मई,10,2024
spot_img

Lok Sabha Elections 2024 | BJP के Bihar चुनाव में होंगे 40 Star, प्रचारकों की इस सूची में Darbhanga की भी दिग्गज

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar की पॉलिटिक्स हर दल में हॉट है जहां Lok Sabha Elections 2024 के लिए BJP की Bihar चुनाव के लिए 40 Star प्रचारकों की सूची आ गई है। इसमें Darbhanga की भी एक दिग्गज शामिल है।


Lok Sabha Elections 2024 News | नजरें सूची के एक कोण पर जा टिकी है…

महागठबंधन में सीटों का बंटवारा आज शाम तक होने की उम्मीद है जहां कांग्रेस राजद के संबंध रहेंगे या टूटेंगे रस्सी उसी नाजुक मोड़ पर है। मगर, बीजेपी भी थोड़ी घबराई सी है। बिहार में चालीस स्टार प्रचारकों की सूची जारी करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने इसकी सूचना चुनाव आयोग को भी दे दिया है। लेकिन, लोगों की नजरें इस सूची के एक कोण में जा अटकी है जहां एक नाम केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे (Ashwini Kumar Choubey) का भी है।


Lok Sabha Elections 2024 News | हालांकि,अश्विनी कुमार चौबे स्टार प्रचारकों की सूची में हैं, मगर

जानकारी के अनुसार, 2019 में लगातार दूसरी बार बक्सर से चुने गए चौबे की जगह पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने ले ली है। इसके क्या खास मायने लगाएं जाएं यह सभी को इंतजार है। राजनीतिक पंडित इसे नाराजगी से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि,अश्विनी कुमार चौबे को स्टार प्रचारकों की सूची में रखा गया है। वहीं, चुनाव लड़ने वाले शेष सभी 14 उम्मीदवार मौजूदा सांसद हैं, जो अपनी-अपनी सीटों से फिर से चुनाव लड़ेंगे। मगर, चौबे जी का टिकट कट गया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News|Babubarahi News| बाबूबरही फाइनेंस के CRO Santosh Mandal का कहीं पता नहीं, कलेक्शन के लिए निकले, लावारिस हालत में मिली बाइक


Lok Sabha Elections 2024 News | हालांकि, गुरुवार को क्या होगा? बड़े कयास हैं, घोषणा का इंतजार है

कयास कई हैं। क्या वह सक्रिय राजनीति से संन्यास ले सकते हैं। यह भी अंदरखाने छनकर बातें सामने आ रही हैं या पार्टी ने उनके लिए कुछ और सोचकर रखा है जहां बताया जा रहा है कि वह टिकट कटने से नाराज चल रहे हैं और इसका खुलासा करने के लिए ही उन्होंने गुरुवार को दिल्ली स्थित अपने आवास पर मीडिया को आमंत्रित किया है। ऐसा माना जा रहा है कि उसी समय वह अपने राजनीतिक जीवन का बड़ा फैसला शायद ले लें। उसकी घोषणा वह कर सकते हैं।


Lok Sabha Elections 2024 News | ये हैं 40 स्टार

खैर, इधर बिहार में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए भाजपा के 40 स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ उन 40 स्टार प्रचारकों में शामिल हैं जो लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे। सूची में पार्टी ने अपने प्रमुख जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, ​​​​गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय के अलावा मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव का भी नाम रखा है। सूची में जगह पाने वाले राज्य के नेताओं में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, रेनू देवी, मंगल पांडे, प्रेम कुमार, नीरज कुमार सिंह, सैयद शाहनवाज हुसैन और सुशील कुमार मोदी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Bihar Repolling News| Bihar में होगा Repoll, दो Polling Booths पर पुनर्मतदान, Election Commission का कड़ा एक्शन


Lok Sabha Elections 2024 News | दरभंगा के भी नाम

पढ़िए पूरी लिस्ट जहां दरभंगा से भी एक नाम इस लिस्ट में शामिल है। इसमें पहला नाम नरेंद्र मोदी, जगत प्रकाश नडडा, योगी आदित्यनाथ, विनोद तावड़े,विजय कुमार सिन्हा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी,सम्राट चौधरी, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय,अश्विनी कुमार चौबे, दीपक प्रकाश,सुशील कुमार मोदी,नागेंद्र नाथ त्रिपाठी,भीखूभाई दलसानिया, संजय जयसवाल, मंगल पांडेय, रेनू देवी,डॉ. प्रेम कुमार,स्मृति ईरानी,मनोज तिवारी, सैयद शाहनवाज हुसैन,नीरज कुमार सिंह (बबलू),अवधेश नारायण सिंह,नवल किशोर यादव, कृष्ण नंदन पासवान,डॉ. मोहन यादव,मनन कुमार मिश्रा,सुरेंद्र मेहरा,शम्भू शरण पटेल,मिथिलेश तिवारी, राजेश वर्मा, धर्मशाला गुप्ता, कृष्ण कुमार ऋषि,अनिल शर्मा,प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी ,निवेदिता सिंह,निक्की हेम्ब्रोम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News|Benipur News| डखराम, पौड़ी, बसुहाम, आशापुर, नंदापट्टी, हरिपुर, हावीभौआर, सज्जनपुरा, पोहद्दी...जहां जाइएगा घुटने भर पानी पाइएगा

स्टार प्रचारक सूची में भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों को भी स्टार प्रचारक में शामिल किया गया है। उन नामों में बेगूसराय के उम्मीदवार गिरिराज सिंह, उजियारपुर उम्मीदवार नित्यानंद राय, पश्चिम चंपारण उम्मीदवार संजय जायसवाल, बक्सर उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी आदि नाम शामिल हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि भाजपा की लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में आसनसोल लोकसभा से उम्मीदवार बनाए गए भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं किया गया है। वहीं बक्सर से बेटिकट हुए सांसद अश्विनी चौबे को स्टार प्रचारक बनाया गया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें