spot_img

Darbhanga News | दरभंगा में पारिवारिक बंटवारा के लिए वंशावली जरूरी, खाता, खेसरा, लगान करना होगा अपडेट, अब ये होगा?

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | दरभंगा में पारिवारिक बंटवारा के लिए वंशावली जरूरी, खाता, खेसरा, लगान करना होगा अपडेट, अब ये होगा? जहां डीएम राजीव रौशन (DM Rajiv Roshan) का आदेश आ गया है। इसमें पूर्व से सृजित जमाबंदी में छूटे हुए खाता, खेसरा एवं लगान को अद्यतन करने, पारिवारिक बंटवारा के लिए वंशावली बनाने के लिए शिविर लगाने का निर्देश दिया गया है।

- Advertisement -


- Advertisement -

Darbhanga News | प्रत्येक अंचल में मंगल, बुधवार एवं गुरूवार को यह शिविर लगेगा

जानकारी के अनुसार, प्रत्येक अंचल में मंगल, बुधवार एवं गुरूवार को यह शिविर लगेगा। जहां, वरीय पदाधिकारी/राजस्व पदाधिकारियों की ओर से कार्यों का पर्यवेक्षण किया जाएगा। साथ ही, सीओ की ओर से अंचलवार पाक्षिक प्रतिवेदन वरीय पदाधिकारी के माध्यम से जिला राजस्व शाखा को उपलब्ध कराया जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा अवसर! आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई?


Darbhanga News | डीएम राजीव रौशन की ओर से दिए गए आदेश के मुताबिक

जानकारी के अनुसार, समाहर्त्ता राजीव रौशन की ओर से आदेश जारी करते हुए कहा गया कि सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना से प्राप्त निदेशानुसार सी.डब्लू.जे.सी नम्बर – 21416/2019 एवं अन्य बनाम बिहार राज्य एवं अन्य में 09 फरवरी 2024 को पारित आदेश के आलोक में मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा बिहार रजिस्ट्रीकरण नियमावली, 2008 के नियम – 19 जिसमें विधिवत उपस्थिपित दस्तावेज का अस्वीकृति का प्रावधान है, में उप नियम (XVI) वाद उपनियम (XVII) एवं (XVIII) जोड़ते हुए यह प्रावधान किया गया है कि विक्रेता/दानकर्त्ता के नाम से जमाबंदी कायम होने की स्थिति में ही संबंधित भूमि/संपत्ति का निबंधन किया जायेगा।


Darbhanga News | हल्का मुख्यालय में शिविर का आयोजन

पूर्व से सृजित जमाबंदी में छूटे हुए खाता,खेसरा एवं लगान को अद्यतन करने, पारिवारिक बंटवारा हेतु वंशावली शिविर लगाने का निर्देश जिलाधिकारी की ओर से संबंधित अधिकारियों को दिया गया। उन्होंने कहा कि सप्ताह में न्यूनतम तीन दिन यथा-मंगलवार, बुधवार एवं गुरूवार को हल्का मुख्यालय में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस, डीएम-एसएसपी ने खुद संभाली कमान!


Darbhanga News | फरिकानों के स्वघोषित वंशावली के साथ बंटवारानामा आवेदन

सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने अंचलों में यथा-पंचायत भवन,ग्राम कचहरी एवं सामुदायिक भवन इत्यादि को हल्का मुख्यालय के रूप में चिन्ह्ति करते हुए शिविर का आयोजन कर उक्त कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि फरिकानों के स्वघोषित वंशावली के साथ बंटवारानामा आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में अंचलाधिकारी द्वारा ऑनलाईन दाखिल खारिज की जायेगी।


Darbhanga News | दाखिल खारिज आवेदन को पूर्व से निर्गत फिफो के प्रावधान से अलग करते हुए प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि आपसी बंटवारानामा के आधार पर प्राप्त दाखिल खारिज आवेदन को पूर्व से निर्गत फिफो के प्रावधान से अलग करते हुए प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पूर्व से सृजित जमाबंदी में छूटे हुए खाता, खेसरा, रकवा एवं लगान को अद्यतन करने हेतु पर्याप्त साक्ष्य के साथ परिमार्जन हेतु आवेदन प्राप्त किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी


Darbhanga News | सभी सीओ को मिला आदेश

सभी अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अंचलवार पाक्षिक प्रतिवेदन प्रतिनियुक्त प्रभारी पदाधिकारी के माध्यम से जिला राजस्व शाखा, दरभंगा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि उपर्युक्त कार्य के सफल संचालन एवं गहन पर्यवेक्षण प्रखण्डों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी एवं जिला राजस्व शाखा में पदस्थापन हेतु प्रतिक्षारत राजस्व अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।


Darbhanga News | इन्हें मिली यहां की जवाबदेही

जानकारी के अनुसार, इन्द्रासन साह को बहादुरपुर एवं बहेड़ी अंचल आवंटित किया गया है। वहीं राजीव प्रकाशन राय को बेनीपुर, अलीनगर एवं बिरौल अंचल, कैलाश चौधरी को सिंहवाड़ा एवं जाले अंचल,अवधेश प्रसाद को दरभंगा एवं केवटी अंचल,राकेश कुमार को हायाघाट एवं हनुमाननगर अंचल,विमल कुमार कर्ण को कुशेश्वरस्थान, कुशेश्वरस्थान पूर्वी एवं गौड़ाबौराम अंचल, राम कुमार सिंह, मनीगाछी एवं तारडीह अंचल तथा अखिलेश कुमार को घनश्यामपुर एवं किरतपुर अंचल आवंटित किया गया है। जिलाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवंटित अंचल अन्तर्गत उपर्युक्त कार्यों का पर्यवेक्षण करना सुनिश्चित करेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर…

UP Police Constable: उरई में ड्यूटी पर एक UP Police सिपाही का महिला प्रशिक्षणार्थी के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। सीसीटीवी में कैद हुए इन पलों के बाद एसपी ने सिपाही को#UPPolice,#OraiNews,#PoliceMisconduct

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब डिग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, CM-राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला |उच्च शिक्षा के लिए नए...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा के लिए नया कानून बनेगा, जिससे डिग्री की लेटलतीफी खत्म होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की बैठक में 211 नए डिग्री#BiharHigherEducation,#SamratChoudhary,#BiharNews

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches

बिहार पुलिस परीक्षा: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 13 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें लिस्ट

Bihar Police Exam Train: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दानापुर मंडल ने 27 और 28 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला क#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#DanapurDivision