back to top
11 जुलाई, 2024
spot_img

उजड़ते घरों को फिर से बसते देखने की चाहत में जज ने कहा, मध्यस्थता स्वीकारें, हंसते हुए घर जाएं

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com
spot_img
Advertisement
Advertisement

दरभंगा, देशज टाइमस। सिविल कोर्ट प्रांगण स्थित मध्यस्थता भवन में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से आयोजित मध्यस्थता जागरुकता शिविर में आपसी विवाद को सुलझाने पर जोर दिया गया। उजड़ते घरों को फिर से बसते देखने की चाहत में जज ने कहा, मध्यस्थता स्वीकारें, हंसते हुए घर जाएंसाथ ही लोगों के बीच जागरूकता के लिए अभियान चलाकर लोगों को यह समझाने की वकालत की गई कि आपसी मध्यस्थता से उजड़ते घर को कैसे आबाद रखा जाए उन्हें विवादों में ना पड़कर सही राह दिखाने की बात सामने आई।

जिला जज राजकुमार सिंह ने कहा, मध्यस्थता प्रणाली सर्वोत्तम

इससे पूर्व शिविर का उद्घाटन प्राधिकार के सचिव जिला जज राजकुमार सिंह ने दीप जलाकर किया। श्री सिंह ने कहा,आपसी विवादों के निराकरण के लिए मध्यस्थता प्रणाली सर्वोंत्तम उपाय है। जरुरत यह कि लोगों के बीच जन जागरुकता अभियान चले। लोग विवादों के निबटारे के वैकल्पिक प्रावधानों को जानें। लोक अदालत, स्थायी व मोबाइल लोक अदालत में आएं। मध्यस्थता को स्वीकार कर हंसते हुए घर जाएं। कहा, आज विश्व के सभी विकास शील देशों में इसका अनुसरण किया जा रहा है।

इनकी थी गरिमामयी मौजूदगी

कार्यक्रम में स्थायी लोक अदालत के पीठासीन पदाधिकारी नंद किशोर तिवारी, मध्यस्थता जागरूकता समिति के सचिव सह मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजकुमार चौधरी, प्राधिकार के सचिव संजीव कुमार सिंह, तृतीय एडीजे मनोज कुमार द्विवेदी, पंचम एडीजे उदय प्रताप सिंह, षष्टम एडीजे हमवीर सिंह बघेल, सप्तम एडीजे संपत कुमार, अष्टम एडीजे अक्षय कुमार सिंह, पंचम अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी संजय प्रिया ,सप्तम अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी प्रभात कृष्णा, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी दीपांजन मिश्रा, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी रोहित कुमार, अश्वनी कुमार, द्वितिय श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी गौतम कुमार, संदीप कुमार सिंह, धीरेन्द्र पतंजलि, प्रशिक्षित मध्यस्थ अधिवक्ता मृदुला सिंह, पैनल अधिवक्ता इंदु कुमारी, गौड़ीशंकर चौधरी, अमरेश चौधरी, मो. इरशाद, गणेश साह समेत डीएलएसए कर्मी मुन्ना दास, संजय कुमार शर्मा मौज़ूद थे। कार्यक्रम का संचालन पैनल अधिवक्ता विष्णुकांत चौधरी ने किया।उजड़ते घरों को फिर से बसते देखने की चाहत में जज ने कहा, मध्यस्थता स्वीकारें, हंसते हुए घर जाएं

इंसेट, यह भी पढ़िए, जानिए,
जगन्नाथ रथयात्रा चार को 

दरभंगा। मिथिला श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव संघ बरहेता की ओर से आगामी  चार जुलाई को जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन तय है।रथयात्रा में प्रसिद्ध भक्ति कलाकारों की ओर से संकीर्तन के साथ बरहेता स्थित जगन्नाथ मंदिर से रथयात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा पुलिस लाइन हनुमान मंदिर पहुंचेगी। यहां दिन के ती बजे से वृंदावन के महान संत जगद्गुरू राधाबल्लभ दास जी के भागवत कथा का रसास्वादन भक्त करेंगे। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर व संयोजक मुनींद्र मिश्र ने दी है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga – युवक की नृशंस पिटाई – पेट में मारी डायगर, सड़क किनारे अधमरा फेंका– शोभन जा रहा युवक बल्लोपुर में बना शिकार!

दरभंगा, प्रभास रंजन, देशज टाइम्स। (DeshajTimes): बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बल्लोपुर गांव में शुक्रवार...

Darbhanga दफादार-चौकीदार के जिलाध्यक्ष बनें नवीन, रामबाबू को सचिव की कमान

दरभंगा/ प्रभास रंजन, देशज टाइम्स। लहेरियासराय धरना स्थल पर बिहार राज्य दफादार चौकीदार पंचायत...

Madhubani के भूमि सर्वेक्षण फॉर्म हजारों की संख्या में फेंके मिले Gaighat के सड़क किनारे, किसानों के सर्वे फॉर्मों से भरे बंडल खेत में!...

हजारों किसानों के सर्वेक्षण फॉर्म NH-27 किनारे फेंके गए! स्कॉर्पियो से आया शख्स फरार।बड़ी...

Darbhanga में एक ही रात दो घरों में चोरी, लाखों कैश और जेवर उड़ाए

दरभंगा/प्रभास रंजन, देशज टाइम्स। लहेरियासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यापति नगर मोहल्ला में चोरों ने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें