spot_img

Career News | Lok sabha | Examination | परीक्षा माफिया होंगे जमींदोज, प्रतियोगी परीक्षा में अब नहीं होंगी गड़बड़ी, नहीं होगा अब पेपर लीक, गड़बड़ियों पर लगाम के लिए विधेयक लोकसभा में पेश

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Career News | Lok sabha | Examination | परीक्षा माफिया होंगे जमींदोज, प्रतियोगी परीक्षा में अब नहीं होंगी गड़बड़ी, नहीं होगा अब पेपर लीक, गड़बड़ियों पर लगाम के लिए विधेयक लोकसभा में पेश। जी हां, यही हैं नई दिल्ली से बड़ी खबर है जहां अब प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक करने और अन्य प्रकार की धांधली नहीं होगी। इसको रोकने के लिए आज केंद्र सरकार लोकसभा में एक विधेयक पेश किया गया है।

- Advertisement -

Career News | Lok sabha | Examination | परीक्षा में गड़बड़ी को रोकने के लिए कानून

इसके साथ ही, पेपर लीक पर रोक के लिए संसद में (Bill to prevent unfair means in public exam introduced in lok sabha) विधेयक पेश हो गया है। इससे परीक्षा में गड़बड़ी को रोकने के लिए कानून बनेगा। क्या मिलेगी सजा, पूरी खबर।

- Advertisement -

Career News | Lok sabha | Examination | परीक्षा में अब कोई गड़बड़ी नहीं हो सकेगी ना ही अब पेपर लीक होगा

परीक्षा में अब कोई गड़बड़ी नहीं हो सकेगी ना ही अब पेपर लीक होगा। सरकार ने परीक्षा में होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए खास प्लान बनाया है। सरकार परीक्षा में होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए नया कानून लेकर आ रही है।

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar RJD News: आरजेडी में बढ़ी सियासी हलचल! शिवचंद्र राम के इस्तीफे पर तेज प्रताप का चौंकाने वाला बयान

Career News | Lok sabha | Examination | देश की बड़ी परीक्षाओं जैसे रेलवे, बैंकिंग, जेईई, नीट और यूपीएससी में पेपर लीक और अनुचित साधनों को रोकना है लीक होगा

इस बिल का मुख्य उद्देश्य देश की बड़ी परीक्षाओं जैसे रेलवे, बैंकिंग, जेईई, नीट और यूपीएससी में पेपर लीक और अनुचित साधनों को रोकना है। इसे आज संसद में पेश किया गया है। इस बिल का नाम है लोक परीक्षा अनुचित साधन रोकथाम विधेयक 2024।

Career News | Lok sabha | Examination | केंंद्रीय कार्मिक मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने सोमवार को किया विधेयक पेश

कार्मिक मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि विधेयक को पिछली कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी जा चुकी है। केंंद्रीय कार्मिक मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने सोमवार को लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2024 लोकसभा में प्रस्तुत किया।

Career News | Lok sabha | Examination | इसमें कई कड़े प्रावधान

लोक परीक्षा विधेयक का उद्देश्य परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ी की रोकथाम करना है। इसमें कई कड़े प्रावधान किए गए हैं और आवश्यकता पड़ने पर मामले को केन्द्रीय एजेंसियों को सौंपे जाने का भी प्रावधान है। गलत तरीके से परीक्षा पत्र, उसकी सामग्री और जवाब लीक करने तथा अवैध तरीकों से परीक्षार्थी को पास कराने पर कड़ी कार्रवाई के प्रावधान हैं।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Digital Platform News: सरकार का बड़ा फैसला: प्रवासी बिहारी लाएंगे BIHAR में निवेश, 'ब्रेन ड्रेन' अब 'ब्रेन गेन' में बदलेगा! जानिए - डिजिटल प्लेटफॉर्म के उद्घाटन पर आईटी मंत्री नीतीश मिश्रा ने क्या कहा!

Career News | Lok sabha | Examination | केंद्र सरकार के पास जांच को किसी भी केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपने की शक्तियां होंगी

विधेयक के प्रावधानों के तहत किसी भी अपराध की जांच पुलिस उपाधीक्षक या सहायक पुलिस आयुक्त के पद से नीचे का अधिकारी नहीं करेगा। केंद्र सरकार के पास जांच को किसी भी केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपने की शक्तियां होंगी।

Career News | Lok sabha | Examination | गलत तरीके से परीक्षा पास करने वाले को तीन साल की कैद की सजा

विधेयक के तहत गलत तरीके से परीक्षा पास करने वाले को तीन साल की कैद की सजा और दस लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। परीक्षा से जुड़ी सेवायें देने वालों पर करोड़ रुपये तक का जुर्माना और परीक्षा की आनुपातिक लागत वसूलने और चार साल के लिए प्रतिबंध का प्रावधान है। संगठित अपराध में शामिल लोगों को 10 साल तक की सजा हो सकती है। संगठित अपराध में शामिल संस्थान की संपत्ति कुर्क हो सकती है।

Career News | Lok sabha | Examination | राष्ट्रपति ने भी रखा था मंशा, युवाओं को ना हो नुकसान

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में पिछले दिनों सरकार की विधेयक लाने संबंधित मंशा को आगे रखा था। उन्होंने कहा था कि परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ियों से युवाओं को बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics News: सम्राट चौधरी का पीएम मोदी को भावुक पत्र: 12 साल में कैसे बदला बिहार का भाग्य! DARBHANGA से लेकर पूरे राज्य...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के विकास औ#BiharPolitics,#PMModi,#SamratChaudhary

IIT Patna Placements News: IIT पटना के हाइब्रिड छात्रों ने मारी बाजी, 56 लाख का पैकेज! NEP मॉडल की सफलता

आईआईटी पटना के हाइब्रिड यूजी-पीजी छात्रों को 2026 भर्ती सीजन में शानदार प्लेसमेंट मिला है। अधिकतम 56 लाख रुपये का पैकेज मिला। यह NEP 2020 के हाइब्रिड मॉडल की सफ#IITPatnaPlacements,#HybridLearning,#EducationNews

Darbhanga Lottery News: दरभंगा जंक्शन पर ‘बड़ा ‘बंपर इनाम’ का खेल’ खत्म! 86 हजार लॉटरी टिकट जब्त|Madhubani -अंतरप्रदेशीय कनेक्शन की इनवेस्टिगेशन!

दरभंगा जंक्शन पर जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 हजार से अधिक अवैध लॉटरी टिकटों का विशाल भंडार जब्त किया है। दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिससे अवैध ल#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LotteryScam

Patna Crime News: पटना में छात्रा से बड़ी वारदात, झांसा देकर ऑटो में खींचा, पढ़िए – दोस्त, तेज म्यूज़िक और बहादुरी… ये हो क्या...

पटना में मगध महिला कॉलेज की एक छात्रा ने चलती ऑटो से कूदकर अपने अपहरण के प्रयास को विफल कर दिया। परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को ऑटो चालक और एक अन्य व्यक्ति ने अ#PatnaCrime,#StudentSafety,#AbductionAttempt