back to top
11 अक्टूबर, 2024
spot_img

Bihar Weather: बिहार में बरसेगा बदरा…मौसम मारेगा पलटी…पश्चिम हिमालयी दबाव, अरब सागर की पछुआ…लेकर आ रहा बारिश और वज्रपात…

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

Bihar Weather: बिहार में बरसेगा बदरा…मौसम मारेगा पलटी…पश्चिम हिमालयी दबाव, अरब सागर की पछुआ…लेकर आ रहा बारिश और वज्रपात…। पहाड़ों पर हो रही बारिश और गिर रही बर्फ का असर आखिरकार राष्ट्रीय राजधानी में दिख गया।

Bihar Weather: दिल्ली-एनसीआर रात भर बारिशों से तरबतर होता रहा। अब बारी बिहार की है…

दिल्ली-एनसीआर रात में कई बार बारिशों से तरबतर होता रहा। अब बारी बिहार की हेै, जहां मौसम पलटी मारने वाला है। बिहार का मौसम बिगड़ेगा। मौसम विभाग का अलर्ट यही है, बिहार में एक बार फिर बारिश और वज्रपात की चेतावनी है।

Bihar Weather: कम दबाव, नमी, बर्फ बारी, बारिश और वज्रपात यही है अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बना है। अरब सागर से नमी लेकर पछुआ हवाएं चल रही हैं। इन दोनों के प्रभाव से ही पहाड़ी प्रदेशों के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। इसके प्रभाव से अगले दो दिन कुछ इलाकों में हल्की तो कुछ में तेज बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर हिमपात भी होगा। कुछ इलाकों में बिजली गिर सकती है। कहीं-कहीं गरज के साथ बूंदाबादी भी होने की संभावना है।

Bihar Weather: 21 फरवरी को रहें सतर्क, होगी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि 21 फरवरी को भी दिल्ली के साथ पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा संभव है। 22 फरवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है।

Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर मौसम बिगड़ने वाला है

बिहार में एक बार फिर मौसम बिगड़ने वाला है। राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। वहीं, उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश, गरज और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

Bihar Weather: बिहार में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव का असर

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव का असर देखा जा रहा है। यह रिपोर्ट मौसम विभाग की है। रिपोर्ट में विभिन्न जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विज्ञान विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ का एक चक्रवात समुद्र तल से 3.5 किमी ऊपर उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में मौजूद है। इसी वजह से बिहार के मौसम में बदलाव के आसार है।

Bihar Weather: बिहार के ये जिले हैं सबसे ज्यादा अलर्ट पर

21 और 22 फरवरी को मुजफ्फरपुर, सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं, इससे पहले सोमवार को राज्य का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान किशनगंज जिले में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना समेत 19 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, जबकि किशनगंज का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Bihar Weather: धिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 19°C रहने की उम्मीद

कई शहरों में दिन के समय में कही धूप निकलेगा। अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 19°C रहने की उम्मीद है। हवा उत्तर से 6 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी। आर्द्रता 40% रहेगी। बारिश की संभावना नहीं है। यूवी इंडेक्स 7 होगा, जो उच्च माना जाता है, इसलिए बाहर जाते समय सनस्क्रीन का उपयोग करना ज़रूरी है।

जरूर पढ़ें

पूर्वोत्तर भारत में नवजात शिशुओं की जान बचाने के लिए बड़ी पहल, 6th East Zone Neocon 2025 आज से पटना के होटल मौर्या में...

प्रभाष रंजन, दरभंगा। राष्ट्रीय नवजात शिशु फोरम (NNF) की बिहार शाखा के तत्वावधान में...

BIG NEWS @ Darbhanga नीम चौक पर मेयर की गाड़ी पास कराने को लेकर ‘ बवाल ‘, पूजा समिति सदस्य को जातिसूचक गाली देकर...

प्रभाष रंजन, दरभंगा। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के नीम चौक के पास मेयर की गाड़ी...

Darbhanga के कमतौल में पुलिस ने पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ संभाला मोर्चा — SH 75 पर चला वाहन चेकिंग अभियान, ट्रिपल लोडिंग, DL...

आंचल कुमारी, कमतौल। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शराब व अन्य मादक पदार्थों की तस्करी...

Darbhanga Police का एक्शन — RAID, 12 लीटर देशी चुलाई शराब, मौके से फरार हुए 3 तस्कर

आंचल कुमारी, कमतौल। राढ़ी पूर्वी पंचायत के ततैला वार्ड चार स्थित दुर्गा मंदिर के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें