spot_img

Ulgulan Rally | India Alliance Rally Ranchi | उलगुलान न्याय महारैली में जमकर चलीं कुर्सियां, जिसे जो मिला उसी से मारामारी…

spot_img
- Advertisement -

Ulgulan Rally | India Alliance Rally Ranchi | उलगुलान न्याय महारैली में इंडिया गठबंधन के सभी मुख्य नेता जुटे। जमकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा गया। लेकिन, इस दौरान दो गुट भी आपस में भिड़ गए। जमकर कुर्सियां चलनें लगीं। जिसे जो मिला उसी से मारामारी करने पर सभी उतारू हो गए। जहां …

- Advertisement -

Ulgulan Rally | India Alliance Rally Ranchi | रांची में उलगुलान न्याय महारैली में मारपीट, सिर भी फटा 

रांची में उलगुलान न्याय महारैली में मारपीट हुई है। राजद-कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए हैं। चतरा से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार केएन त्रिपाठी के गुट से भिड़ंत हुई है। एक कार्यकर्ता का सिर भी फटा है। राहुल गांधी की तबीयत खराब हो गई थी। इस वजह से वह रांची में इंडिया ब्लॉक की उलगुलान रैली में शामिल नहीं हुए।

- Advertisement -

Ulgulan Rally | India Alliance Rally Ranchi | दिग्गज इंडिया गठबंधन के नेता रहे रैली में मौजूद

इधर, रैली में यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, पंजाब के सीएम भगवंत मान, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्य, संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल की पत्नी, फारूख अब्दुला, प्रियंका चतुर्वेदी के अलावा मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के साथ इंडिया घटक दल के कई नेता शामिल हुए। सबने केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Police Encounter: पटना और सीवान में बिहार पुलिस की दो एनकाउंटर...ताबड़तोड़ एक्शन, दो अपराधी घायल

Ulgulan Rally | India Alliance Rally Ranchi | केएन त्रिपाठी का विरोध शुरू होते ही मचा बवेला

जानकारी के अनुसार, उलगुलान महारैली में जमकर कुर्सियां चलीं जहां राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में उलगुलान न्याय महारैली कार्यक्रम रखा गया था। रैली में मौजूद कुछ लोगों ने केएन त्रिपाठी का विरोध करना शुरू किया। देखते ही देखते कुर्सियां उठाकर एक दूसरे पर फेंकनी शुरु कर दी। इधर, इस घटना को लेकर बीजेपी और आरएसएस पर आरोप लगाया जा रहा है। केएन त्रिपाठी के भाई घायल हो गए हैं। मारपीट में केएन त्रिपाठी के भाई को उनके सिर पर चोट लगी है।

Ulgulan Rally | India Alliance Rally Ranchi | उस वक्त मंच पर मंत्री आलमगीर आलम स्वागत भाषण दे रहे थे

दरअसल, केएन त्रिपाठी को कांग्रेस ने चतरा लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। इसका पार्टी के कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। मंच के नीचे जब केएन त्रिपाठी के समर्थक और पार्टी के कुछ लोग आपस में मारपीट कर रहे थे। उस वक्त मंच पर झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम स्वागत भाषण दे रहे थे। मारपीट की घटना के दौरान एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। साथ ही इस मारपीट में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहां पर तैनात प्रशासन ने मामले को शांत कराया।

Ulgulan Rally | India Alliance Rally Ranchi | कार्यकर्ताओं ने वहीं पर रखी कुर्सियों को तोड़ डाला

दरअसल, इंडिया गठबंधन के सभी दिग्गज नेताओं के मंच पर आने के बाद स्वागत संबोधन शुरू हुआ। लेकिन, उसी वक्त नीचे विभिन्न इलाकों से आए दो गुटों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कार्यकर्ता इतने आक्रोशित थे कि जिसके हाथ में जो आया उसी से दे मारा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वहीं पर रखी कुर्सियों को तोड़ डाला। इस घटना में केएन त्रिपाठी के भाई समेत कई लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि जिन्हें चोट लगी है, उसका नाम गोपाल है।

Ulgulan Rally | India Alliance Rally Ranchi | मारपीट करने वाला भाजपा का एजेंट

इस दौरान जब उन्हें घटनास्थल से बाहर ले जाया जा रहा था तब उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। जहां उन्होंने कहा कि मारपीट करने वाला भाजपा का एजेंट है। हालांकि, घटना के तुरंत बाद प्रशासन एक्शन में आ गई और घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने खुद मोर्चा संभाला और मामले को शांत कराया। वहीं, मारपीट करने वाले को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Pappu Yadav Security : पप्पू यादव सिक्योरिटी: पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को दिया झटका, बहाल की Y+ सुरक्षा

Pappu Yadav Security: पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार के उस फैसले पर तीखी टिप्पणी...

Patna News: पटना में 65 करोड़ का संपत्ति कर बकाया: अब नगर निगम करेगा बड़ी कार्रवाई!

संपत्ति कर: पटना में अगर आपका भी कोई मकान या दुकान है और आपने...

बिहार सिंचाई व्यवस्था: CM Samrat का बड़ा कदम, हर खेत तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य

बिहार सिंचाई व्यवस्था: बिहार के किसानों की खुशहाली और खेतों को पानी पहुंचाने के...

Bhagalpur News: मई तक छोटी गाड़ियों के लिए खुलेगा विक्रमशिला Vikramshila Bridge पुल, सचिव ने किया निरीक्षण

Vikramshila Bridge: बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु से जुड़ी...