spot_img

Bihar Politics | बेशर्म बागी विधायकों की बेशर्म पार्टी, ‘मालिक छोड़ल घर, जन्ने तन्ने हर…।’ बड़ा दुश्वार है ये बिहार की पॉलिटिक्स…

spot_img
- Advertisement -

Bihar Politics | बेशर्म बागी विधायकों की बेशर्म पार्टी, ‘मालिक छोड़ल घर, जन्ने तन्ने हर…।’ बड़ा दुश्वार है ये बिहार की पॉलिटिक्स…जहां राजद और कांग्रेस के विधायकों को बीजेपी ने अपने पाले में क्या किया। हाय-तौबा मच गया। राबड़ी देवी हमलावर हुईं। जबाव विजयी कुमार सिन्हा का आया तो मधेपुरा पहुंचे तेजस्वी यादव ने साफ कहा, सबका हिसाब करेंगे।

- Advertisement -


- Advertisement -

Bihar Politics | पोस्टर, नारेबाजी, विरोध

आज विधानसभा सत्र में जाने के दौरान राबड़ी देवी सहित राजद के कई विधायकों ने पोस्टर दिखाकर और नारेबाजी करके विधानसभा परिसर में ही अपना विरोध जताया।पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पार्टी के बागी विधायकों पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन विधायकों ने राजद छोड़ा है,वे सभी बेशर्म हो गए हैं।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG


Bihar Politics | जरा सी भी शर्म होती तो

अगर उन विधायकों में ज़रा सी भी शर्म होती तो वे इस्तीफा देकर भाजपा जदयू में शामिल होते। राबड़ी देवी के बयान पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का पलटवार, कहा, ‘बोये पेड़ बबूल का तो आम कहां से होए…! विधायकों की टूट पर पहली बार मधेपुरा में बोले तेजस्वी, कहा- चिंता मत कीजिए सही समय पर सबको जवाब मिलेगा।

यह भी पढ़ें:  खूनी 'गली विवाद' से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम


Bihar Politics | गरम-गरम है बिहार की राजनीतिक फिजाएं…चुंबकीय अंदाज में

इधर, नेताओं के दल बदल से बिहार की सियासत गरमा गई है। राजद के अब तक चार विधायक एनडीए में शामिल हो चुके हैं। कांग्रेस के दो विधायक भी खेमा बदलकर एनडीए में सट चुके हैं। पूरी तरह चुंबकीय अंदाज में। राजद पर हमलावर होतीं उनकी ही महिला विधायक। खैर पहले बात करेंगें राबड़ी देवी का।


Bihar Politics | करोड़ में खरीद फरोख हुए हैं

राबड़ी देवी ने कहा, एनडीए विधायकों की खरीद फरोख्त करती है। बीजेपी और जदयू इन बागी विधायकों को 10-10, 20-20 करोड़ में खरीद फरोख हुए हैं। इन बागी विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल करने वाली ये पार्टियां भी बेशर्म हीं हैं। दरअसल, आज गुरुवार को विधानसभा सत्र में भाग लेने से पहले पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने सत्तापक्ष पर विधायकों के खरीद फरोख्त का आरोप लगाया।


Bihar Politics | उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का पलटवार आया

वहीं, राबड़ी देवी बयान पर तत्काल उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का पलटवार आया। उन्होंने एक लोकोक्ति दोहराते हुए कहा कि ‘बोए पेड़ बबूल का तो आम कहां से होए…’। डिप्टी सीएम ने राजद पर ही आरोप लगाते हुए कहा कि ये खरीद फरोख्त का व्यापार तो राजद ने ही शुरू किया था। बीजेपी तो कहीं से इसमें शामिल नहीं। उन्होंने कहा, ‘मालिक छोड़ल घर, जन्ने तन्ने हर…।’

यह भी पढ़ें:  बिहार के DGP छुट्टी पर हैं और अचानक लिया VRS|! सम्राट सरकार ने तुरंत सौंप दी ये बड़ी जिम्मेदारी! पढ़िए - चयन समिति ने क्या लिया फैसला


Bihar Politics | यही कारण है कि वे राजद का दामन छोड़ अब एनडीए में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के नेता घर छोड़कर फरार हो गए हैं, जिन्हें अभी चल रहे विधानसभा सत्र में एक नेता प्रतिपक्ष के रूप में निरंतर शामिल होना चाहिए था, वे ये सब छोड़कर यात्रा और भ्रमण पर निकल पड़े हैं। डिप्टी सीएम सिन्हा ने कहा कि डूबती नैया पर कोई सवार नहीं होना चाहता, दरअसल ये विधायक भयभीत हो गए हैं, इस डूबती हुई पार्टी के भविष्य को लेकर। यही कारण है कि वे राजद का दामन छोड़ अब एनडीए में शामिल हो रहे हैं।


Bihar Politics | पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का जवाब आया

वहीं, इसका जवाब देते पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जन विश्वास यात्रा के दौरान मधेपुरा से इसका जवाब दिया। कहा, सही समय पर सबको जवाब दिया जाएगा। तेजस्वी ने विधायकों के तोड़ने पर कहा कि अभी मेरा पूरा ध्यान यात्रा पर है, सही समय आने दीजिए सबको जवाब देंगे। हमलोगों को किसी बात की चिंता नहीं है। जनता हमारी मालिक है और वह हमारे साथ है।

यह भी पढ़ें:  JPU Website Hacked जयप्रकाश विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक- मचा हड़कंप! कॉलेज पोर्टल पर दिखने लगा पोर्न - आपत्तिजनक वीडियो, जानें क्या हुआ


Bihar Politics | ऐसा कभी किसी ने नहीं देखा होगा कि बजट हमलोगों ने बनाया और विधानसभा में कोई और उसे पढ़ रहा है

उन्होंने कहा कि ऐसा कभी किसी ने नहीं देखा होगा कि बजट हमलोगों ने बनाया और विधानसभा में कोई और उसे पढ़ रहा है। ऐसा सिर्फ बिहार में ही होता है और सब जगह तो ऐसी बात नहीं होती है।


Bihar Politics | इधर, Rajshree Yadav ने लिखा बाबा…बाबा रामदेव

तेजस्वी ने जन विश्वास यात्रा को तीर्थ यात्रा बताया और कहा कि लोगों का प्यार पूरे बिहार में मिला है, विश्वास मिला है। इसे बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में जुड़े लोगों को हम धन्यवाद करते हैं। जन विश्वास यात्रा में जिस तरह से आशीर्वाद मिला है। यह जन विश्वास यात्रा जन तीर्थ यात्रा में बदल चुकी है। इधर, Rajshree Yadav ने एक ट्वीट कर दिया। लिखा,अब कुछ लोग कहेंगे कि रामदेव यादव ने तेजस्वी यादव की तारीफ़ कर दी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Elevated Road दरभंगा में एलिवेटेड रोड पर बड़ा अपडेट! DM Kaushal ने खुद पहुंचकर लिया जायजा, जनता को मिलेगी राहत?

Darbhanga Elevated Road: दरभंगा में बन रहे एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया, स #DarbhangaNews,#ElevatedRoad,#BiharDevelopment

Darbhanga Health: दरभंगा सदर अस्पताल में DM Kaushal का सीधा एक्शन! अब एक सप्ताह में मिलेंगी ये 6 नई स्वास्थ्य सेवाएं

Darbhanga Health: दरभंगा के सदर अस्पताल, गंगवाड़ा में अब मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने संस्थागत प्रसव, सिजेरियन, शिशु चिकित्सा, हड्डी रोग औ #DarbhangaHealth,#BiharNews,#SadarHospital

दरभंगा में बिजली गुल: 28 सितंबर को सुबह 5 से 9 बजे तक अंधेरे में रहेंगे ये इलाके, अभी देखें लिस्ट!

Darbhanga Power Cut: दरभंगा के कई इलाकों में 28 सितंबर को सुबह 5 से 9 बजे तक बिजली गुल रहेगी। गावर एजेंसी के शिफ्टिंग काम के कारण DMCH, बंगाली और जेल उपकेंद्र के फीडर प्रभावित होंगे #DarbhangaPowerCut,#BiharNews,#ElectricitySupply

Darbhanga Crime मद्रास गए थे कमाने, घर लौटे तो उड़ गए होश! बेनीपुर में बंद घर पर चोरों का धावा

Benipur Crime News: बेनीपुर में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। गृहस्वामी घूरन मुखिया अपने परिवार के साथ मद्रास में रहते हैं और चोरी की खबर मिलते ही गांव लौट रहे हैं। #BenipurCrime,#DarbhangaNews,#BiharTheft