spot_img

Darbhanga Crime मद्रास गए थे कमाने, घर लौटे तो उड़ गए होश! बेनीपुर में बंद घर पर चोरों का धावा

Benipur Crime News: रमौली पंचायत के बगही टोला में घूरन मुखिया के घर से गोदरेज और अलमीरा तोड़कर कीमती सामान चोरी, पुलिस को शिकायत का इंतजार।

spot_img
- Advertisement -

Benipur Crime News: सतीश चंद्र झा दरभंगा। दरभंगा: बेनीपुर थाना क्षेत्र के रमौली पंचायत अंतर्गत बगही टोला गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार रोजी-रोटी के लिए दूसरे शहर में रहता है, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, घूरन मुखिया का घर बंद था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद घर में रखे गोदरेज, अलमीरा और ट्रंक आदि को तोड़कर सभी कीमती सामान चुरा लिया।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

सुबह जब आसपास के लोगों ने घूरन मुखिया के घर का दरवाजा खुला देखा, तो उन्हें चोरी का अंदेशा हुआ। ग्रामीणों ने तत्काल गृहस्वामी को इसकी सूचना दी। घूरन मुखिया अपने पूरे परिवार के साथ रोजी-रोटी कमाने के लिए मद्रास में रहते हैं। सूचना मिलते ही वे गांव के लिए रवाना हो चुके हैं।

थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, ‘कितने रुपए की चोरी हुई है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। गृह स्वामी के आने के बाद ही पता चल पाएगा कि कितने मूल्य की संपत्ति चोरी हुई है।’

- Advertisement -

ग्रामीणों ने बताया कि गृह स्वामी के आने के बाद ही थाना में आवेदन दिया जाएगा। फिलहाल चोरी की गई संपत्ति का सही अनुमान नहीं लगाया जा सका है। घूरन मुखिया के गांव पहुंचने के बाद ही चोरी का पूरा ब्यौरा सामने आ पाएगा और पुलिस आगे की कार्रवाई कर पाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Biroul News बिरौल में हद पार! CO से अभद्रता, चैंबर में जबरन घुसने की कोशिश – सरकारी काम में बाधा, हाईप्रोफाइल FIR

Darbhanga Biroul News: दरभंगा के बिरौल अंचल कार्यालय में सरकारी काम में बाधा डालने और अंचलाधिकारी सरिता रानी से अभद्रता करने के आरोप में पूर्व प्रखंड प्रमुख हरेराम आचार्य पर FIR दर्ज #DarbhangaBiroulNews,#HareRamAcharyaFIR,#BiharPolice

दर्दनाक! दरभंगा में नदी में डूबा किशोर, मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ |भैंस चराकर लौटते समय हुआ हादसा

Darbhanga News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में कमला बलान नदी में डूबने से 15 वर्षीय छात्र पिंकेश कुमार की मौत हो गई। भैंस चराकर लौटते समय पैर फिसलने से यह हादसा हुआ, जिससे गांव मे #DarbhangaNews,#BiharAccident,#KamalaBalanRiver

Darbhanga Elevated Road दरभंगा में एलिवेटेड रोड पर बड़ा अपडेट! DM Kaushal ने खुद पहुंचकर लिया जायजा, जनता को मिलेगी राहत?

Darbhanga Elevated Road: दरभंगा में बन रहे एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया, स #DarbhangaNews,#ElevatedRoad,#BiharDevelopment

Darbhanga Health: दरभंगा सदर अस्पताल में DM Kaushal का सीधा एक्शन! अब एक सप्ताह में मिलेंगी ये 6 नई स्वास्थ्य सेवाएं

Darbhanga Health: दरभंगा के सदर अस्पताल, गंगवाड़ा में अब मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने संस्थागत प्रसव, सिजेरियन, शिशु चिकित्सा, हड्डी रोग औ #DarbhangaHealth,#BiharNews,#SadarHospital