
Madhubani News | अंतरजिला Darbhanga और Madhubani के बड़े लुटेरा गैंग का खुलासा हुआ है। इसमें चार अपराधी को दबोच लिया गया है। वहीं, कई फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में कट्टा, गोली, मोबाइल, गांजा समेत औजार बरामद किया है। मामला, मधुबनी के नगर थाना क्षेत्र के जेपी काॅलोनी का है जहां…
Madhubani News | एसपी सुशील कुमार की बड़ी कार्रवाई, बड़ा खुलासा, अंतरजिला गैंग हथियार-गोली के साथ पकड़ाया
इस पूरे गैंग का खुलास करते मधुबनी के पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने मंगलवार को कार्यालय कक्ष में देशज टाइम्स से बातचीत में बताया कि निर्माणाधीन मकान में अपराध की योजना बन रहा था। इसमें करीब दस की संख्या में अपराधी शामिल थे। सभी निर्माणाधीन मकान में ठौर लिए हुए थे जहां पुलिस ने रेड मारी है।
Madhubani News | 4 की गिरफ्तारी, बाकी भागे, रेड जारी
एसपी सुशील कुमार ने बताया कि इस रेड में चार अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया। वहीं, करीब चार से पांच अपराधी मौके से फरार हो गए। इससे पहले अपराधियों के छुपे रहने की सूचना पर पहुंची मधुबनी पुलिस ने पूरे घर को चारों तरफ से घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी। इससे घबराए अपराधियों में आधे से ज्यादा भाग गए जबकि चार को मौका-ए-गुप्त स्थान से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह छापेमारी स्थानीय मोती दास के किराए के मकान में पुलिस ने बीती मध्य रात्रि में मारी जहां…
Madhubani News | सदर डीएसपी राजीव कुमार की अगुवाई में एसआईटी की बड़ी कामयाबी
एसपी सुशील कुमार ने बताया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधकर्मी जो बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए हथियार तथा लूट और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ इकट्ठे हुए हैं। ये लोग पूर्व में भी चोरी एवं लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं। हमनें उसकी पहले सत्यापन का पता लगाया। इसके तत्काल बाद सदर डीएसपी राजीव कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया। विशेष टीम और पैंथर मोबाइल की ओर से जेपी काॅलोनी स्थिति मोती दास के घर की चारों तरफ से घेराबंदी कर छापेमारी की गयी।
Madhubani News | मकान के प्रथम तल पर निर्माणाधीन कमरे में बन रही थी गुपचुप अपराध की बड़ी योजना
मोती दास के मकान के प्रथम तल पर निर्माणाधीन कमरे में आठ से नौ व्यक्ति मौजूद थे, जो पुलिस बल को देखकर इधर-उधर भागने लगे, जिसे सशस्त्र बल ने खदेड़ा। इनमें से चार लोगों को पकड़ लिया गया। शेष चार से पांच अपराधी भाग गए।
Madhubani News | गिरफ्तार अपराधियों में अधिकांश दरभंगा के, इनकी तलाशी में मिला औजार, गोली, गांजा
गिरफ्तार अपराधियों में मो.कैफ पिता मो .गालीब ,मो.आसिफ फिरोज पिता मो. फिरोज,मो. अबु बकर सिद्दीकी पिता मो. शकिल तीनों रामनगर थाना मनीगाछी जिला दरभंगा के निवासी व चौथा व्यक्ति अशरफ अली उर्फ अमन पिता मो.शमीम मधुबनी के राजनगर का रहने वाला है। इन लोगों की विधिवत तलाशी लेने पर इनके पास से दो देसी कट्टा, 06 गोली, 03 मोबाइल, एक बैग जिसमें 690 ग्राम गांजा एवं चोरी एवं लूट की घटना को अंजाम देने वाले लोहे के औजार बरामद हुए हैं। इसे जब्त कर लिया गया है।
Madhubani News | चोरी और लूट की वारदातों में शामिल हैं टीम के और चार से पांच लड़के
धराये अपराधियों ने पुलिस की कड़ी पूछताछ में बताया कि इनकी टीम में चार से पांच लड़के और हैं, जो सभी मिलकर चोरी और लूट की घटना को अंजाम देते हैं। बीते दिसंबर माह में सकरी थाना क्षेत्र में एवं झंझारपुर के भैरवस्थान क्षेत्र में बीते फरवरी माह में एक-एक मोटरसाइकिल चोरी की थी। वहीं, पंडौल थाना अन्तर्गत बीते 6 फरवरी को गोली मारकर सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल लूटी थी।
Madhubani News | अपराधियों की इतिहास खंगाल रही पुलिस
इस तीनों मोटरसाइकिल इसी मकान के पार्किंग में हुए थे। जिसे पुलिस टीम की ओर से जप्त किया गया। इस संबंध में मधुबनी नगर थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर धराये चारों अपराधियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। शेष फरार अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी आरोपी के आपराधिक इतिहास खंगाले जा रहे हैं।






