spot_img

दरभंगा का एटीएम, सीसीटीवी नदारद, मशीन के बटनों पर चिपका है टेप, पुलिस पस्त, अपराधी मस्त

spot_img
- Advertisement -

 दरभंगा, देशज टाइम्स। शहर में एटीएम से फ्रॉड की शिकायत को दरभंगा पुलिस ने गंभीरता से लिया है। अपराधियों की करतूत पुलिस की उस दावा को हवा करती नजर आती है जहां बैंक के हर एटीएम पर एक सुरक्षाकर्मी मौजूद मिलता है। मगर हकीकत यही है, अपराधी एटीएम मशीन कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरा नहीं तोड़ रहे बल्कि मशीन के कई बटनों पर टेप सेट कर बटन को जाम कर अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। शुक्रवार को नगर एसपी योगेंद्र कुमार ने खुद अपनी आंखिन देखी सबकुछ देखा। देखा कि कैसे  शहरी क्षेत्र के विभिन्न एटीएम में आए दिन अपराधी पुलिस पर हावी है।

- Advertisement -

नगर एसपी श्री कुमार ने लहेरियासराय, विश्वविद्यालय, नगर थाने में का हाल जाना। देखा कि कैसे हाल के दिनों में घटित तमाम घटनाओं को अपराधी बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। बेलवागंज, करमगंज, बेला, कटहलवाड़ी समेत अन्य जगहों पर लगे एटीएम की पड़ताल के दौरान  विभिन्न बैंकों के पदाधिकारी भी मौजूद थे। मौके पर बैंकों की ओर से वीडियो फुटेज भी उपलब्ध कराए गए। इसमें एटीएम फ्रॉड करने वाले कई शातिरों का चेहरा स्पष्ट रूप से दिखता है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन! मनीगाछी लूट का मास्टरमाइंड कृष्णा कामती गिरफ्तार, लूटी गई टेम्पू भी मिली

बाद में, नगर एसपी ने विभिन्न थानाध्यक्ष को गिरफ्तारी  का आदेश दिया। जांच में बेलवागंज एटीएम के कई बटन पर टेप सटा हुआ मिला। साथ ही मशीन में लगे सीसीटीवी कैमरा टूटा हुआ पाया गया। बताया गया की फ्रॉडिंग करने वालों ने ही मशीन के कई बटनो पर टेप सेट कर बटन को जाम कर दिया है। सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त मिला। हद तो यह, इन एटीएमों पर गार्ड अथवा फ्रंट कैमरा रखने का बैंकों की ओर से कोई प्रावधान नहीं था। सिटी एसपी ने बैंक को  गार्ड व सीसीटीवी कैमरा दुरुस्त कराने को कहा।दरभंगा का एटीएम, सीसीटीवी नदारद, मशीन के बटनों पर चिपका है टेप, पुलिस पस्त, अपराधी मस्त

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर में दहकती मालगाड़ी! सुल्तानगंज में कोयले से भरी ट्रेन में भड़की आग| पढ़िए – किसने पलक झपकते बचाई सैकड़ों जान! घंटों...

Bhagalpur News: भागलपुर के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर बुधवार देर शाम कोयला लदी मालगाड़ी की एक बोगी में भीषण आग लग गई। स्टेशन मास्टर की तत्परता से बड़ा हादसा टला और करीब डेढ़ घं#BhagalpurNews,#TrainFire,#Sultanganj

बड़ी खबर: बिहार में सड़कें बनेंगी और मजबूत! RWD की नई लैब से 24 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट | प्रदेश के हर जिले में...

Bihar RWD: बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग (RWD) ने सड़कों और पुलों की गुणवत्ता सुधारने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब हर जिले में खुलेगी प्रयोगशाला, 24 घंटे में मिलेगी निर्माण#BiharNews,#RWDBihar,#RoadConstruction

बिहार में बड़ा झटका! 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सैकड़ों ट्रेनें रद्द, उत्तर बिहार से झारखंड के कई ट्रेनों के रूट बदले –...

Bihar Train Cancel: बिहार के मोकामा में राजेंद्र पुल पर मेगा ब्लॉक के कारण 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सैकड़ों ट्रेनें रद्द रहेंगी और 384 के मार्ग बदले जाएंगे। यात्रियों की परेशानी ब#BiharTrainCancel,#MokamaMegaBlock,#NorthBiharTrains

माफिया अतीक के बेटे की मौत का दिल दहलाने वाला Video, कार 10 फीट उछली!

Jhansi News: माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत का एक दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। झांसी में हुए इस सड़क हादसे में क्रेटा कार 10 फीट हवा में उछल ग#JhansiNews,#AbaanAccident,#AtiqAhmed