि गृहस्वामी द्वारा आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar School Alumni: सम्राट सरकार का बड़ा प्लान, पुराने स्कूलों से जुड़ेंगे सफल IAS-IPS

Bihar School Alumni: बिहार के सरकारी स्कूलों का नाम सुनते ही अक्सर जर्जर इमारतें...

Bihar School Coaching: अब सरकारी स्कूलों में शाम को लगेगी कोचिंग, शिक्षा मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

Bihar School Coaching: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक...

NTPC Barh ने बनाया नया रिकॉर्ड, बना देश का दूसरा सबसे बड़ा बिजलीघर

NTPC Barh: बिहार के बाढ़ में स्थित एनटीपीसी बाढ़ परियोजना ने एक नया कीर्तिमान...

Bihar Weather: बाहर मत जाना! जानिए कब मिलेगी गर्मी से राहत? मौसम विभाग ने दिया सबसे बड़ा Bihar Weather Report

Bihar Weather: बिहार के लोगों को गर्मी से बेहाल करने वाला इंतजार अब खत्म...