मई,16,2024
spot_img

Ayodhya में राम मंदिर निर्माण से Janakpurdham का बढ़ा महत्व

spot_img
spot_img
spot_img

जयनगर | अयोध्या में बीते 22 जनवरी को भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही उनके ससुराल जनकपुर धाम का भी महत्व बढ़ गया है। बीते 2 महीने में जनकपुर धाम में देश-विदेश सहित भारतीय क्षेत्र के दक्षिण राज्यों के श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

 

यह जानकारी जानकी मंदिर के पुरोहित ऋषिकेश दास ने देते हुए बताया।उन्होंने बताया कि नेपाल की अर्थव्यवस्था का आधार पर्यटन है।भारत में राम मंदिर के निर्माण के बाद जनकपुर में श्रद्धालुओं की आमद बढ़ेगी और इससे जनकपुर और ज्यादा समृद्ध होगा।

 

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News|असम पैरा मिलिट्री के जवानों से भरी बस की ट्रक में भीषण टक्कर, दर्जन से अधिक जवान जख्मी, Samastipur से चुनाव करा कर लौट रहे थे Muzaffarpur

राम मंदिर निर्माण होने से भारत एवं नेपाल के रिश्ते में अटूट मजबूती के साथ दोनों देश के बीच आस्था के महासंबंध के नए रूप में पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है। विश्व के मानचित्र पर भगवान राम एवं सीता माता के आध्यात्मिक एवं धार्मिक महत्व से एक नया अध्याय जुड़कर आम लोगों को रामायण सर्किट की जानकारी मिलेगी एवं विश्व का कल्याण होगा।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Saran Blast | मदरसा में ब्लॉस्ट, मौलवी की मौत!...20 मई को चुनाव?

 

जनकपुर के जानकी मंदिर परिसर में माता सीता से जुड़ी यादों का संग्रहालय श्रद्धालुओं के रामायण से जोड़ने का काम करेगा। इसके प्रथम तल पर आर्टिफिशियल ढंग से राजा जनक सहित माता सीता के बालपन रूप,फूलहर लीला,शिवधनुष पूजा,सहेलियों के साथ खेलकूद,राम के दर्शन, स्वयंवर,वरमाला,विवाह मंडप सहित अन्य लीलाओं को इलेक्ट्रॉनिक आकृतियों से दिखाई जा रही। है।वहीं निचले तल पर माता सीता की जुड़ी यादें वस्त्र,जेवर,कला,चित्र सहित अन्य से रामायण एवं माता सीता की धरोहर को जानने का मौका मिल रहा है।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Saran Blast | मदरसा में ब्लॉस्ट, मौलवी की मौत!...20 मई को चुनाव?

भगवान श्रीराम की शादी माता जानकी से जनकपुर के राम जानकी मंदिर में हुई थी, इसलिए हमारे बीच जो गहरा संबंध है वो सांस्कृतिक रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है। उसको और मजबूत करने के लिए हम प्रयत्नशील हैं। हम लोग धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा दे रहे हैं।भारत और नेपाल के बीच बहुत ही गहरा सांस्कृतिक संबंध रहा है। दोनों सरकारों के बीच ही नहीं बल्कि जनता के बीच में भी उतना ही गहरा संबंध रहा है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें