मई,9,2024
spot_img

Jammu-Kashmir Accident News | Bihar News | जम्मू-कश्मीर में 300 फीट गहरी खाई में गिरी कैब, बिहार के 9 मजदूरों समेत 10 लोगों की मौत

spot_img
spot_img
spot_img

Jammu-Kashmir Accident News | Bihar News | जम्मू-कश्मीर 300 फीट गहरी खाई में गिरी कैब, बिहार के 9 मजदूरों समेत 10 लोगों की मौत हो गई है जहां जम्मू-कश्मीर में भीषण सड़क हादसा हुआ है।

Jammu-Kashmir Accident News | Bihar News | 10 लोगों की मौत हो गई। इसमें नौ लोग बिहार के

बैटरी चश्मा के पास जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक यात्री टैक्सी गहरी खाई में गिरने 10 लोगों की मौत हो गई। इसमें नौ लोग बिहार के बताए जा रहे हैं। हादसा बड़ा भयानक था। इसमें बिहार के बगहा के रहने वाले नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। सभी वहां मजदूरी करने गए थे।

Jammu-Kashmir Accident News | Bihar News | तीन सौ फीट गहरी खाई में गिर गई यात्री कैब

जानकारी के अनुसार, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैटरी चश्मा के पास पहाड़ी रामबन जिले में गुरुवार देर रात वाहन गहरी खाई में गिर गया। इसपर सवार दस लोगों की मौत हो गई। इसमें बिहार के नौ मजदूर भी शामिल हैं। रामबन इलाके में उनकी यात्री कैब तीन सौ फीट गहरी खाई में गिर गई। सभी मजदूर बगहा के विभिन्न गांवों के रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Basopatti Assembly | Jhanjharpur Lok Sabha Election | 65 वोटिंग केंद्र, लाइव वेब कास्ट, बरसी बदरा

Jammu-Kashmir Accident News | Bihar News | बरामद शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत पाए गए

जानकारी के अनुसार, हादसा बीती रात करीब दो बजे की है जहां जम्मू की ओर से श्रीनगर की ओर जा रही टवेरा (यात्री कैब) गहरी खाई में जा गिरी। बचावकर्मियों ने अब तक दुर्घटनाग्रस्त वाहन से 10 शव बरामद कर लिए हैं। मृतकों में वाहन चालक जम्मू के अंब घ्रोथा के 47 साल के बलवान सिंह (47) समेत बिहार के विपिन मुखिया भैरगंग के शव बरामद कर लिए गए हैं। बरामद शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत पाए गए।

Jammu-Kashmir Accident News | Bihar News | पुलिस दल बचाव कार्य में जुटे

एएसपी रामबन गौरव महाजन ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय रामबन और थाना प्रभारी रामबन की देखरेख में पुलिस दल बचाव कार्य कर रहे हैं। अब तक 10 क्षत-विक्षत शव बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jaynagar Election | Jhanjharpur Lok Sabha Election | जयनगर का खिरखिरिया बिगड़ा, पहले दो रोड, फिर डालेंगे वोट, सैकड़ों वोटर बिना वोट डाले लौटे

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें